PV Sindhu - Sach Kahoon Hindi

PV Sindhu Marriage: दिसंबर में शादी करेंगी बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु, ये बनेगा दूल्हा!
जयपुर, (एजेंसी)। भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु इसी महीने दिसंबर में शादी करने जा रही हैं। राजस्थान के उदयपुर में उनकी शादी की रस्में 20 दिसंबर से शुरू होंगी और हैदराबाद में रिसेप्शन होगा। इसके बाद सिंधु आगामी महत्वपूर्ण सत्र के लिए अपनी ट्रेनिंग फिर से शुरू करेंगी। PV Sindhu Marriage

ओलंपिक से लेकर कॉमनवेल्थ गेम्स तक देश का नाम रोशन करने वाली इस खिलाड़ी ने शादी की खबरों से सबको हैरान कर दिया। इनकी लव लाइफ या रिलेशनशिप को लेकर कभी कोई जानकारी सामने नहीं आई। हमेशा उनका पूरा फोकस अपने खेल एवं करियर पर रहा। वह किसी को डेट भी नहीं कर रही थीं। हालांकि, उनकी शादी एक ही महीने के अंदर तय हो गई। सिंधु के होने वाले पति वेंकट दत्ता साई पोसाइडेक्स टेक्नोलॉजी में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं।

एक महीने पहले ही सब कुछ तय हुआ | PV Sindhu Marriage

उनके मंगेतर वेंकट दत्ता साई ने फाउंडेशन आॅफ लिबरल एंड मैनेजमेंट एजुकेशन से लिबरल आर्ट्स एंड साइंसेज/लिबरल स्टडीज में डिप्लोमा किया है। उन्होंने 2018 में फ्लेम यूनिवर्सिटी बैचलर आॅफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन से बीबीए अकाउंटिंग एंड फाइनेंस पूरा किया और फिर इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, बैंगलोर से डेटा साइंस एंड मशीन लर्निंग में मास्टर डिग्री हासिल की।

उन्होंने जेएसडब्ल्यू के साथ समर इंटर्न के साथ-साथ इन-हाउस कंसल्टेंट के रूप में काम करना शुरू किया। 2019 से, वह सोर एप्पल एसेट मैनेजमेंट के प्रबंध निदेशक के रूप में काम कर रहे हैं, जबकि पोसाइडेक्स में कार्यकारी निदेशक के रूप में भी काम कर रहे हैं

दोनों परिवार एक-दूसरे को जानते थे | PV Sindhu Marriage

सिंधु के पिता पीवी रमना से मिली जानकारी के अनुसार, ”दोनों परिवार एक-दूसरे को जानते थे लेकिन एक महीने पहले ही सब कुछ तय हुआ। यह एकमात्र संभावित समय था क्योंकि जनवरी से उसका (सिंधु का) कार्यक्रम काफी व्यस्त रहने वाला है।”

सिंधु 2019 में बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली और एकमात्र भारतीय हैं। वह लगातार दो ओलंपिक पदक जीतने वाली केवल दूसरी भारतीय व्यक्तिगत एथलीट हैं। 2016 रियो ओलंपिक में, उन्होंने रजत पदक जीता, ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं। 2020 टोक्यो ओलंपिक में उन्होंने कांस्य पदक जीता। बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में सिंधु के नाम पांच पदक हैं, जिससे वह एकल में यह उपलब्धि हासिल करने वाली केवल दो महिलाओं (चीन की झांग निंग के साथ) में से एक हैं। PV Sindhu Marriage

PM Awas Yojana: प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 88 लाख से अधिक घर!

पीवी सिंधु ने जीता सिंगापुर ओपन, फाइनल में चीन की वांग जी यी को हराया
कलांग (सिंगापुर) (एजेंसी)। भारत की शीर्ष शटलर और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने रविवार को सिंगापुर ओपन का खिताब अपने नाम किया। सिंधु ने चीन की वांग जी यी को फाइनल मुकाबले में 21-9, 11-21, 21-15 से मात देकर सुपर 500 टूर्नामेंट में शीर्ष स्थान हासिल किया। यह सिंधु का इस सीजन का तीसरा खिताब है। इससे पहले वह जनवरी और मार्च में क्रमश: सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप और स्विस ओपन सुपर 300 खिताब जीत चुकी हैं।

