during - Sach Kahoon Hindi

कोर्ट में बच्ची ने कहा, मम्मी घर चलो, साथ ही रहेंगे
बच्ची की कस्टडी को लेकर हुई सुनवाई

भोपाल (एजेंसी)। कुटुम्ब न्यायालय, दोपहर के 1.45 बजे हैं। 7 साल की मासूम, उसके माता-पिता और पक्षकारों से भरा कोर्ट रूम। डायस पर जज भावना साधौ। मामला था, बच्ची की कस्टडी का। अदालत को तय करना था कि वो मां के पास रहेगी या पिता के पास। दरअसल, अब तक मासूम अपने पिता के साथ रहती थी और मां भोपाल में अलग रहती हैं।सुनवाई शुरू हुई। जज भावना साधौ ने बच्ची से पूछा कि तुम किसके साथ रहना चाहती हो? बच्ची ने कहा- पापा के पास रहती हूं। इसी दाैरान बच्ची की नजर कोर्ट में खड़ी अपनी मम्मी पर पड़ी तो उसने कहा- मम्मी, आप हमारे साथ घर चलो, हम साथ-साथ रहेंगे। सब ठीक हो जाएगा। बच्ची की ये बातें सुनकर मां की आंखों में आंसू आ गए।

कोर्ट रूम में इस दौरान सभी भावुक हो गए

कोर्ट रूम में इस दौरान सभी भावुक हो गए। जज भावना साधौ ने बच्ची के सिर पर हाथ फेरा और उसे अपनी मम्मी के पास जाने को कहा। बच्ची डॉयस से नीचे आई और अपनी मां से लिपट गई। यह देख अन्य पक्षकारों की आंखों में आंसू आ गए। इसके बाद जज ने बच्ची के माता- पिता को समझाया। उन्हेंं बच्ची का वास्ता देकर मनमुटाव खत्म कर साथ रहने की सलाह दी। इस बीच पति-पत्नी में थोड़ी बहुत तकरार हुई लेकिन आखिरकार दोनों साथ रहने के लिए राजी हो गए।

भोपाल में रहने वाली सोनाली (परिवर्तित नाम) की शादी सुरेश (परिवर्तित नाम) से 10 साल पहले हुई थी।

दो साल बाद बेटी का जन्म हुआ। सोनाली का आरोप था कि ससुराल वाले उसे बेवजह परेशान करते हैं।

ससुराल वालों ने कुछ कागजों पर साइन करवाकर उसे घर से निकाल दिया था।

ससुराल वालों ने बेटी को अपने पास ही रख लिया।

सोनाली ने अपनी बेटी से कई बार मिलने की कोशिश की लेकिन पति और ससुराल वालों ने उससे मिलने नहीं दिया।

इसके बाद सोनाली ने राजधानी की कोर्ट में पति के खिलाफ भरण पोषण के लिए एक दावा लगाया था।

बेटी की कस्टडी को लेकर इसी साल मामला किया था पेश

सोनाली ने इसी साल कुटुम्ब न्यायालय में बेटी को अपने साथ रखने के लिए धारा 12 संरक्षक एवं प्रतिपाल्य अधिनियम के तहत मामला पेश किया था। अदालत में पेश मामले में सोनाली ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए गुहार लगाई कि बच्ची का ध्यान रखने वाला कोई नहीं है। इसलिए बच्ची की सही देखभाल के लिए उसे उसकी कस्टडी दी जाए। लेकिन बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान बच्ची के भावुक शब्दों और जज की समझाइश से एक टूटा हुआ घर फिर से बस गया।

दो सप्ताहों दौरान ही डेंगू से मूनक में तीन की मौत
सैंकड़ों की संख्या में डेंगू मरीज टोहाना व मूनक के सरकारी व प्राईवेट अस्पताल में भर्ती Three die from dengue in Munic during two weeks

मोहन सिंह/दुर्गा सिंगला संगरूर/मूनक।

पिछले दो सप्ताहों दौरान डेंगू से मूनक कस्बे में तीन मौत हो जाने के साथ मूनक के लोगों में डेंगू को लेकर भारी दहशत पाई जा रही है। कस्बे मूनक में एक अन्दाजे मुताबिक सैंकड़ों की संख्या में डेंगू के मरीज टोहाना और मूनक के सरकारी व प्राईवेट अस्पताल मरीजों के साथ भरे पड़े हैं। डेंगू के प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से गतदिवस मूनक कस्बे में जगह जगह खुले कथित डॉक्टरों की दुकानों की चैकिंग की गई व कई डॉक्टरों की दुकाना ऐसी चैकिंग की गई जिनके पास कोई डिग्री वगैरह नहीं थी जबकि उहना ने डेंगू के मरीजों को दाखिल कर ग्लुकोज की बोतलों लगाकर इलाज शुरू किया हुआ था।

स्वास्थ्य विभाग की टीम एसएमओ डॉ. राजेश कुमार व डॉक्टर लवराज के नेतृत्व में से गई यह चैकिंग खानापूर्ती ही सिद्ध हुई क्योंकि कई अपने आप बने डॉक्टर के पास किसी भी तरह की कोई डिग्री न होने के बावजूद और मरीजों की मौजुदगी होने पर भी सिर्फ फटकार लगाकर छोड़ देना लोगों में चर्चा का विषय बन चुका है। क्षेत्र के लोगों अनुसार कथित प्राईवेट डॉक्टर मरीजों से एक ग्लुकोज की बोतल का 800 से 1500 रुपए वसूल कर रहे हैं। बीती रात डेंगू के साथ एक 32 वर्षीय महिला की मौत भी लोगों के में चर्चा का विषय बनी हुई है।

क्या कहते हैं सिविल सर्जन संगरूर: डेंगू के साथ मौतें होने संबंधी व स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई चैकिंग सम्बन्धित पूछे जाने पर डॉ. अरुण गुप्ता ने कहा कि यदि हमारे स्वास्थ्य विभाग की कोई भी लापरवाही पाई गई तो उनके विरुद्ध सख़्त कार्रवाई की जायेगी और बिना डिग्री से चल रहे निजी अस्पतालों की दोबारा चैकिंग कर बनती कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि कुछ कथित डॉक्टर स्वास्थ्य विभाग की टीम की चर्चा सुन कर अपनी दुकानों बंद कर भाग गए, जिनकी आगामी कुछ दिनों में अचानक चैकिंग कर दोषी पाए गए झौला छाप डॉक्टरों विरुद्ध सख़्त कार्रवाई की जाएगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।