sirsa - Sach Kahoon Hindi

Rashtriya Seva Ratna Award: सरसा के तीन शिक्षक अयोध्या में राष्ट्रीय सेवा रत्न पुरस्कार से सम्मानित
Rashtriya Seva Ratna Award: सरसा, (सच कहूँ न्यूज)। जिला के तीन शिक्षकों को अयोध्या में शैक्षणिक, सामाजिक, मानवीय एवं राष्ट्रीय सेवाओं के लिए राष्ट्रीय सेवा रत्न से सम्मानित किया गया। श्रीराम कृष्ण सेवा फाउंडेशन अयोध्या द्वारा बीती 11 से 13 सितंबर तक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया जिसमें सरसा के उक्त तीनों शिक्षकों (स्काउट मास्टर) सुधीर कौशिक, आनंदप्रकाश कारगवाल व अजय भाटी ने रक्तदान कर मानवीय सेवाओं की उच्च परंपराओं को कायम रखा।

सामाजिक सेवाओं को समर्पित इस रक्तदान कार्य के लिए श्रीराम कृष्ण सेवा फाउंडेशन अयोध्या के अध्यक्ष आकाश गुप्ता व अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें राष्ट्रीय सेवा रत्न 2026 पुरस्कार से सम्मानित किया। फाउंडेशन के अध्यक्ष आकाश गुप्ता ने इस अवसर पर हरियाणा के सरसा जिला के तीनों शिक्षकों द्वारा किए जा रहे मानवीय व राष्ट्रीय कार्यों के प्रति उन्हें साधुवाद दिया।

उल्लेखनीय है कि इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत सम्मेलन में राष्ट्रीय स्तर का रक्तसेविका जागरूकता रैली व समाजसेवकों का परिचय सम्मेलन एवं सगोष्ठी हुई। इस दौरान उक्त कार्यक्रमों में भूटान, नेपाल सहित भारत के 28 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के रक्तवीरों ने भी अपना योगदान दिया। सरसा के उक्त तीनों शिक्षकों के राष्ट्रीय सेवा रत्न पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष फुटेला, भारत स्काउट एंड गाइड के जिला सचिव डॉ. सुखदेव ढिल्लों व डॉ. इंद्रसेन ने शुभकामनाएं दी हैं।

डेरा सच्चा सौदा की ‘अमर सेवा मुहिम‘ के तहत शरीरदानी व नेत्रदानी बने राजेंद्र कक्कड़ इन्सां
Body Donation: सरसा, (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। 90 साल की जिंदगी पूरी कर दुनिया से विदा हुए सरसा ब्लॉक के जोन नंबर-1 निवासी (कीर्तिनगर) राजेंद्र कक्कड़ इन्सां जाते-जाते भी मानवता के काम आए। उनके निधन के बाद परिजनों ने डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए अमर सेवा मुहिम के तहत उनकी पार्थिव देह मेडिकल शोध के लिए दान कर दी। वहीं नेत्रदान भी किए गए जो दो अंधेरी जिंदगियों को रोशनी देंगे। उनकी पार्थिव देह उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित इंटीग्रल इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च, इंटीग्रल यूनिवर्सिटी को भेजी गई, जबकि आंखें शाह सतनाम जी स्पेशलिटी हॉस्पिटल स्थित पूज्य माता करतार कौर जी इंटरनेशनल आई बैंक को सौंपी गईं।

अरदास के बाद निकली अंतिम विदाई यात्रा

देहदान से पहले कीर्तिनगर की गली नंबर-1 स्थित आवास पर अरदास की गई। इसके बाद फूलों से सजी एंबुलेंस में राजेंद्र कक्कड़ इन्सां की पार्थिव देह रखी गई। साध-संगत और परिजनों ने जब तक सूरज चांद रहेगा, शरीरदानी राजेंद्र कक्कड़ इन्सां तेरा नाम रहेगा और शरीरदानी राजेंद्र कक्कड़ इन्सां अमर रहे के नारों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उनके आवास से शाह सतनाम जी मार्ग स्थित गोलछा पैलेस तक अंतिम विदाई यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में साध-संगत, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादार, रिश्तेदार और परिचित शामिल हुए। रास्ते में लोगों ने पुष्प वर्षा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। गोलछा पैलेस से धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का इलाही नारा लगाते हुए नम आंखों से उनकी पार्थिव देह मेडिकल संस्थान के लिए रवाना की गई।