सिंधु ने पहले गेम में शानदार लय के साथ उसे 21-9 से जीत लिया। दूसरे गेम में वांग जी ने वापसी की और सिंधु के प्रयासों के बावजूद मैच को निर्णायक मुकाबले की ओर धकेल दिया। निर्णायक मुकाबले में सिंधु ने पहले पॉइंट से खाता खोला मगर वांग यी ने लगातार दो पॉइंट बना लिये। सिंधु ने मैच के शुरूआती लम्हों जैसी लय में वापसी करते हुए 8-5 की बढ़त बना ली। चीनी खिलाड़ी ने मैच में वापसी करने का प्रयास किया लेकिन सिंधु ने अपनी शुरूआती बढ़त में इजाफा करते हुए गेम को 21-15 पर समाप्त कर फाइनल पर कब्जा किया। सिंधु ने इससे पहले सेमीफाइनल में जापान की साइना कावाकामी को 21-15, 21-7 से मात दी थी।

लंबे समय के बाद फाइनल जीतना हमेशा अच्छा होता है: सिंधु

सिंधु ने मैच के बाद कहा, ‘समर्थन करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद। सिंगापुर एक अच्छा शहर है, यहां आकर अच्छा लगा। लंबे समय के बाद फाइनल जीतना हमेशा अच्छा होता है। आज यह खिताब हासिल करना बहुत मायने रखता है क्योंकि इससे मुझे काफी आत्मविश्वास मिलता है और निश्चित रूप से यह मुझे नये स्तर पर ले जाएगा। उन्होंने कहा, ‘पूरा टूनार्मेंट अच्छा रहा है। यह तो बस शुरूआत है और मैं राष्ट्रमंडल खेलों पर अपना ध्यान केंद्रित करने से पहले थोड़ा आराम करना चाहूंगी। सिंधु सिंगापुर ओपन जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला हैं। 12 साल पहले साइना नेहवाल ने भी यह खिताब जीता था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

युवाओं का प्रदर्शन अच्छा, मगर सुधार की जरूरत : सिंधु
बेंगलुरु (एजेंसी)। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने कर्नाटक की ग्रां प्री बैडमिंटन लीग के लॉन्च पर कहा कि बहुत से युवा खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अपने आप को साबित करने के लिये बहुत कुछ करना है। सिंधु ने कहा, ‘एक बड़ा खालीपन है, लेकिन बहुत सारे युवा अच्छा कर रहे हैं। उबेर कप और अन्य टूनार्मेंटों में हमने आकर्षी (कश्यप) और अश्मिता (चलिहा) और कुछ अन्य खिलाड़ियों को देखा। उन्हें खुद को साबित करने के लिए बहुत कुछ करने की जरूरत है। मुझे यकीन है कि एक दिन हम उबेर कप जीतेंगे। हमें कोर्ट पर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की जरूरत है और यह महत्वपूर्ण है कि हर कोई अपना 100 प्रतिशत दे। सिंधु जुलाई में होने वाले बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों से पहले आने वाले हफ्तों में अच्छी फॉर्म में रहने और चोट मुक्त रहने की उम्मीद कर रही हैं।

उन्होंने कहा, ‘मेरा तात्कालिक लक्ष्य राष्ट्रमंडल खेलों में जाने से पहले सिंगापुर ओपन के अलावा इंडोनेशिया और मलेशिया मास्टर्स में खेलना है। यह आसान नहीं होने वाला है, लेकिन मैं अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में रहने और चोट से मुक्त रहने की उम्मीद कर रही हूं। उन्होंने कहा, ‘इस साल मेरी शुरूआत अच्छी रही है। मैं इंडियन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची और सैयद मोदी टूनार्मेंट और स्विस ओपन जीती। मैं कोरियाई ओपन और बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में भी पहुंची। यह साल अब तक अच्छा रहा है। मुझे उम्मीद है कि मैं अच्छा प्रदर्शन जारी रख सकूंगी और आने वाले दिनों में और जीत हासिल करूंगी। राष्ट्रमंडल खेलों के बाद विश्व की नंबर सात शटलर टोक्यो की विश्व चैम्पियनशिप का रुख करेंगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

सेमीफाइनल में पराजित हुई सिंधू
बाली (एजेंसी)। ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता भारत की पीवी सिंधू को इंडोनेशिया ओपन 2021 के महिला एकल सेमीफाइनल में शनिवार को थाईलैंड की रत्चानोक इंतानोन से तीन गेमों के संघर्ष में हार का सामना करना पड़ा। तीसरी सीड सिंधू को दूसरी सीड इंतानोन ने पहला गेम हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए 54 मिनट में 15-21, 21-9, 21-14 से हराया और फाइनल में जगह बना ली। भारतीय खिलाड़ी ने पहला गेम जीत लिया लेकिन दूसरे गेम में वह समर्पण कर गयीं।

