Ranchi - Sach Kahoon Hindi

झारखंड में पलामू के केदल जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो जवान शहीद, एक घायल
रांची। झारखंड के पलामू जिले के मनातू-केदल जंगल में नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए विशेष ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में कल देर रात दो पुलिस जवान शहीद हो गए और एक जवान घायल हो गया है। नक्सलियों के खिलाफ पुलिस को मिली सूचना के अनुसार, टीएसपी का 10 लाख रुपये का ईनामी नक्सली शशिकांत गंझू अपने साथियों के साथ किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस जब उनके केदल गांव पहुंची तो नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जवाबी कार्रवाई में दो पुलिस जवान सुनील राम और संतन मेहता (पिंटू) शहीद हुए, जबकि जवान रोहित कुमार घायल हो गया।

मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के घायल और मारे जाने की भी खबर है, लेकिन अभी उनके शव नहीं मिले हैं। पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर सर्च अभियान तेज कर दिया गया है। घायल जवान का इलाज जारी है। पलामू की पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन अस्पताल पहुंचकर घायल जवान से मिली।

हरियाणा ने जीती महिला राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप
रांची (एजेंसी)। हरियाणा ने यहां आयोजित अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप (फ्री स्टाइल, ग्रीको-रोमन स्टाइल और महिला कुश्ती) में 220 अंकों के साथ महिला वर्ग का खिताब जीत लिया है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन, महिला कुश्ती प्रतियोगिता सभी 10 भार वर्गों में आयोजित की गई और परिणाम इस प्रकार रहे। महाराष्ट्र ने 164 अंकों के साथ दूसरा और उत्तर प्रदेश ने 118 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। हरियाणा की हन्नी कुमारी ने 50 किग्रा,हंसिका ने 53 किग्रा, सविता ने 62 किग्रा, पुलकित ने 65 किग्रा, मंजू ने 72 किग्रा और सिमरन ने 76 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। ग्रीको रोमन प्रतियोगिता रविवार को सभी भार वर्गों में शुरू होगी।

ओडिशा वॉरियर्स ने महिला हीरो हॉकी इंडिया लीग का खिताब जीता
रांची (एजेंसी)। ओडिशा वॉरियर्स ने आज यहां महिला हीरो हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) में जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब को फाइनल में 2-1 से हराकर खिताब पर पहली बार कब्जा जमाया। रांची के मरांग गोमको जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो ट्रक हॉकी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में रुतुजा दादासो पिसल ने वॉरियर्स को दूसरे क्वार्टर में बढ़त दिलाई, लेकिन पेनी स्क्विब ने सूरमा के लिए जल्द ही बराबरी कर दी। हालांकि, रुतुजा ने खेल के अंत में फिर से गोल कर वॉरियर्स को जीत दिलाई। ओडिशा वॉरियर्स की फ्रीके मोस ने पहली सर्कल एंट्री बनाई, जबकि जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब ने रक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दोनों टीमों ने जोरदार प्रदर्शन किया और दर्शकों को सुंदर हॉकी देखने को मिला।।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने महिला हॉकी इंडिया लीग (एचआइएल) फाइनल मैच की विजेता टीम ओडिशा वॉरियर्स को पुरस्कार राशि का चेक, मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान किया। मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। फाइनल मुकाबला के दौरान स्टेडियम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस रंगारंग कार्यक्रम एवं आतिशबाजी का हजारों की संख्या में पहुंचे दर्शकों ने आनंद उठाया। महिला हॉकी इंडिया लीग के उद्घाटन संस्करण का शानदार समापन हुआ। इस अवसर पर पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार, अध्यक्ष हॉकी इंडिया डॉ० दिलीप तिर्की, सेक्रेटरी जनरल हॉकी इंडिया भोला नाथ सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

एससी-एसटी अधिनियम सवर्णों पर अत्याचार के लिए नहीं : रामदास
रांची 12 अक्टूबर (एजेंसी)- केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले (Ramdas Athawale)ने अनुसूचित जाति (एससी) एवं अनुसूचित जनजाति (एसटी) अधिनियम का दुरुपयोग नहीं किये जाने का आश्वासन देते हुये आज कहा कि यह अधिनियम सवर्णों पर अत्याचार करने के लिए लागू नहीं किया गया है। अठावले ने यहां झारखंड के समाज कल्याण एवं महिला, बाल विकास विभाग के साथ आयोजित बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, हमारी सरकार दलित विरोधी नहीं, यह सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर काम करने वाली सरकार है।

एससी- एसटी अधिनियम अनुसूचित जाति-जनजाति के सहयोग के लिए बनाया गया है ना कि सवर्णों पर अत्याचार करने के लिए। जो अत्याचार करते हैं उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। मैं सभी सामान्य वर्ग के लोगों को आश्वासन देना चाहता हूं कि इस अधिनियम का कहीं दुरुपयोग नहीं किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज पूरे देश में कई जातियां आरक्षण की मांग कर रही हैं। सरकार इन जातियों को 25 प्रतिशत आरक्षण सामान्य वर्ग के 50 प्रतिशत में से कटौती करके दे। उन्होंने कहा कि इन जातियों को आरक्षण का लाभ देने के लिए एससी-एसटी एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को प्राप्त आरक्षण में कटौती न की जाए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।