Hockey Teams - Sach Kahoon Hindi

हॉकी 5एस विश्व कप : एशियाई क्वालीफायर के लिए भारतीय पुरुष, महिला टीम घोषित
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। हॉकी इंडिया ने 5एस विश्व कप (Hockey5s World Cup) के लिए ओमान में 25 अगस्त से होने वाले एशियाई क्वालीफायर के लिए पुरुष और महिला टीमों की घोषणा बुधवार को की। महिलाओं के क्वालीफायर 25 अगस्त से 28 अगस्त तक जबकि पुरुषों के क्वालीफायर 29 अगस्त से दो सितंबर के बीच आयोजित होंगे। भारतीय पुरुष हॉकी टीम की कप्तानी मनदीप मोर कटेंगे जबकि मोहम्मद राहील मौदीन के ऊपर उपकप्तानी की जिम्मेदारी होगी। टीम में गोलकीपर सूरज करकेरा शामिल हैं, जबकि जुगराज सिंह, डिप्सन टिर्की, मंजीत और मनदीप मोर रक्षा पंक्ति में होंगे। मिडफील्ड क्षेत्र को मनिंदर सिंह और राहिल संभालेंगे। पवन राजभर और गुरजोत सिंह पर फॉरवर्ड पंक्ति की जिम्मेदारी होगी।

इसके अतिरिक्त, प्रशांत कुमार चौहान, सुखविंदर, आदित्य सिंह और अरुण साहनी को अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में चुना गया है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कोच जनार्दन सीबी ने टूनार्मेंट से पहले कहा, ‘हमारी टीम अच्छी तरह से संतुलित है और हमारी टीम में काफी प्रतिभाएं हैं जो हर मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ देने और जमकर प्रतिस्पर्धा करने के लिए प्रेरित और दृढ़ हैं। हॉकी 5एस विश्व कप क्वालीफिकेशन दांव पर होने के कारण टीम अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबद्ध है।’

इस बीच, भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तानी नवजोत कौर करेंगी और ज्योति उपकप्तान होंगी। टीम में गोलकीपर बंसारी सोलंकी शामिल हैं। डिफेंस में अक्षता अबासो ढेकाले, महिमा चौधरी और सोनिया देवी क्षेत्रीमयूम होंगी। कप्तान नवजोत और अजमीना कुजूर मिडफील्ड क्षेत्र संभालेंगी, जबकि मारियाना कुजूर, ज्योति और दीपी मोनिका टोप्पो फॉरवर्ड पंक्ति में खेलेंगी। कुरमापु रम्या, निशि यादव, प्रियंका यादव और रितन्या साहू को अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में चुना गया है। Hockey5s World Cup

भारतीय महिला हॉकी टीम की कोच सौंदर्या येंडाला ने टूर्नामेंट से पहले कहा, ‘मैं इस रोमांचक टूनार्मेंट का इंतजार कर रही हूं। खिलाड़ी तैयार हैं। हमने अपना प्रशिक्षण सत्र पूरा कर लिया है और हम आश्वस्त महसूस कर रहे हैं। हमारे पास काफी अनुभव के साथ-साथ युवा खिलाड़ी भी हैं और मुझे लगता है कि टूनार्मेंट इस संयोजन से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगा।

यह भी पढ़ें:–  Tulsi Benefits: औषधिय गुणों से भरपूर है तुलसी, जानें तुलसी के पानी के फायदे

महिला-पुरुष हॉकी टीमों को यूथ ओलंपिक में रजत
ब्यूनस आयर्स (एजेंसी)।

भारतीय अंडर-18 महिला और पुरुष हॉकी टीमों को तीसरे यूथ ओलंपिक खेलों के फाइनल में अर्जेंटीना और मलेशिया के हाथों पराजय झेलने के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा है। यूथ ओलंपिक में हॉकी की फाइव ए साइड प्रतियोगिता के फाइनल में भारतीय महिला हॉकी टीम को अर्जेंटीना के हाथों 1-3 से शिकस्त मिली जबकि पुरुष टीम को मलेशिया ने 2-4 से हराया। महिला टीम ने अपने मैच में कड़ी चुनौती पेश की लेकिन अंतत: उसे मेजबान टीम से हार झेलनी पड़ी। भारत के लिए एकमात्र गोल मुमताज़ खान ने किया और पहले ही मिनट में टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। लेकिन फिर भारतीय टीम विपक्षी टीम के डिफेंस को भेद नही सकीं। पार्क पोलिडेपोर्टिवो रोका स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारत ने अपनी बेहतरीन लय दिखाते हुए मैच के 49वें सेकंड में ही मुमताज़ के गोल से 1-0 की बढ़त बना ली। लेकिन अर्जेंटीना के लिए गियानेला पालेट ने सातवें, सोफिया रामोला ने नौवें और ब्रिसा ब्रुगेसेर ने 12वें मिनट में गोल कर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।

भारत ने पहले क्वार्टर में फारवर्ड मुमताज़ के गोल से अहम बढ़त हासिल की। लेकिन विपक्षी टीम ने सातवें ही मिनट में पालेट की मदद से बराबरी का गोल हासिल कर लिया। इसके दो मिनट बाद सोफिया के गोल से अर्जेंटीना ने 2-1 की बढ़त बना ली। दूसरे हॉफ में फिर अधिकतर समय अर्जेंटीना ने गेंद को अपने कब्जे में रखा और भारतीय खेमा कोई मौके नहीं बना सका। अर्जेंटीना की मिडफील्डर ब्रिसा ने फिर 12वें मिनट में गोल कर स्कोर 3-1 पहुंचा दिया। मेजबान टीम का डिफेंस काफी मजबूत रहा और भारतीय खिलाड़ी संघर्ष करती दिखीं। वहीं घरेलू टीम को अच्छा समर्थन भी मिला और ऐतिहासिक स्वर्ण अपने नाम कर लिया। दूसरी ओर युवा ओलंपिक में भारतीय महिला और हॉकी टीमों ने भी रजत पदक के साथ इतिहास रच दिया है। युवा ओलंपिक में भारत ने पहली बार हॉकी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था और पहले ही प्रयास में उसकी दोनों टीमों ने फाइनल में जगह बनाई और रजत पदक अपने नाम किए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।