Asha Bhosle - Sach Kahoon Hindi

Asha Bhosle: मशहूर गायिका आशा भोसले नहीं रहीं
92 साल की उम्र में निधन

मुंबई (एजेंसी)। मशहूर गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) का रविवार को यहां ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। उनकी उम्र 92 साल थी और पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थता के कारण उन्हें यहां भर्ती कराया गया था। ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉ. प्रतीत समदानी ने बताया कि कई अंगों के काम करना बंद कर देने के कारण उनका निधन हो गया। उनके बेटे आनंद भोसले ने उनके निधन की पुष्टि की है। भोसले को शनिवार शाम छाती में संक्रमण और कमजोरी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पद्म विभूषण और दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित श्रीमती भोसले 50, 60 और 70 के दशक के बॉलीवुड के संगीत के सुनहरे दौर की आखिरी जीवित हस्ती थीं। इस दौर में लता मंगेशकर, मोहम्मद रफी, किशोर कुमार, मुकेश, मन्ना डे और खुद भोसले जैसी हस्तियां शामिल थीं। वह अपनी सुरीली आवाज और बहुमुखी प्रतिभा के लिए मशहूर थीं। उन्होंने फिल्मी संगीत, पॉप, गजल, भजन, पारंपरिक भारतीय शास्त्रीय संगीत, लोकगीत, कव्वाली और रवींद्र संगीत जैसे कई अलग-अलग तरह के संगीत में अपनी कला का प्रदर्शन किया। उन्होंने 20 से ज्यादा भारतीय और विदेशी भाषाओं में गाने गाए हैं। Asha Bhosle

आशा भोंसले ने 23 साल बाद गाया बांग्ला गीत
मुंबई (वार्ता)। हिन्दी फ़िल्मों की मशहूर पार्श्वगायिका का आशा भोंसले ने 23 साल बाद बांग्ला भाषा में गीत गाया है। आशा भोंसले ने वर्ष 1963 में पार्श्वगायक मन्ना डे के साथ पहला बांग्ला गाना ‘आमार खातार पाटे’ गाया था। उन्होंने मन्ना डे के निधन के बाद बांग्ला में गाना बंद कर दिया था। उन्होंने 23 साल बाद बांग्ला गानों की ओर रुख लिया है। आशा ने हाल ही में दुर्गा पूजा के अवसर पर बांग्ल भाषा में एक गीत की रिकॉर्डिंग की है। वह इससे पूर्व बांग्ला भाषा में करीब 66 दुर्गा पूजा के गानों की रिकॉर्डिंग कर चुकी हैं। आशा ने बंगाली दुर्गा पूजा सॉन्ग ‘इबार पूजो इलाम फिरे’ से वापसी की है। यह गाना ‘पूजो आशा’ एलबम का है और इसे 08 अक्टूबर को रिलीज किया गया।

इस अलबम में आशा के साथ पार्श्वगायक अमित कुमार ने भी अपनी आवाज दी। इसमें उन्होंने ‘सुरे तुमी’ गाने को गाया है। अमित कुमार ने कहा , “आशा जी के साथ काम करना एक सपने के सच होने जैसा है। वह लगभग 23 साल बाद बांग्ला पूजा सॉन्ग में वापसी कर रही हैं।आशा को इसके लिए मनाने में काफी वक्त लगा। उन्होंने पति आर डी बर्मन के निधन के बाद से बांग्ला भाषा में गाने की रिकॉर्डिंग बंद कर दी थी। इस एलबम के संगीतकार शिलादित्या चौधरी हैं।”

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।