निर्णायक गेम में थाई खिलाड़ी ने 4-4 की बराबरी के बाद लगातार बढ़त बनाये रखते हुए जीत अपने नाम की। सिंधू के लिए यह लगातार तीसरा टूर्नामेंट है जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले वह इंडोनेशिया मास्टर्स में टॉप सीड जापान की अकाने यामागुची से सेमीफाइनल में पराजित हो गयी थीं जबकि उससे पहले सिंधू को फ्रेंच ओपन में जापान की सयाका ताकाहाशी से हार का सामना करना पड़ा था। उससे पहले सिंधू डेनमार्क ओपन के क्वार्टरफाइनल में कोरिया की खिलाड़ी से हार गयी थीं। इस हार के बाद सिंधू का इंतानोन के खिलाफ 4-7 का करियर रिकॉर्ड हो गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

सिंधू ने जीता कांस्य, भारत को दिलाया तीसरा पदक
टोक्यो (एजेंसी)। पिछले रियो ओलम्पिक की रजत विजेता और मौजूदा विश्व चैंपियन भारत की पीवी सिंधू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चीन की ही बिंग जियाओ को रविवार को 21-13, 21-15 से हराकर बैडमिंटन एकल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत लिया और इसके साथ ही उन्होंने भारत को इन टोक्यो ओलम्पिक खेलों में तीसरा पदक दिला दिया। सिंधू इसके साथ ही ओलम्पिक में लगातार दो पदक जीतने वाली देश की दूसरी खिलाड़ी बन गयी हैं।

इससे पहले यह उपलब्धि पहलवान सुशील कुमार को हासिल थी जिन्होंने 2008 में बीजिंग ओलम्पिक में कांस्य और 2012 के लंदन ओलम्पिक में रजत पदक जीता था। सिंधू ने 2016 में रजत पदक जीता था और इस टोक्यो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीता।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

टोक्यो ओलंपिक : सिंधु ने डेनमार्क की मिया को हरा पहुंचीं क्वार्टर फाइनल में
टोक्यो। भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने टोक्यो खेलों में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। गुरुवार को खेले गए रांउड-16 के मुकाबले में उन्होंने डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट को 21-15, 21-13 से मात दी। बैडमिंटन में भारत की एकमात्र बची उम्मीद सिंधु ने महज 41 मिनट में यह मुकाबला अपने नाम कर लिया. अब क्वार्टर फाइनल में सिंधु का सामना अकाने यामागुची (जापान) और किम गा उन (दक्षिण कोरिया) के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।

पहले गेम की शुरुआत में सिंधु ने बेहतरीन फॉर्म दिखाते हुए अंतराल के समय 11-6 की बढ़त ले ली। इसके बाद डेनिश खिलाड़ी ने वापसी करते हुए सिंधु की बढ़त को काफी कम कर दिया। इस दौरान मिया ने सिंधु के लेफ्ट साइड पर अटैक करते हुए कुछ बेहतरीन प्वाइंट्स बटोरे। सिंधु ने लगातार पांच अंक हासिल कर पहला गेम 22 मिनट में जीत लिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

खेल के मैदान में देश का गौरव बढ़ाती बेटियां
दंगल फिल्म का मशहूर डॉयलाग- म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के…ह्य तो आपको याद ही होगा। वास्तव में आज हमारी बेटियां किसी मायने में बेटों से कम नहीं हैं। जीवन के हर क्षेत्र में बेटियां नये-नये कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। खेल के मैदान में बेटियां नित नये कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। पीवी सिंधु, मानसी जोशी, कोमलिका, हिमा दास, दुत्ती चंद, विनेश फोगाट, मनु भाकर, दीपा कर्माकर, गीता फोगाट, साक्षी मलिक, मिथाली राज, झूलन गोस्वामी, अपूर्वी चंदेला, इलावेनिल वालारिवान सीमा पुनिया आदि ये सूची काफी लम्बी है। आये दिन देश की बेटियां देश की झोली में मेडल उपहारस्वरूप डालकर देश में उत्सव का वातावरण बना देती हैं।