अर्थी को कंधा देकर बेटा-बेटी एक समान का दिया संदेश

राजेंद्र कक्कड़ इन्सां की अंतिम विदाई में बेटा-बेटी एक समान मुहिम की झलक भी देखने को मिली। परिवार की महिलाओं और पुरुषों ने मिलकर अर्थी को कंधा दिया। पुत्रवधू वीना कक्कड़ इन्सां, किरण बाला, सुनीता रानी, पौत्रवधू पूनम, शीनू, पौत्री क्यूटी सहित परिवार की अन्य महिलाओं ने भी अंतिम विदाई में सहभागिता निभाई। सचखंडवासी के बेटे प्रवीण कक्कड़ इन्सां, अनिल इन्सां, नरेश इन्सां, पौत्र विनीत इन्सां, अमित इन्सां, लविश इन्सां, कशिश इन्सां, साहिल इन्सां, पौत्री-दामाद अवि समेत अन्य परिजनों ने भी उन्हें अंतिम विदाई दी।

देहदान समाज के लिए प्रेरणा

सरसा ब्लॉक प्रेमी सेवक कस्तूर सोनी इन्सां ने बताया कि राजेंद्र कक्कड़ इन्सां का परिवार लंबे समय से डेरा सच्चा सौदा से जुड़ा हुआ है। परिवार ने उनकी इच्छा और पूज्य गुरु जी की पावन शिक्षाओं को ध्यान में रखते हुए मरणोपरांत देहदान और नेत्रदान का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि यह कदम समाज में मानवता, परोपकार और सेवा की भावना को मजबूत करने वाला है। राजेंद्र कक्कड़ इन्सां ने पूजनीय बेपरवाह साईं शाह मस्ताना जी महाराज से गुरुमंत्र की अनमोल दात प्राप्त की थी। अंतिम विदाई के दौरान उनकी धर्मपत्नी बिमला देवी सहित परिवार के सदस्य, साध-संगत और ब्लॉक सरसा की सच्ची प्रेमी समिति के सेवादार मौजूद रहे।

ऐलनाबाद बार एसोसिएशन के प्रधान बने संदीप कामरा
ऐलनाबाद/सिरसा (सच कहूँ न्यूज)। Ellenabad News: बार एसोसिएशन ऐलनाबाद के चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। शाम को घोषित परिणाम में प्रधान पद पर संदीप कामरा ने श्रीकांत थेपड़ा को 5 वोट से हराकर जीत दर्ज की। वहीं सचिव पद पर संदीप गोयल ने श्रीभगवान ज्यानी को 32 वोट से मात दी। दोनों पदों के लिए सीधा मुकाबला हुआ था। बार एसोसिएशन में कुल 289 अधिवक्ता मतदाता थे, जिनमें से 280 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के लिए दो बूथ बनाए गए थे। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाने के लिए आरओ धर्मपाल विर्क और सहायक आरओ राजकुमार खत्री सहित अन्य अधिवक्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

चार पदों पर पहले ही हो चुका था सर्वसम्मत चुनाव

बार एसोसिएशन के उपप्रधान पद पर दर्शन तेतरवाल, सह उपप्रधान पद पर कविता शर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर कुलदीप कड़वासरा और सहसचिव पद पर मीरा स्वामी का सर्वसम्मति से चुनाव हो चुका था। प्रधान और सचिव पद पर सहमति नहीं बनने के कारण इन दोनों पदों के लिए मतदान करवाया गया।

जीत के बाद समर्थकों में खुशी

परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित प्रधान संदीप कामरा और सचिव संदीप गोयल को बधाई दी। दोनों ने अधिवक्ताओं का आभार जताते हुए बार के हितों और अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर काम करने का भरोसा दिलाया।

Sheranwali River: दड़बा कलां के पास शेरांवाली नहर टूटी, 25 एकड़ धान की फसल में जलभराव
नाथूसरी चौपटा (सच कहूँ/भगत सिंह)। गांव दड़बा कलां के समीप वीरवार दोपहर शेरांवाली नहर अचानक टूट गई। नहर में करीब 40 फीट तक कटाव होने से पानी तेजी से खेतों की ओर बढ़ गया। इससे करीब 25 एकड़ में खड़ी धान की फसल जलमग्न हो गई। नहर टूटने की सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर नहराना हेड से पानी बंद करवाया।

पांच मिनट पहले ही गुजरे थे कर्मचारी

जानकारी के अनुसार शेरांवाली नहर में दड़बा कलां के पास 31 हजार बुर्जी के समीप करीब तीन बजे अचानक किनारा धंस गया। उस समय खेतों में काम कर रहे किसानों ने नहर टूटने की सूचना सिंचाई विभाग को दी। विभागीय कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को देखते हुए नहराना हेड से पानी की आपूर्ति बंद करवाई। सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि वे घटना से करीब पांच मिनट पहले इसी स्थान से गुजरे थे,

