बुद्धिजीवी वर्ग ने  सच कहूँ को सराहा

Sach Kahoon Foundation Day

(Sach Kahoon Foundation Day)

उकलाना (कुलदीप स्वतंत्र)। सच कहूँ समाचार पत्र आज अपना अलग मुकाम हासिल कर चुका है। सच कहूँ के विषय में जब सर्वे किया गया तो बुद्धिजीवी वर्ग ने इसकी निष्पक्षता, पूरे परिवार का सम्पूर्ण अखबार, बिना किसी भेदभाव के खबरें प्रकाशित करने वाला, सभी पक्षों को साथ लेकर चलने वाला, अश्लीलता से कोसों दूर, पूरे समाज का साँझा अखबार करार देते हुए इसके विषय में अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। आओ जानते हैं बुद्धिजीवी वर्ग ने सच कहूँ के विषय में क्या कहा

1. ‘सच कहूँ’ आज के दिन अपने आप में एक पूर्ण अखबार है, जोकि सभी बिंदुओं पर न्यूज प्रकाशित करता है और बिना भेदभाव के करता है। हमें खुशी होती ये अखबार पढ़कर, इसमें विश्व और क्षेत्र से संबंधित सभी जानकारियां पढ़ने को मिलती हैं। मैं अखबार को बधाई देना चाहूंगा, जो सभी पक्षों को साथ लेकर चलता है और जिसे हम परिवार के सामने बच्चों के साथ पढ़ सकते हैं। ‘सच कहूँ’ जो अपना जन्म दिवस मना रहा है, उसको बधाई देता हूँ और कामना करता हूँ कि यह दिन दोगुनी रात-चौगुनी तरक्की करे।
-सचिव संदीप गर्ग नगरपालिका उकलाना

2. सच कहूँ अखबार आज के जमाने की मांग है। निष्पक्ष है निडर है। सबसे बड़ी बात तो ये है की फालतू के विज्ञापनों से परे है। मैं तो यही कहूंगा, आप ज्यादा से ज्यादा अखबार के माध्यम से जुड़कर समाज सेवा के कार्य करें। धन्यवाद
ए.बी.पी.ओ. श्री निवास लम्बा, खंड बरवाला

3. राष्ट्रीय समाचार पत्र दैनिक सच कहूँ का 19 वर्षों का सफर स्वर्णिम रहा है। यही एक ऐसा समाचार पत्र है, जो सामाजिक सरोकारों पर आधारित है। इस समाचार पत्र में सामाजिक कुरीतियों को उखाड़ फेंकने के लिए समय-समय पर समाचार व लेख प्रकाशित किए जाते हैं। दैनिक सच कहूँ की त्वरित टिप्पणियों पर आधारित तो शोध पत्र भी प्रकाशित हो रहे हैं। वर्तमान समय में ऐसी ही निष्पक्ष पत्रकारिता की जरूरत है। मैं दैनिक सच कहूँ समाचार पत्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।
-डॉ. राजपाल असिस्टेंट प्रोफेसर, राजकीय महाविद्यालय हिसार, हरियाणा।

4. सच कहूँ के स्थापना दिवस पर आप सभी इलाका वासियों को शुभ कामनाएं व बधाई देते हैं। सच कहूँ अखबार का पूरे समाज में तेजी से प्रचार प्रसार हो रहा है, क्योंकि ये निष्पक्षता से समाज की बात को प्रकाशित कर रहा है। इसलिए अखबार के प्रति हमारी निष्ठा बनी रहेगी। सभी से यही कहते हैं कि आप सभी सच कहूँ अखबार से जुड़ें। ये अश्लीलता से कोसों दूर पारिवारिक और समाजिक अखबार है, जिसे पूरा परिवार एक साथ पढ़ सकता है।
-जगदीश पेटवाड़, प्रदेश संयोजक जागृति जत्था

5. सच कहूँ अखबार के स्थापना दिवस पर मुबारकबाद! सच कहूँ अखबार बिल्कुल निष्पक्षता से सही खबरें छापता है। लेखनी का अनुपम उदाहरण पेश कर रहा है।
-बृजलाल बहबलपुरिया, पूर्व चेयरमैन जिला परिषद, उकलाना

6. राष्टÑीय समाचार पत्र सच कहूँ जनहित के मुद्दों को उठाता है और समाज में एक साफ-सुथरी पत्रकारिता का नमूना पेश कर रहा है। वर्तमान दौर में युवाओं का मार्गदर्शन में भी ये अहम् भूमिका अदा कर रहा है।
-संजय गुप्ता संचालक, आदिश्वर जैन हाई स्कूल

7. सच कहूँ पत्रकारिता के क्षेत्र में सफलता के नए आयाम छुए, मेरी यही कामना है। वर्तमान दौर में ये अखबार बहुत ही अच्छा कार्य कर रहा है। एक ओर जहां समाजहित के मुद्दों को उठाता है। वहीं समाज में व्याप्त कमियों पर भी लोगों का ध्यान आकर्षित करता है, जिससे सुधार की संभावना बलवती होती है।
-विनोद फौजी अध्यक्ष उत्कर्ष, परिवर्तन चैरिटेबल ट्रस्ट

8. सच कहूँ को वर्षगांठ की हार्दिक बधाई। आज हर किसी की जुबां पर इस अखबार का नाम है, उसकी मुख्य वजह है अखबार की निष्पक्षता और सही जानकारी देकर बनाया गया विश्वास। मैं सभी लोगों से प्रार्थना करूंगा कि वे अपने घर में सच कहूँ की प्रति अवश्य लगवाएं, क्योंकि ये ज्ञान का खजाना है। अखबार न सिर्फ समाचार देता है बल्कि ज्ञानवर्धक जानकारी देकर आपके बच्चों का मार्गदर्शन भी करता है।
– पाठक सुरेंद्र सिंह, गांव बिठमड़ा

9. सच कहूँ बहुत ही अच्छा अखबार है, जिसमें सतगुरु जी के अनमोल वचन पढ़ने को मिलते हैं। खेती से संबंधित जानकारियां, बीमारियों से बचाव के तरीके सहित ज्ञानवर्धक पाठ्य सामग्री मिलती है। इसके अलावा अखबार पढ़ने से शिक्षा और खेलों के प्रति भी बच्चों में रूझान बढ़ता है।
– बलबीर इन्सां 45 मैंबर हिमाचल

10. सच कहूँ अखबार पूज्य गुरु जी का समाज के ऊपर बहुत बड़ा उपकार है। ये समाचार पत्र वर्तमान परिदृश्य में स्टीक और सही सूचनाएं उपलब्ध करवाकर अफवाहों और गलत जानकारियों के चलते गुमराह होने की चिंता को दूर करता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है, इसका पूरा परिवार के साथ पढ़ा जाना। अश्लीलता से परे ये अखबार आज समाज की महत्ती जरूरत बन गया है। मैं सच कहूँ को वर्षगांठ की हार्दिक बधाई देता हूँ।
– सुरेंद्र इन्सां, ब्लॉक भंगीदास उकलाना

11. सच कहूँ बहुत बढ़िया अखबार है। अश्लीलता और फूहड़ता से परे पाठ्य सामग्री उपलब्ध करवाकर ये समाज को सही दिशा देने का काम का रहा है। अखबार के माध्यम से पूज्य गुरु जी के अनमोल वचनों का खजाना मिलता है। सच कहूँ को पढ़कर ही दिन की शुरूआत होती है। सभी से अनुरोध है कि अखबार की प्रति घर में जरूर लगवाएं। सच कहूँ को वर्षगांठ की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
– भंगीदास भीमा उकलाना गांव

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।