पिछले दिनों देश की चार होनहार बेटियों पीवी सिंधु, मानसी जोशी, कोमलिका और इलावेनिल वालारिवान ने देश का मस्तक विश्व में ऊंचा किया। 24 साल की पुसरला वेंकट सिंधू यानी पीवी सिंधु ने बासेल में बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन द्वारा आयोजित विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में जापान की अपने से उच्चतम रैंक की महिला खिलाड़ी को सीधे सेटों में हराकर देश की झोली में एक ह्यस्वर्ण पदकह्ण डाला। सिंधु ने शानदार ढंग से फाइनल जीता और 2017 में फाइनल में हुई हार का बदला ओकूहारा से लिया। सिंधु ये कारनामा करने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। मौलिक प्रतिभा की धनी सिंधु की नजर अब अगले ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के लक्ष्य की ओर है। बैडमिंटन के प्रति उसके जुनून व समर्पण को देखते हुए यह लक्ष्य मुमकिन लगता है।

बासेल स्विटजरलैंड में पैरा वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में मानसी जोशी ने महिला एकल में गोल्ड मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया। रविवार को पीवी सिंधु के खिताब जीतने से कुछ घंटे पहले मानसी पदक जीत चुकी थीं। 2011 में उनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई। एक सड़क दुर्घटना के चलते वह करीब दो महीने तक अस्पताल में रहीं। दुर्घटना ने मानसी के शरीर को चोट पहुंचाई लेकिन उनके हौसले को डिगा नहीं पाई। ट्रक से लगी उस चोट के लिए मानसी को अपनी बाईं टांग गंवानी पड़ी। लेकिन कृत्रिम टांग के जरिए वह फिर खड़ी हुईं और खेलना शुरू किया। उनकी आंखों में बैडमिंटन का सपना था। वह हैदराबाद के पुलेला गोपीचंद अकादमी में पहुंची। 2017 में साउथ कोरिया मे हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

सिंधु की तरह जमशेदपुर की 17 वर्षीय बेटी कोमालिका बारी ने जापान की ही उच्च रैंकिंग महिला खिलाड़ी सोनोदा वाका को हराकर देश के लिए दूसरा स्वर्ण पदक हाासिल किया। पिता ने बेटी के लिए घर बेच कर तीन लाख का आधुनिक तीर-धनुष खरीदा था। कोमलिका ने घर के हालातों और कमियों को भूलकर खेल पर ध्यान केंद्रित किया। और नतीजा सबके सामने है। भारतीय युवा महिला निशानेबाज इलावेनिल वालारिवान ने रियो डी जनेरियो में चल रहे शूटिंग वर्ल्ड कप 2019 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। 20 वर्षीय इलावेनिल अपने पहले सीनियर शूटिंग विश्व कप में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल श्रेणी में विश्व कप में स्वर्ण जीतने वाली तीसरी भारतीय निशानेबाज बनी। इनसे पहले अपूर्वी चंदेला और अंजलि भागवत ने ये कारनामा किया है। 251.7 अंकों के साथ इलावेनिल ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वालारिवान इससे पहले जूनियर वर्ल्ड कप में दो गोल्ड जीत चुकी है।

भारत की स्टार महिला मुक्केबाज एमसी मेरी कॉम ने वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप से पहले इंडोनेशिया के लाबुअन बाजो में 23वें प्रेसिडेंट्स कप में गोल्ड मेडल मेडल जीतकर अपनी शानदार फॉर्म दिखाई है। ओलंपिक कांस्य पदकधारी मेरी कॉम ने 51 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में आॅस्ट्रेलिया की एप्रिल फ्रैंक्स को 5-0 से शिकस्त दी है। छह बार की वर्ल्ड चैम्पियन एमसी मेरी कॉम ने वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप से पहले प्रेसिडेंट्स कप में गोल्ड मेडल जीतकर अगले ओलम्पिक के लिए अपना दावा मजबूत किया है।

