crashes - Sach Kahoon Hindi

इंडोनेशिया: 188 यात्रियों को लेकर जा रहा विमान क्रैश
सर्च ऑपरेशन शुरू

नई दिल्ली(एजेंसी)। इंडोनेशिया के जकार्ता में सोमवार सुबह एक बड़ा विमान हादसा हुआ।  यहां लॉयन एयर का विमान जकार्ता से उड़ान भरने के 13 मिनट बाद ही क्रैश हो गया। इस प्लेन में क्रू समेत कुल 188 लोग सवार थे। सोमवार सुबह जब विमान ने उड़ान भरी, तो उसके 13 मिनट बाद ही इसका संपर्क टूट गया था।  जिसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। अब समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने इंडोनेशिया के अधिकारियों के हवाले से कहा है कि विमान क्रैश हो गया है।  हालांकि, अभी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।

सुबह 6.20 बजे भरी थी उड़ान

ये विमान JT610 था, जिसने सुबह 6.20 बजे उड़ान भरी थी, इसे 7.20 पर लैंड करना था. हालांकि, 6.33 पर ही ये क्रैश हो गया। ये विमान दो महीने पहले ही लॉयन एयर को मिला था। विमान का संपर्क जिस समय टूटा उस दौरान अचानक उसकी ऊंचाई में करीब 2000 फीट की कमी आई। विमान लापता होने के बाद से ही सर्च अभियान जारी है, समुद्र के कुछ हिस्से में अभी प्लेन की कुर्सियां व अन्य हिस्सा मिलना भी शुरू हो गया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

पिंकसिटी पर मंडराए हादसों के बादल
राजस्थान की राजधानी जयपुर में इन दिनों सड़क हादसों के बादल मंडरा रहे है। बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक प्रतिदिन इसकी चपेट में आ रहे है। यातायात मार्गों पर अराजकता की स्थिति उत्पन्न हो रही है। दोपहिया हो या चार पहिया किसी को भी जिंदगी की परवाह नहीं है। एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ लगी है। यातायात नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ रही हैं। नियमों की पालना नहीं होने से दुर्घटनाओं के अम्बार लग रहे हैं।

बताया जाता है कि गत वर्ष नियमों का उल्लंघन करने पर लगभग तीन लाख वाहनों के राजधानी में चालान काटे गए, फिर भी व्यवस्था में कोई सुधार परिलक्षित नहीं हुआ। इस साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो साढ़े तीन लाख से अधिक चालान अब तक काटे जा चुके हैं। सड़क दुर्घटनाओं के ग्राफ में तेजी से वृद्धि हो रही है। दुर्घटनाओं में मौतें और घायल होने के समाचार प्रतिदिन पढ़ने और देखने को मिल रहे हैं।

राजधानी जयपुर में प्रत्येक माह लगभग तीन दर्जन लोगों की मौत सड़क हादसों में हो रही है। सैंकड़ों लोगों के घायल होने के समाचार देखने और पढ़ने को मिल रहे है। सड़क दुर्घटनाओं से अखबार भरे रहते हैं। राजधानी के यातायात मार्ग तो जाने-अनजाने मौत के मार्ग बन गये हैं। सबसे बुरी स्थिति टोंक रोड पर बी-2 बाईपास, जे.एल.एन. मार्ग पर ओ.टी.एस. चौराहा, जगतपुरा पुलिया, झालाना मार्ग, अजमेर रोड, न्यू सांगानेर रोड, सिरसी रोड, राजापार्क में गोविन्द मार्ग, अजमेरी गेट, विश्वविद्यालय मार्ग, घाट की गुणी की है।

दरअसल सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति देशभर में एक समान है। राजधानी दिल्ली में तो हर रोज बहुत से हादसे होते हैं और बहुतों में तो व्यक्ति की मौत तक हो जाती है। एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ लोगों को मौत के मुंह में धकेल रही है। यातायात के साधन बने तो मानव की सहुलियत के लिए थे, लेकिन तेज गति के वाहन व लोगों द्वारा यातायात के नियमों का पालन न करने की वजह से सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। सड़क सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है, आम जनता में खासतौर से नये आयु वर्ग के लोगों में अधिक जागरुकता लाने के लिये इसे शिक्षा, सामाजिक जागरुकता आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों से जोड़ा गया है। सड़क दुर्घटना, चोट और मृत्यु आज के दिनों में बहुत आम हो चला है। सड़क पर ऐसी दुर्घटनाओं की मुख्य वजह लोगों द्वारा सड़क यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा उपायों की अनदेखी है।