लेकिन इसके कुछ ही देर बाद नहर का किनारा अचानक धंस गया। पानी खेतों की तरफ तेजी से बढ़ने से किसानों में हड़कंप मच गया। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार नहर में पानी पूरी तरह बंद होने के बाद टूटे हिस्से की मरम्मत का काम शुरू किया जाएगा। फिलहाल विभाग की टीम स्थिति पर नजर रखे हुए है।

Blood Donation: जन्मदिन की खुशी में रक्तदान कर जतिंदर ने पेश की मानवता की मिसाल
सिरसा (सच कहूँ न्यूज़)। जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए लोग अलग-अलग तरीके अपनाते हैं, लेकिन मुंबई (महाराष्ट्र) के ब्लॉक से जुड़े सच्चे नम्र सेवादार जतिंदर ने अपने जन्मदिन की खुशी मानवता की सेवा को समर्पित कर एक अनूठी मिसाल पेश की। 8 सितंबर 2026 को अपने जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने सिरसा अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया।

जतिंदर ने बताया कि जन्मदिन की खुशी में जरूरतमंद मरीजों की मदद के उद्देश्य से रक्तदान करना उन्हें बेहद संतोष देता है। उनका मानना है कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। खास बात यह है कि जतिंदर अब तक 35 बार रक्तदान कर चुके हैं। लगातार रक्तदान के माध्यम से वह मानवता भलाई के कार्यों में अपना योगदान दे रहे हैं।

इस अवसर पर उनके साथ मुंबई, महाराष्ट्र से सच्चे नम्र सेवादार कुलदीप इन्सां और अन्य सेवादार ऋषभ इन्सां ने भी रक्तदान किया। सभी सेवादारों ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की सहायता का संकल्प दोहराया। जन्मदिन जैसे खास अवसर को केवल व्यक्तिगत खुशी तक सीमित न रखकर रक्तदान के माध्यम से समाजसेवा को समर्पित करना निश्चित रूप से प्रेरणादायक कदम है। जतिंदर का 35 बार रक्तदान करने का यह सेवा भाव दूसरों को भी मानवता की भलाई के लिए आगे आने की प्रेरणा देता है।

Paid Tribute: जरूरतमंदों को राशन वितरित कर दी देहदानी सीमा इन्सां को भावभीनी श्रद्धांजलि
सरसा, (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। शहर के शाह सतनाम सिंह जी चौक के समीप स्थित गौलछा पैलेस में सोमवार को ब्लॉक कल्याण नगर की ओर से शरीरदानी बहन सीमा इन्सां के निमित श्रद्धांजलि नामचर्चा आयोजित की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में साध-संगत, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और सच्चे नम्र सेवादार पहुंचे। सभी ने सीमा इन्सां द्वारा देहदान के माध्यम से समाज के लिए छोड़ी गई प्रेरणादायी मिसाल को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

नामचर्चा में सरसा, कल्याण नगर, शाह सतनाम जी नगर, शाह सतनाम जी पुरा सहित आसपास के विभिन्न ब्लॉकों की साध-संगत ने भाग लिया। सच्ची प्रेमी समिति, सच्चे नम्र सेवादारों के अलावा विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। नामचर्चा की शुरूआत सरसा ब्लॉक प्रेमी सेवक कस्तूर सोनी इन्सां ने धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का इलाही नारा लगाकर की। इसके बाद कविराजों ने विभिन्न नाम व चेतावनी प्रथाओं के माध्यम से भजन-शब्द प्रस्तुत किए। भजनों के माध्यम से साध-संगत को मानव जीवन की नश्वरता, सत्संग और मानवता भलाई के कार्यों से जुड़ने का संदेश दिया गया। इसके बाद पवित्र ग्रंथ से अनमोल वचन पढ़कर सुनाए गए, जिन्हें साध-संगत ने एकाग्रचित होकर श्रवण किया। अंत में सुमिरन किया गया और प्रसाद वितरित कर नामचर्चा का समापन हुआ।

इस अवसर पर मिकाडो क्रॉप साइंस के मैनेजिंग डायरेक्टर जे.एस. नागपाल, पंजाब जोनल मैनेजर कुलविंदर सिंह, राजस्थान जोनल मैनेजर संजीव वालिया, हरियाणा के सभी डिस्ट्रीब्यूटर, समग सीड्स के मैनेजिंग डायरेक्टर रामानंद तनेजा व समस्त स्टाफ मौजूद रहा। इसके अलावा हरियाणा से सच्चे नम्र सेवादार सुरेश इन्सां, भुवनेश इन्सां, राकेश बजाज इन्सां, पालाराम सचदेवा इन्सां, रामपाल फौजी इन्सां, यादविंद्र इन्सां व प्रवीण इन्सां तथा उत्तर प्रदेश से रामकिशन बजाज इन्सां, ब्लॉक कल्याण नगर के ब्लॉक प्रेमी सेवक मा. सतीश इन्सां सहित फुटेला व चावला परिवार के सदस्य, संबंधी और साध-संगत उपस्थित रही।