भारत की गोल्डन गर्ल स्टार एथलीट 19 साल की हिमा दास ने बीती जुलाई में 19 दिन के भीतर 5ं गोल्ड मेडल जीतकर सिर सारी दुनिया में देश सिर ऊंचा किया। हिमा की कहनी भी काफी दिलचस्प है। 18 साल की हिमा असम के छोटे से गांव ढिंग की रहने वाली हैं और इसीलिए उन्हें ह्यढिंग एक्सप्रेसह्ण के नाम से भी जाना जाता है। वह एक गरीब किसान परिवार से ताल्लुक रखती हैं। अभाव और तंगहाली के बीच हिमा दास ने ये कारनामा कर दिखाया है। हिमा पहली ऐसी भारतीय महिला बन गई हैं जिसने वर्ल्ड ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप ट्रैक में गोल्ड मेडल जीता है। हिमा ने 400 मीटर की रेस 51.46 सेकंड में खत्म करके यह रेकॉर्ड अपने नाम किया। हिमा की सफलताओं को देखते हुए प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने भी ट्वीट करके उन्हें बधाई दी।

भारतीय एथलीट दुत्ती चंद भी लगातार ट्रेक पर धमाल कर रही हैं। दुत्ती चंद ने जुलाई में इटली के नेपल्स में आयोजित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के 100 मीटर दौड़ का गोल्ड अपने नाम किया था। उन्होंने 11.32 सेकंड में 100 मीटर की दूरी नापी। उनसे पहले किसी अन्य भारतीय ने अभी तक यह कीर्तिमान नहीं रचा था। यूनिवर्सिटी गेम्स में यह भारत का पहला गोल्ड है। दो बार की एशियन चैम्पियन दुत्ती सौ मीटर की राष्ट्रीय रिकार्डधारी भी हैं। दुत्ती चंद इससे पूर्व भी कई बड़ी प्रतियोगिताओं में विजय परचम लहरा चुक है।

कॉमनवेल्थ खेल और युवा ओलंपिक की गोल्ड मेडल विजेता निशानेबाज मनु भाकर ने बीते अप्रैल को चीन के बीजिंग में चल रहे आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में गोल्ड जीता। मनु भाकर और सौरभ चैधरी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिकस्ड इवेंट में ये गोल्ड अपने नाम किया था। इस साल मनु और सौरभ ने दूसरी बार गोल्ड पर निशाना लगाया है। इससे पहले दोनों निशानेबाजों ने इसी साल फरवरी में नई दिल्ली में आयोजित आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल जीता था। भारतीय शूटर अपूर्वी चंदेला ने बीती मई को 10 मीटर एयर राइफल कैटेगिरी में दुनिया की नंबर 1 निशानेबाज बन गई। अपूर्वी ने 1926 पाइंट के साथ वर्ल्ड रैंकिंग में टॉप स्थान हासिल किया। उन्होंने इस साल फरवरी में आयोजित आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में 252.9 वर्ल्ड रिकॉर्ड स्कोर के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।

वास्तव में बेटियां बेटों से कम नहीं होती। हमारा और समाज का नजरिया ही कुछ ऐसा है कि हम उन्हेंं कम समझ बैठते हैं। बेटियों को प्रोत्साहन की जरूरत है। उनमें भी दमखम और प्रतिभा कूट-कूट कर भरी है। जरूरत केवल उनका मनोबल बढ़ाने और प्रोत्साहन देने की है। फोगाट बहनों का खूबसूरत उदाहरण हमारे सामने है। जहां पिता की प्रेरणा से चार बहनें आज अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। देश की इन बेटियों पर हम सभी देशवासियों को गर्व है। जिन्होंने देशवासियों को खुशी के पल दिये। जश्न मनाने का मौका दिया है। इसके लिए हम उन्हें शुक्रिया कह सकते हैं।

-आशीष वशिष्ठ

भारतीय बैडमिंटन की प्रिंसेस पीवी सिंधु
2013 में पहली बार विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में कदम रखने वाली भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधु ने 25 अगस्त को स्विट्जरलैंड के बासेल शहर में बीडब्ल्यूएफ विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल मे अपने कौशल, फिटनेस और मानसिक शक्ति का प्रदर्शन करते हुए जापान की नोजुमी ओकुहारा को 21-7, 21-7 से मात देकर विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप का महिलाओं का एकल खिताब अपने नाम करके एक नया इतिहास रच दिया और साथ ही नोजुमी से दो वर्ष पहले 2017 के फाइनल में मिली हार का हिसाब भी चुकता कर लिया। 2017 और 2018 में उन्हें रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा था लेकिन अब वह यह प्रतिष्ठित चैम्पियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय शटलर बन गई हैं।