गलत दिशा में गाड़ी चलाना, सड़क सुरक्षा नियमों और उपायों में कमी, तेज गति, नशे में गाड़ी चलाने आदि। सड़क हादसों की संख्या को घटाने के लिये उनकी सुरक्षा के लिये सभी सड़क का इस्तेमाल करने वालों के लिये सरकार ने विभिन्न प्रकार के सड़क यातायात और सड़क सुरक्षा नियम बनाये हैं। हमें उन सभी नियमों और नियंत्रकों का पालन करना चाहिये जैसे रक्षात्मक चालन की क्रिया, सुरक्षा उपायों का इस्तेमाल, गति सीमा को ठीक बनायें रखना, सड़क पर बने निशानों को समझना आदि।

जानलेवा सड़क हादसों को रोकने के लिए जरूरी है कि सड़कों की स्थिति अच्छी हो, जन कल्याणकारी सरकार का यह दायित्व है कि वह उच्च गुणवत्ता युक्त सड़कों का निर्माण करें और क्षत-विक्षत सड़कों को दुरस्त करें ताकि वाहन किसी दुर्घटना का शिकार नहीं होवे। नगर निकायों और एजेन्सियों की जिम्मेदारी तय होनी चाहिये। घटिया निर्माण पर तुरन्त कार्यवाही हो तथा यातायात और टैÑफिक की वर्तमान स्थिति में जनभावनाओं के अनुरूप सुधार हो। आम आदमी को राहत प्रदान करने के लिए निर्माण कार्यों में पारदर्शिता का होना अत्यावश्यक है।

-बाल मुकुन्द ओझा

एयरफोर्स का हेलिकॉप्टर Mi-17 V5 अरुणाचल में क्रैश, 7 की मौत
नई दिल्ली: एयरफोर्स का हेलिकॉप्टर Mi-17 V5 शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश में क्रैश हो गया। इसमें 7 लोग सवार थे, सभी की मौत हो गई। इनमें 5 एयरफोर्स क्रू मेंबर्स और 2 आर्मी पर्सनल शामिल हैं। हादसा तवांग के पास खिरमू इलाके में हुआ। एयरफोर्स के एक सीनियर ऑफिशियल ने बताया कि हेलिकॉप्टर ने सुबह 6 बजे एयर मेंटनेंस मिशन के लिए उड़ान भरी थी। हादसा जहां हुआ, वो इलाका चीन बॉर्डर के पास है। दुर्घटना के कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए गए हैं। ये दुर्घटना एयरफोर्स डे से पहले हुई है, जिसे बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। Mi-17 V5 एक ट्रांसपोर्ट चॉपर है, जिसे रूस ने बनाया है।

मरने वालों में 5 सदस्य एयरफोर्स के हैं, वहीं दो सेना के सदस्य हैं

एयरफोर्स –

विंग कमांडर विक्रम उपाध्याय

स्क्वाड्रन लीडर एस. तिवारी

मास्टर वॉरंट ऑफिसर एके सिंह

गौतम

सतीश कुमार

आर्मी –

ई. बालाजी

एच एन डेका

एयर चीफ ने जताई थी चिंता

एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने गुरुवार को ही प्रेस कान्फ्रेंस में कहा था कि शांति के समय में भी जवानों की मौत होना काफी चिंताजनक है। हम एक्सिडेंट को कम करने के लिए जरूरी कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पास अभी कम संख्या में फाइटर हैं, लेकिन हम किसी भी तरह के टास्क को पूरा करने में सक्षम हैं।

पहले भी हुए हैं Mi-17 V5 के साथ हादसे

जून, 2013: उत्तराखंड में बाढ़ के वक्त राहत कार्य के दौरान Mi-17 V-5 क्रैश हो गया था, इसमें 20 लोगों की मौत हो गई थी। अक्टूबर, 2016: उत्तरी बद्रीनाथ के माना पास इलाके में मंगलवार को टेकऑफ करते वक्त MI-17 हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ था। इस हेलिकॉप्टर को आर्मी का कुमाऊं रेजीमेंट इस्तेमाल कर रहा था।

इंडोनेशिया वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 मरे
जकार्ता: इंडोनेशिया के दूरदराज के क्षेत्र पापुआ में प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान वायुसेना के परिवहन विमान एक पहाड़ से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे विमान में सवार सभी 13 लोगों की मौत हो गयी।

इंडोनेशिया के खोज और बचाव एजेंसी के परिचालन निदेशक इवान अहमद रिस्की टाइटस ने बताया कि हरक्यूलिस सी130 विमान ने स्थानीय समय के अनुसार सुबह 04:45 बजे (भारतीय समय के अनुसार सुबह 6:15 बजे) टिमिका से उड़ान भरा था और अपने गंतव्य स्थान वामेना पहुंचने से पहले ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना लिसुवा पहाड़ में हुई है और दुर्घटना स्थल की पहचान कर ली गयी है। (वार्ता)