परिजनों का सम्मान, जरूरतमंद परिवारों को राशन

नामचर्चा के समापन पर ब्लॉक कल्याण नगर की कमेटी और उपस्थित सच्चे नम्र सेवादारों की ओर से देहदान जैसी महान सेवा के लिए सीमा इन्सां के परिजनों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान परिजनों ने भी सीमा इन्सां को सच्ची श्रद्धांजलि देते हुए सेवा का संदेश आगे बढ़ाया। परिवार की ओर से डेरा सच्चा सौदा की फूड बैंक मुहिम के तहत 7 जरूरतमंद लोगों को एक-एक महीने का राशन वितरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान डेरा सच्चा सौदा प्रबंधन समिति, समग सीड्स, सच कहूँ, सच्ची लंगर समिति, शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल, शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल, सच्ची कैमरामैन समिति, ब्लॉक कल्याण नगर, सरसा सहित अन्य सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं की ओर से भेजे गए शोक संदेश पढ़कर सुनाए गए।

सेवा के साथ विदाई, देहदान से शोध को मिलेगी मदद

इस अवसर पर ब्लॉक प्रेमी सेवक कस्तूर सोनी इन्सां ने सीमा इन्सां को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणाओं पर चलते हुए सीमा इन्सां जीवनभर मानवता भलाई के कार्यों में आगे रहीं और विभिन्न मानवता भलाई कार्यों में योगदान देती रहीं। उनके परिजनों ने उनकी आखिरी इच्छा का समान करते हुए उनके मरणोपरांत देहदान करके समाज के सामने सेवा की एक और मिसाल कायम की। उनकी पार्थिव देह मेडिकल शोध के लिए समर्पित किए जाने से विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार से जुड़े शोध कार्यों में मदद मिलेगी।

डेरा अनुयायी कुलवंत राय इन्सां ने पेश किया प्रेरणादायक उदाहरण
डबवाली, (सच कहूँ/सुभाष)। ईमानदारी आज भी समाज की सबसे बड़ी पूंजी है। पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए मसीतां ब्लॉक के गांव अलीकां निवासी कुलवंत राय इन्सां ने इसका उदाहरण पेश करते हुए दुकान पर मिला 13,500 रुपए की नकदी से भरा पर्स उसके मालिक को लौटा दिया। इस कार्य की ग्रामीणों ने सराहना की।

जानकारी के अनुसार किसान राजा सिंह किसी काम से दुकान पर आए थे। जल्दबाजी में वे अपना पर्स दुकान पर ही भूल गए। कुछ समय बाद कुलवंत राय इन्सां की नजर पर्स पर पड़ी। उन्होंने पर्स को सुरक्षित अपने पास रखा और उसके मालिक की तलाश कर नकदी समेत पर्स राजा सिंह को लौटा दिया। पर्स वापस मिलने पर राजा सिंह ने कुलवंत राय इन्सां का आभार जताया।  वहीं ग्रामीणों ने कहा कि आज के समय में जब लोग छोटी-छोटी चीजों के लिए भी स्वार्थी हो जाते हैं, ऐसे में नकदी से भरा पर्स लौटाकर कुलवंत राय ने ईमानदारी और मानवता की मिसाल कायम की है।

सीमा इन्सां: सांसें थमीं, लेकिन जाते-जाते भी नहीं थमा सेवा का सफर
सरसा, (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। जिस शरीर से जिंदगी भर इंसानियत की सेवा की, उसी शरीर को दुनिया से विदा होने के बाद भी मानव सेवा के लिए समर्पित कर दिया गया। ब्लॉक कल्याण नगर की परमार्थ कॉलोनी निवासी 51 वर्षीय सीमा इन्सां पत्नी डॉ. राजकुमार इन्सां के निधन के बाद उनके परिवार ने उनकी अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए उनकी पार्थिव देह मेडिकल रिसर्च के लिए दान कर दी। डेरा सच्चा सौदा की अमर सेवा मुहिम के तहत उनकी देह एनसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, इसराना (पानीपत) को सौंपी गई। सीमा इन्सां का सेवा भाव और परिवार का यह निर्णय समाज के सामने ऐसी मिसाल छोड़ गया, जिसमें जीवन के अंतिम पड़ाव के बाद भी दूसरों के लिए उपयोगी बनने का संदेश है। Sirsa News