उनसे पहले कोई भी भारतीय पुरूष या महिला खिलाड़ी यह कारनामा नहीं कर सका है। पूरे फाइनल मैच में जापान की तीसरी वरीयता प्राप्त नोजोमी ओकुहारा पांचवी वरीयता प्राप्त सिंधु के सामने कही नहीं टिकी। खुद सिंधु ने भी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि फाइनल मुकाबला इस कदर एकतरफा होगा। दरअसल सिंधु ने अपनी पुरानी कमियों को ध्यान में रखते हुए उनसे उबरकर फाइनल खेला और उसका भरपूर फायदा उन्हें इस टूनार्मेंट में मिला।

हालांकि उन्होंने इस साल कोई भी खिताब नहीं जीता था, इसलिए उनसे यह करिश्मा कर दिखाने की उम्मीद कम ही थी लेकिन जब सिंधु ने क्वार्टर फाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त ताईवान की ताई जू यिंग को मुकाबले में हरा दिया, तब उनका आत्मविश्वास बढ़ गया। इसी आत्मविश्वास के साथ उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में चीन की चेन यू फेई को बेहद आसानी से 21-7, 21-14 से हराया और फाइनल में तो इतना तेज मैच खेला कि मुकाबले को एकतरफा बनाकर शानदार और दमदार जीत हासिल की।

इससे पहले वह वर्ष 2013 और 2014 में कांस्य पदक तथा 2017 और 2018 में रजत पदक जीत चुकी थी और विश्व चैम्पियनशिप में उनके खाते में केवल स्वर्ण पदक की कमी थी, जो पूरी हो गई है। 2013 में पहली बार इस टूनार्मेंट में हिस्सा लेने के बाद से सिंधु अब तक इसमें कुल पांच दशकों के साथ 21 मैच जीत चुकी हैं। अभी तक इसमें उनसे ज्यादा पदक कोई भी महिला खिलाड़ी नहीं जीत सकी है। 2016 के रियो ओलम्पिक में रजत पदक विजेता और गत वर्ष राष्ट्रमंडल खेलों, एशियाई खेलों तथा विश्व चैंम्पियनशिप में रजत पदक जीतने के बाद इस वर्ष विश्व चैम्पियन बनकर पी वी सिंधु (पुसरला वेंकट सिंधु) ने हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। यह खिताबी जीत हासिल कर उन्होंने भारतीय बैडमिंटन के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है।

वह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उस समय सुर्खियों में आई थी, जब 2013 में चीन के ग्वांगझू में आयोजित विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतकर वह यह सफलता हासिल करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी थी और उसके अगले ही वर्ष कोपेनहेगन में फिर से इसी सफलता को दोहराकर उन्होंने हर किसी का ध्यान आकर्षित किया था। सिंधु को अभी तक फाइनल मुकाबलों में कुल 14 बार शिकस्त झेलनी पड़ी है जबकि वह अपने कैरियर में एक दर्जन से भी अधिक खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।

पिछले साल उन्हें विश्व चैम्पियनशिप, एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों, थाईलैंड ओपन तथा इंडिया ओपन के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था लेकिन जब उन्होंने गत वर्ष जापान की नोजोमी ओकुहारा को शिकस्त देकर ‘विश्व टूर फाइनल्सझ् खिताब जीता था, जिसे पहले ‘सुपर सीरिज फाइनल्सझ् के नाम से जाना जाता था तो वह यह खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बनी थी। उस टूनार्मेंट में भी लगातार तीन बार खेली लेकिन 2016 में सेमीफाइनल में पराजित हो गई थी

जबकि 2017 में फाइनल में मुकाबला हारकर उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा था। सिंधु चीन के ग्वांग्झू में आयोजित 2013 की विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में एकल पदक जीतने वाली भी पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं, जिसमें उन्होंने ऐतिहासिक कांस्य पदक जीता था। वर्ष 2014 में उन्हें एनडीटीवी द्वारा ‘इंडियन आॅफ द ईयर’ घोषित किया गया था। 2013 में सिंधु को ‘अर्जुन पुरस्कारझ् तथा 30 मार्च 2015 को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्मश्री’ से भी सम्मानित किया जा चुका है। वह केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और विजाग स्टील की ब्रांड एम्बेसडर हैं। सिंधु भारत के आर्थिक रूप से सम्पन्न खिलाड़ियों में से एक हैं।

