धरने पर भाकियू नेता, कार्यकर्ता और वार्ता के लिए आए अधिकारी

gajiyabad-news

नगर निगम ने काटा बोर्ड, भड़के भाकियू कार्यकर्ता,धरने पर बैठे

कार्रवाई के लिए माफी मांगे, बोर्ड लगाए नगर निगम: ओमपाल सिंह

गाजियाबाद (रविन्द्र सिंह)। मेरठ रोड कट के पास राजनगर एक्सटेंशन में भारतीय किसान यूनियन का निजी होर्डिंग काटने को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने विरोध में जमकर हंगामा किया। निगम की इस कार्रवाई के विरोध में मौके पर ही सैकड़ों भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) नेता धरने पर बैठ गए।

ये है भाकियू की मांग

भाकियू नेताओं ने मांग है कि जब तक नगर निगम के संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचकर अपनी कार्रवाई के लिए माफी नहीं मांगेंगे और होर्डिंग को फिर से नहीं लगाएंगे धरना जारी रहेगा। वहीं दूसरी और नगर निगम की टीम ने विजयनगर में ग्रेटर नोएडा एरिया में खड़े एक होर्डिंग को भी अपनी सीमा में बताकर काट दिया है।

gajiyabad-news-

गाजियाबाद नगर निगम ने चलाया था अभियान,काटे गलत होर्डिंग

नगर निगम ने अवैध होर्डिंग के खिलाफ गुरूवार की रात में अभियान चलाया था। इस अभियान की अगुवाई विज्ञापन प्रभारी डॉ संजीव सिनहा कर रहे थे। उनकी टीम सबसे पहले विजयनगर में ग्रेटर नोएडा वाली रोड पर पहुंचे। यहां एक निगम की टीम ने एक अवैध होर्डिंग को काट दिया। बाद में पता चला कि यह होर्डिंग नगर निगम की सीमा में नहीं था। यह ग्रेटर नोएडा एरिया में आ रहा था।यह नगर निगम की टीम को भी बाद में पता चला कि यह होर्डिंग उनकी सीमा में नहीं था। ऐसे में निगम की टीम कार्रवाई कर तुरंत ही वहां से आगे बढ़ गई।

नगर निगम की टीम इसके बाद राजनगर एक्सटेंशन पहुंची। यहां राजनगर एक्सटेंशन फ्लाई ओवर कट के पास ही एक भारतीय किसान यूनियन का तीन कृषि कानून को लेकर एक निजी होर्डिंग खुद की जमीन पर लगा था। नगर निगम की टीम ने इस होर्डिंग को अवैध बताकर काट दिया। यह कार्रवाई निगम की टीम ने रात में की। इसकी जैसे ही भारतीय किसान यूनियन को सूचना मिली तो भारतीय किसान यूनियन के नेता और कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर नगर निगम के खिलाफ धरना शुरू कर दिया। दिन भर भाकियू कार्यकर्ताओं का विरोध जारी रहा।
 क्या बोले भाकियू नेता

भाकियू के राष्टृीय सचिव ओमपाल चौधरी का कहना है कि नगर निगम ने गलत तरीके से भारतीय किसान यूनियन का होर्डिंग काटा है। इस लिए निगम का विरोध किया गया। नगर निगम अपनी गलती स्वीकार करे और काटे गए होर्डिंग को लगवाए तभी धरना समाप्त होगा। वरना धरना जारी रहेगा। इस मामले में नगर निगम के खिलाफ किसानों की ओर से एक तहरीर भी पुलिस को दी गई है।

नगर निगम अधिकारी पहुंचे वार्ता के लिए

नगर निगम के विज्ञापन प्रभारी शाम को भाकियू के धरना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने माफी मांगी ,उन्होंने कहा कि गलती से यह हार्डिंग कट गया है आगे से नहीं कटेगा। निगम अधिकारी के खेद जताने के बाद आखिर भाकियू ने धरना समाप्त कर दिया ।

ये रहे मौजूद

राष्ट्रीय सचिव ओमपाल चौधरीं, एनसीआर /यूपी अध्यक्ष प्रवीन मलिक, ज़िला अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह, जिला प्रभारी जयकुमार मलिक,ज़िला उपाध्यक्ष टिनू चौधरीं, मंडल अध्यक्ष मनीषा चौधरीं,ज़िला अध्यक्ष ममता चौधरी, युवा ज़िला अध्यक्ष छौटे चौधरीं,ज़िला उपाध्यक्ष मानवीर प्रधान जी,महानगर अध्यक्ष सुधिर चौधरी,मोदीनगर तहसील अध्यक्ष वेदपाल मुखिया, ब्रमपाल चौधरी सदर तहसील अध्यक्ष, युवा ज़िला प्रभारी विनीत त्यागीं,पवन चौधरी तहसील उपाध्यक्ष सदर,युवा जिला सचिव सचिन तेवतिया आदि मौजूद रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।