बता दें कि सीमा इन्सां ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्ररेणा पर चलते हुए जीते जी ही मरणोंपरांत शरीरदान का संकल्प लिया हुआ था। डिंग मंडी निवासी और वर्तमान में परमार्थ कॉलोनी में रह रहीं सीमा इन्सां पिछले कुछ समय से कैंसर के चलते अस्वस्थ थीं। वीरवार अलसुबह शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल में उनका निधन हो गया। इसके बाद परिजनों ने उनकी इच्छा के अनुरूप मरणोपरांत देहदान का निर्णय लिया। उनके आवास पर साध-संगत की ओर से अरदास की गई। इसके बाद फूलों से सजी एंबुलेंस में उनकी पार्थिव देह रखकर शाह मस्ताना जी-शाह सतनाम जी धाम डेरा सच्चा सौदा सरसा तक अंतिम विदाई यात्रा निकाली गई।

इस दौरान शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों और साध-संगत ने जब तक सूरज चांद रहेगा, शरीरदानी सीमा इन्सां तेरा नाम रहेगा और शरीरदानी सीमा इन्सां अमर रहें के जयघोष लगाए। डेरा सच्चा सौदा के मुख्य गेट से धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का इलाही नारा लगाकर नम आंखों से एंबुलेंस को मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया गया। अंतिम विदाई के दौरान रास्ते में लोगों ने पुष्पवर्षा कर सीमा इन्सां को श्रद्धासुमन अर्पित किए। Sirsa News

दुख की घड़ी में भी परिवार ने लिया सेवा का संकल्प

सच्चे नम्र सेवादार राकेश बजाज इन्सां और कल्याण नगर ब्लॉक के ब्लॉक प्रेमी सेवक मा. सतीश इन्सां ने कहा कि सीमा इन्सां और उनका परिवार हमेशा मानवता भलाई के कार्यों में आगे रहा है। बीमारी के दौरान भी सीमा इन्सां सेवा कार्यों से जुड़ी रहीं। उन्होंने कहा कि दुख की घड़ी में भी परिवार ने देहदान का निर्णय लेकर समाज के सामने गुरुमुखता और मानवता भलाई का अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है।

अंतिम विदाई में शामिल हुई साध-संगत

सीमा इन्सां की अंतिम विदाई में सच्चे नम्र सेवादार बहन-भाई, कल्याण नगर, सरसा, शाह सतनाम जी नगर, शाह सतनाम जी पुरा सहित कई ब्लॉकों की साध-संगत, सच्ची प्रेमी समिति के सेवादार और उनके रिश्तेदार मौजूद रहे। Sirsa News

मानवता भलाई कार्यों में रहती थीं अग्रणी

सीमा इन्सां ने परम पिता शाह सतनाम जी महाराज से गुरुमंत्र प्राप्त किया था। वह हमेशा मानवता भलाई के कार्यों में अग्रणी रहती थीं। उन्होंने शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल में शिक्षिका के रूप में भी सेवाएं दीं। उनके निधन से परिवार और साध-संगत में शोक की लहर है। वह अपने पीछे पति डॉ. राजकुमार इन्सां, बेटा अनमोल इन्सां, पुत्री पलक इन्सां सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गईं। Sirsa News

बेटा-बेटी एक समान का संदेश भी दिया

डेरा सच्चा सौदा की बेटा-बेटी एक समान शिक्षा को आगे बढ़ाते हुए सीमा इन्सां की बेटी पलक इन्सां, बेटे अनमोल इन्सां और अन्य परिजनों ने अर्थी को कंधा दिया। परिवार के इस कदम ने बेटियों की समान भागीदारी और बेटा-बेटी में किसी तरह का भेदभाव न करने का संदेश दिया।

Blood Donation Camp: झूट्टी खेड़ा में ग्राम पंचायत के सहयोग से लगाया गया रक्तदान शिविर
सिरसा, (सच कहूँ/अनिल)। गांव झूट्टी खेड़ा में ग्राम पंचायत के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर, आईपीएस ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।  शिविर में कुल 50 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। एसपी जसलीन कौर ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद का जीवन बचा सकता है। Sirsa News

उन्होंने युवाओं से नियमित रक्तदान करने और शिक्षा, खेल, कौशल विकास व समाजसेवा जैसी सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि डबवाली पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के साथ नशा मुक्ति अभियान भी चला रही है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर नशा मुक्त और सुरक्षित समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की। इस अवसर पर सरपंच देवीलाल सहित ग्रामीण व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। Sirsa News