पिछले साल फोर्ब्स पत्रिका द्वारा जारी विश्व में सर्वाधिक कमाई करने वाली शीर्ष 10 महिला खिलाड़ियों की सूची में सिंधु सातवें स्थान पर रही थी। बहरहाल, सिंधु इस समय जिस बेहतरीन फॉर्म में हैं और दुनिया की चोटी की खिलाड़ियों को जिस प्रकार धूल चटा रही हैं, उससे वो भारतीय बैडमिंटन के सुखद भविष्य की उम्मीदें जगा रही हैं और अब उनका अगला लक्ष्य टोक्यो ओलम्पिक-2020 है तथा ओलम्पिक में स्वर्ण जीतना ही उनका सपना है।

योगेश कुमार गोयल

सिंधू क्वार्टर फाइनल में पहुंची
83वीं सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता

गुवाहाटी (एजेंसी)। शीर्ष वरीयता प्राप्त पीवी सिंधू ने यहां खेली जा रही 83वीं सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता (Sindhu reached the quarter-finals) में अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए मालविका बंसोड़ को 21-11,21-13 से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया। गत उपविजेता सिंधू ने यह मैच जीतने में ज्यादा समय नहीं लगाया। सिंधू का क्वाटईफाइनल में रिया मुखर्जी के साथ मुकाबला होगा, जिन्होंने प्री क्वार्टरफाइनल में कनिका कंवल को एक घंटे 10 मिनट के संघर्ष में 21-11, 17-21, 21-18 से हराया। युवा स्टार और 2017 में उपविजेता रहे लक्ष्य सेन ने अपना अभियान बरकरार रखते हुए अंसल यादव को मात्र 20 मिनट में 21-11, 21-8 से पीटकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली, जहां अब उनके सामने आर्यमन टंडन की चुनौती होगी। टंडन भाग्य के भरोसे अंतिम आठ में पहुंच गए।

टंडन शीर्ष वरीयता प्राप्त समीर वर्मा के खिलाफ 40 मिनट में 16-21 से पहला गेम गंवाने के बाद दूसरे गेम में 8-1 से आगे थे कि (Sindhu reached the quarter-finals) तभी समीर मैच से रिटायर हो गए। पूर्व विजेता सौरभ वर्मा ने कार्तिक जिंदल को 18 मिनट में 21-8, 21-15 से हराकर क्वार्ट फाइनल में जगह बनाई। युवा खिलाड़ी हर्षिल दानी ने चौथी सीड शुभंकर डे को 43 मिनट में 21-15, 21-17 से लुढ़का कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। हर्षिल का अगला मुकाबला कौशल धर्मामेर से होगा। महिलाओं में तीसरी सीड श्रेयांशी परदेशी, आर्कषि कश्यप, नेहा पंडित, अश्मिता चालिहा और वैष्णवी भाले ने भी क्वार्ट फाइनल में जगह बना ली है जहां श्रेयांशी का मुकाबला वैष्णवी से और अश्मिता का मुकाबला आर्कषि से होगा।

सिंधू ने मी टू की बहस से किया किनारा
नई दिल्ली (एजेंसी)। ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू(PV Sindhu)ने दुनियाभर में चल रहे ‘हैशटेग मी टू मूवमेंट’ की बहस से खुद को दरकिनार कर लिया है। सिंधू ने बुधवार को यहां वोडाफोन के एक नए उत्पाद को लांच करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में इस मुद्दे पर कहा, ‘जो लोग इस मामले में खुद निकलकर सामने आए हैं और अपनी आप बीती को समाज के सामने रखा है मैं उनका दिल से सम्मान करती हूं।

यह वास्तव में अच्छा है कि जिनके साथ ऐसा कुछ हुआ है उन्होंने इन बातों को सामने रखने का साहस दिखाया है। यह पूछे जाने पर कि अपने खेल करियर के दौरान कभी उन्हें ऐसे हालात से गुज़रना पड़ा तो सिंधू ने थोड़ी खामोशी के बाद कहा, ‘जहां तक मेरी बात है, मेरे साथ जितने भी सीनियर और कोच जुड़े रहे हैं मुझे उनके साथ ऐसा कोई अनुभव नहीं हुआ है। मैं अपने करियर से संतुष्ट हूं और मेरे लिए इस तरह की समस्या जैसी कोई बात नहीं है।

अगले टूर्नामेंटों को लेकर सिंधू ने कहा कि अभी कुछ और टूर्नामेंट होने हैं और वह इनमें अच्छा प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। सिंधू ने गत अगस्त में जकार्ता एशियाई खेलों में रजत पदक जीता था। इससे पहले उन्होंने गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में भी रजत पदक जीता था।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।