polling - Sach Kahoon Hindi

मणिपुर में दूसरे और अंतिम चरण में 22 सीटों पर मतदान शुरू
इंफाल। मणिपुर में दूसरे और अंतिम चरण में 22 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार की सुबह मतदान शुरू हो गया। मतदान सुबह 07.00 शुरू हुआ और शाम 16.00 बजे तक चलेगा। मणिपुर की 60 सीटों वाले विधानसभा के पहले चरण में 38 सीटों पर 28 फरवरी को मतदान कराये गये थे। दूसरे और अंतिम चरण में दो महिलाओं समेत 92 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है। राज्य के छह जिलों सेनापति, जिरीबाम, उख्रुल, तमेंगलोंग, चंदेल और थौबल में चुनाव हो रहा है। पूर्वाेत्तर का गेटवे ऑफ इंडिया कहे जाने वाला सीमावर्ती शहर मोरेह और आस पास के गांव में भी चुनाव होने के कारण उत्सव सा माहौल है।

दूसरे चरण का चुनाव एक ऐसे भौगोलिक क्षेत्र में हो रहा है, जिसे विपक्षी कांग्रेस पार्टी का गढ़ माना जाता है। कांग्रेस ने पांच साल पहले यहां से 12 सीटें जीती थीं। वहीं नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) ने चार , भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीन और नेशनल पीपुल्स पार्टी ने दो सीटें जीती थी , जबकि एक निर्दलीय ने भी जीत हासिल की थी। मणिपुर की पहाड़ियां, जिनमें ज्यादातर ईसाई धर्म का पालन करने वाले नागा, कुकी और अन्य जनजातियां निवास करती हैं, कभी भी राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा की मजबूत गढ़ नहीं रही , लेकिन इस बार सभी 22 सीटों पर उसके उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

आज के मतदान के लिए 1,238 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। इस चरण के चुनाव में 428,958 महिलाओं, 4,18,401 पुरुषों और 31 ट्रांसजेंडरों सहित कुल 8,47,400 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं। मणिपुर में लगातार तीन बार शासन करने वाले तथा राज्य के सबसे लंबे समय तक कांग्रेस के मुख्यमंत्री रहे ओकराम इबोबी सिंह थौबल सीट पर लगातार चौथी बार अपना कब्जा बरकरार रखने के आकांक्षी हैं। उनके खिलाफ भाजपा के लीतानथेम बसंत सिंह उम्मीदवार हैं , जो 2017 में श्री इबोबी से चुनाव हार गए थे। इनके अलावा पूर्व उप मुख्यमंत्री गैखंगम गंगमेई शामिल हैं। जिनके भाग्य को फैसला मतदाता आज ईवीएम में बंद करेंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

कश्मीर के अधिकतर इलाकों में मतदान शांतिपूर्ण
यूएलबी चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से रहा | ULB Elections

श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर में शहरी स्थानीय निकाय (यूएलबी) चुनाव (ULB Elections)के तीसरे चरण में शनिवार को उत्तरी कश्मीर में बारामूला और जम्मू के सांबा इलाके में मतदान में तेजी दर्ज की गयी जबकि श्रीनगर और अनंतनाग में मतदान धीमी गति से चल रहा है। अधिकतर इलाकों में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। आतंकवादी चुनाव में किसी भी प्रकार की बाधा न डाल सकें, इसके लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

अधिकारियों ने कहा कि मतदान केंद्रों पर मतदान सुबह छह बजे से शुरू होकर शाम चार बजे तक चलेगा। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि सीमा से सटे उरी में मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लम्बी कतार देखी जा सकती है जहां मतदान के पहले छह घंटे के दौरान 65 प्रतिशत वोट डाले गए हैं। बारामूला में दोपहर 12 बजे तक कुल 59.6 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

घाटी में दूसरी जगहों पर हालांकि जहां मतदान जारी है, अधिकतर इलाकों में मतदाताओं ने चुनाव से दूरी बना रखी है। आधिकारिक प्रवक्ता ने वार्ता को बताया कि श्रीनगर में मतदान के पहले छह घंटे में केवल 1.2 प्रतिशत वोटिंग हुई। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में पहले छह घंटों में केवल 2.5 प्रतिशत मतदान हुआ है।

नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के पूर्व प्रवक्ता जुनैद अजीम मट्टू ने पुराने शहर में मतदान किया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।