शरीरदानी महिंदर कौर इन्सां को नामचर्चा व राशन वितरण के साथ दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Ration Donation: ओढ़ां, (सच कहूँ/राजू)। ब्लॉक रोड़ी के गांव झोरड़रोही निवासी सचखंडवासी शरीरदानी महिंदर कौर इन्सां की स्मृति में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन किया गया। इस दौरान साध-संगत, परिजनों, राजनीतिक एवं धार्मिक संस्थाओं के सदस्यों सहित अनेक गणमान्य लोगों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। करीब 90 वर्षीय माता महिंदर कौर इन्सां बीती 25 अगस्त को सचखंड जा विराजी थीं। उनके परिजनों ने उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार मेडिकल शोध कार्यों के लिए उनका पार्थिव शरीर दान कर मानवता की बड़ी मिसाल पेश की। Sirsa News

श्रद्धांजलि नामचर्चा की शुरूआत ब्लॉक प्रेमी सेवक पवन इन्सां ने बेनती भजन के साथ करवाई। इसके बाद कविराजों ने नाम व चेतावनी प्रथाओं से संबंधित भजनों के माध्यम से बताया कि मनुष्य जन्म बेहद दुर्लभ है और इंसान इस जीवन में प्रभु की भक्ति एवं इबादत कर अपने जीवन को सार्थक बना सकता है। ब्लॉक प्रेमी सेवक पवन इन्सां ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि माता महिंदर कौर इन्सां ने पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज से नाम शब्द लेकर अपना पूरा जीवन मानवता की सेवा में लगाया।

उन्होंने जीवनभर सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और मरणोपरांत शरीरदान कर समाज के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि उनका पूरा परिवार सेवा और सुमिरन में हमेशा अग्रणी रहता है। नामचर्चा के समापन अवसर पर प्रेमी जलौर सिंह इन्सां ने पवित्र ग्रंथ से संत-महात्माओं के अनमोल वचन सुनाकर साध-संगत को लाभान्वित किया। इस दौरान सचखंडवासी के परिवार की ओर से पांच जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया। वहीं ब्लॉक कमेटी की ओर से परिजनों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। Sirsa News

संस्कृति: बचपन का ये खेल अब बना ‘गुलस्टिक’, जानें कैसे बना?
'Gulli-Danda’ Now ‘Gulstick’: सरसा, (सच कहूँँ/सुखजीत मान)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने पुरातन खेल गुल्ली-डंडा को आधुनिकता के रंग में रंगते हुए नये नियमों के साथ नया खेल ‘गुलस्टिक’ इजाद किया। यह नया खेल बेसबॉल, क्रिकेट और गुल्ली डंडा के मिश्रण का रूप है। खेल को रोमांचक बनाने के लिए इसमें ऐसे नियम बनाए गए जिस को दर्शकों ने भी खूब पसंद किया। जैसे क्रिकेट में गेंद फेंकने वाले को बॉलर बोला जाता है और उसी तर्ज पर इस खेल में गुल फेंकने वाले को गुल्लर कहा जाता है।

गुल्लर का सामने करने वाले विपक्षी टीम के खिलाड़ी को योद्ध कहा जाता है। गुल्लर योद्धा को आऊट करने के लिए लेपोल को निशाना बनाकर गुल्ली को फेंकता है और योद्धा गुल्ली को हिट करता है और जीएस ऐरिया में दौड़ कर अंक बटोरता है जिसे रश कहते हैं। मैदान में तैनात 9 खिलाड़ी जिन्हें रश सेवर कहा जाता है, गुल को रोकते हैं। इसमें गुल्ली को हिट कर चौका, छक्का, अठ्ठा व दस्सा (दस रश) भी प्राप्त किये जा सकते हैं।

योद्धा के पास दो स्टिक होती हैं क्रिकेट के ओवर के स्थान पर इसमें पैक होते हैं। इस खेल में योद्धा गुल्लर द्वारा फेंकी गुल को हिट करता है और भाग कर रश बनाता है। जहां पर गुल सेवर गुल को रोकता है वहां पर फिर से गुल रखी जाती है और इस बार योद्धा एस स्टिक से गुल को हिट करके रश बटोरता है।

खेल में अम्पायर की भूमिका निभाने वाले को डिसाइडर कहा जाता है जिसमें दो डिसाइडर मैदान में व तीसरा थर्ड डिसाइडर की भूमिका निभाता है। बता दें कि नई और पुरानी पीढ़ी दोनों को पुरातन और आधुनिकता के मिश्रण वाला खेल खूब पसंद आ रहा है। इसी तरह पुरातन खेल अंधा-झोटा को भी नया रूप दिया गया है। पूज्य गुरु जी ने कबड्डी, दौड़, कुश्ती और जिम्नास्टिक के मिश्रण का नया रुमाल छू खेल भी बनाया है, जो बहुत लोकप्रिय हो रहा है।

