Shaktisinh Gohil - Sach Kahoon Hindi

गुजरात में हिंसा भाजपा की साजिश : कांग्रेस
मुख्यमंत्री विजय रूपानी पर लगाया आरोप | Shaktisinh Gohil

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर (एजेंसी) कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने असफलताओं तथा घोटालों से ध्यान बांटने के लिए गुजरात में हिंसा करने की साजिश की और मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए कोई कदम नहीं उठाए इसलिए उन्हें तत्काल हटा दिया जाना चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता शक्तिसिंह गोहिल(Shaktisinh Gohil )ने यहां पार्टी की नियमित प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि इस साजिश में भाजपा के नेता तथा विधायक शामिल रहे हैं और उनके खिलाफ आवश्यक कारवाई की जानी चाहिए।

इस संबंध में उन्होंने एक वीडियो भी पत्रकारों को दिखाया जिसमें हिम्मतनगर के विधायक राजेंद्र सिंह चावड़ा लोगों को भड़का रहे हैं कि गुजरात में कार्यरत फैक्ट्रियों में स्थानीय लोगों को 80 फीसदी नौकरियां दी जानी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि इसी वीडिया में वहां मौजूद भीड़ में से हिंसा को भड़काने वाली आवाज आ रही है।

गोहिल ने कहा कि गुजरात में उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के साथ जो हिंसा की जा रही है वह राजनीतिक से प्रेरित है और भाजपा ने राजनीतिक लाभ अर्जित करने के लिए यह साजिश की। भाजपा के लोग किस तरह से इसमें शामिल रहे हैं, सोशल मीडिया के आलवा गुजराती भाषा के अखबारों ने इस बारे में खबरें छपी हैं। इन खबरों के अनुसार साजिश में भाजपा के विधायक भी शामिल हैं।

कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर की भड़कावे संबंधी गतिविधि पर के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए और कांग्रेस इसकी कभी इजाजत नहीं देती और ऐसी घटनाओं की निंदा करती है। उन्होंने कहा कि शुरू में अल्पेश ने संभवत: आक्रोश में कुछ गलत कर दिया हो लेकिन बाद में वह जिस तरह से स्थिति को सुलझाने के अभियान में जुट गए वह सभी ने देखा और उसे देखते हुए ही भाजपा की हिम्म्त उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की नहीं हुई है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।