‘गुल्ली-डंडा’ खेलने के शौकीन अब बने ‘गुलस्टिक’ के खिलाड़ी

शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के ‘गर्व दिवस’ के अवसर पर आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों और दर्शकों को अपना बचपन याद आ गया। जो खेल कभी गाँवों की गलियों में खेले जाते थे, वे आज नए नियमों में बंधकर स्टेडियम की शोभा बढ़ा रहे हैं। मैदान में खिलाड़ी पूरे जोश के साथ खेल रहे थे, वहीं दर्शक भी उत्साह से उनका हौसला बढ़ा रहे थे। विशेषकर जब पंजाब और यूपी के बीच गुलस्टिक का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा था, तब खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शक भी ‘दस्सा मार दस्सा’ बोलते हुए नजर आए।

एम.एस.जी. भारतीय खेल गाँव में चल रही प्रतियोगिताओं के दौरान फाइनल में पहुंची पंजाब की टीम के कप्तान पुष्पिन्द्र सिंह रोमी इन्सां भले ही अब मानसा शहर में रहते हैं, लेकिन गुलस्टिक खेलते समय उन्हें अपने ननिहाल गाँव रंघड़ियाल की वे गलियां याद आ जाती हैं, जहाँ वह अपने दोस्तों के साथ गुल्ली-डंडा खेला करते थे। ‘सच कहूँ’ से बातचीत करते हुए रोमी ने बताया कि बचपन में खेला गया गुल्ली-डंडा अब गुलस्टिक में उनके काम आ रहा है।

गाँव धिंगड़ के संदीप सिंह इन्सां और गुरमीत सिंह इन्सां भी उस समय गर्व महसूस कर रहे थे, जब उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से लैस खेल मैदान में खेल रही पंजाब की टीम का हिस्सा बनने का अवसर मिला। मानसा के साथ लगते गाँव जवाहरके में जन्मे और पले-बढ़े बलजिन्द्र सिंह बंटी इन्सां ने भी कभी नहीं सोचा था कि बचपन में जिस खेल को वे केवल समय बिताने के लिए खेलते थे, उसी के विकसित रूप गुलस्टिक में जीत हासिल करने पर ट्रॉफियाँ मिलेंगी।

यूपी की टीम के कप्तान अनुज इन्सां ने बताया कि वह शामली की गलियों में गुल्ली-डंडा और क्रिकेट खेला करते थे। अब बचपन का वही खेल खेलते हुए उन्हें न केवल अपना बचपन याद आ रहा है, बल्कि इस बात का गर्व भी महसूस हो रहा है कि आज उन्हें अपने राज्य की टीम का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। इसके अलावा यूपी की टीम के राजन इन्सां, रवि इन्सां और सुमित इन्सां ने भी गुलस्टिक को अपना लोकप्रिय खेल बताते हुए कहा कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने गुल्ली-डंडा के खेल में क्रिकेट और बेसबॉल का मिश्रण करके गुलस्टिक का आविष्कार किया, जो अब लोकप्रिय खेल बन गया है।

Sanitation Workers Strike Update: पुलिस-प्रशासन के साथ सफाई कर्मचारियों का जमकर हुआ हंगामा, 40 से अधिक हिरासत में
Sanitation Workers Strike: फतेहाबाद, (सच कहूँ/विनोद कुमार शर्मा/सुनील वर्मा)। नगर परिषद सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के 24वें दिन शनिवार शाम शहर में उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब प्रशासन भारी पुलिस बल के साथ कचरा उठाने के लिए सड़कों पर उतरा। शाम करीब 6 बजे पुलिस लाइन से सैकड़ों पुलिस जवानों का काफिला भूना रोड स्थित मुख्य डंपिंग पॉइंट पर पहुंचा। इसकी सूचना मिलते ही 50 से अधिक हड़ताली सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और कचरा पॉइंट को घेरकर प्रशासन की कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। Sanitation Workers Strike Update

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने कर्मचारियों को मौके से हटने की चेतावनी दी, लेकिन कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर डटे रहे और नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 40 से अधिक सफाई कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया और उन्हें पुलिस वाहनों में बैठाकर पुलिस लाइन भेज दिया। पुरुष कर्मचारियों को हिरासत में लिए जाने के बाद महिला सफाई कर्मचारी भी विरोध में आगे आ गईं।

महिलाओं ने कचरा उठाने वाली गाड़ियों के सामने खड़े होकर रास्ता रोक दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्हें हिरासत में लेने के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारी महिलाओं के बीच धक्का-मुक्की हुई। करीब आधे घंटे तक मौके पर हंगामा और तीखी नोकझोंक का माहौल बना रहा। बाद में महिला पुलिस कर्मियों की मदद से प्रदर्शनकारी महिलाओं को भी पुलिस वाहनों में बैठाकर पुलिस लाइन भेजा गया।

जेसीबी और ट्रालियों की मदद से उठाया कचरा

कर्मचारियों को हिरासत में लेने के बाद भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन ने जेसीबी और ट्रालियों की मदद से कचरा उठाने का काम शुरू करवाया। भूना रोड डंपिंग पॉइंट से कचरा उठाने के बाद टीम पुराना बस स्टैंड सहित शहर के अन्य प्रमुख कचरा पॉइंटों पर पहुंची और देर शाम तक सफाई अभियान जारी रहा। Sanitation Workers Strike Update

कार्रवाई की कमान ड्यूटी मजिस्ट्रेट सतपाल रोहज, नगर परिषद के डीएमसी प्रवीण कुमार और डीएसपी संजय बिश्नोई ने संभाली। प्रशासन का कहना है कि शहर में जगह-जगह कचरा जमा होने से आमजन को परेशानी हो रही है, इसलिए स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है। वहीं, सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर डटे हुए हैं। ऐसे में प्रशासन की कार्रवाई के बाद कर्मचारियों और प्रशासन के बीच टकराव और बढ़ने की संभावना बनी हुई है। Fatehabad News

कूड़ा उठाने पहुंची गाड़ियों को रोका, टायरों की हवा निकाली

सरसा। सफाई कर्मचारियों की छह अगस्त से जारी हड़ताल शनिवार को 24वें दिन भी जारी रही। शहर में जमा कूड़ा उठाने पहुंची प्रशासन की जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रालियों का हड़ताली कर्मचारियों ने विरोध किया। कर्मचारियों ने कूड़ा उठाने में लगी ट्रैक्टर-ट्रालियों के टायरों की हवा निकाल दी और वाहनों के आगे खड़े होकर कार्रवाई रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कहासुनी व धक्का-मुक्की जैसी स्थिति बन गई। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने करीब 20 प्रदर्शनकारी सफाई कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया।

इसके बाद पुलिस सुरक्षा के बीच शहर से कूड़ा उठाने का काम जारी रखा गया। हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। पिछले कई दिनों से बाजारों, मुख्य सड़कों, कॉलोनियों और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हैं। कूड़ा घरों के बाहर भी कचरा सड़कों तक फैल गया है, जिससे लोगों को बदबू और गंदगी का सामना करना पड़ रहा है। Sanitation Workers Strike Update

शनिवार को प्रशासन ने मुख्य डाकघर के समीप बने कूड़ा घर से जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्रालियों और अन्य वाहनों के माध्यम से कचरा उठाने की कार्रवाई शुरू की। इसकी सूचना मिलते ही हड़ताली सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और विरोध शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी कर्मचारी कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों के आगे खड़े हो गए तथा प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप है कि विरोध के दौरान कर्मचारियों ने जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रालियों को आगे बढ़ने से रोका और ट्रैक्टर-ट्रालियों के टायरों की हवा निकाल दी।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाकर कूड़ा उठाने की कार्रवाई शुरू कराने का प्रयास किया तो दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 20 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस पहरे में कचरा उठाने का काम जारी रहा। शहर में इससे पहले भी प्रशासन ने पुलिस की मदद से कुछ स्थानों से कूड़ा उठवाया था, लेकिन हड़ताल जारी रहने के कारण कई इलाकों में फिर से कूड़े के ढेर लग गए हैं। लगातार बढ़ रही गंदगी से आम लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है।नगर परिषद प्रधान के कार्यालय के सामने फेंका कूड़ा Sanitation Workers Strike Update

शनिवार सुबह हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद प्रधान शांति स्वरूप के कार्यालय के सामने कूड़ा फेंककर अपना विरोध जताया। इस दौरान कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का कहना था कि उनकी मांगों का समाधान करने के बजाय प्रशासन पुलिस के बल पर सफाई व्यवस्था शुरू कराने का प्रयास कर रहा है। कर्मचारियों ने मांगों के समाधान की मांग दोहराई और आंदोलन जारी रखने की बात कही।

शहर में जगह-जगह गंदगी, लोगों की बढ़ी परेशानी

24 दिनों से जारी हड़ताल का सीधा असर शहर की सफाई व्यवस्था पर पड़ रहा है। शहर के बाजारों, मुख्य मार्गों, कॉलोनियों और सार्वजनिक स्थलों पर जगह-जगह कूड़े के ढेर जमा हैं। कई कूड़ा घरों के बाहर कचरा फैलकर सड़क तक पहुंच गया है। बदबू और गंदगी के कारण आसपास के दुकानदारों व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। Sanitation Workers Strike Update