Khabre jara hatke: जल में दिखी ‘जलपरी’, मछुआरे हैरान!

Khabre jara hatke
Khabre jara hatke जल में दिखी 'जलपरी', मछुआरे हैरान!

समुद्र में मछली पकड़ने गए थे मछुआरे, अचानक हिली नाव

 Khabre jara hatke: ‘जलपरी’, सदियों से सुनते आ रहे हैं कि कोई ‘जलपरी’ होती है। पौराणिक कथाओं में भी इस प्राणी का जिक्र आता है। सदियों पहले लोककथाओं में आने के बाद से ही इसने अपनी कल्पना को जिंदा रखा है। सरल शब्दों में कहें तो, जलपरी को एक जलीय जीव के रूप में परिभाषित किया जा सकता है जिसका सिर और धड़ मनुष्य जैसा और पूंछ मछली या अन्य जलचर जैसी होती है। लेकिन वास्तविकता क्या है? यह बहस का मुद्दा है। क्या ‘जलपरी’ के जीवन के कोई उदाहरण मौजूद हैं? इतिहास में जलपरी देखे जाने की कुछ रिपोर्टें तो आई हैं, लेकिन आज तक कोई भी इसकी पुष्टि नहीं कर पाया है। हालाँकि, आज के आधुनिक युग में भी इसकी आशा खत्म नहीं हुई है! Khabre jara hatke

उल्लेखनीय है कि समुद्र की दुनिया बहुत ही दिलचस्प और रहस्यों से भरी पड़ी है। इस समुद्र का अथाह जल अपने नीचे उतने ही गहरे राज छिपाए हुए है, जितना हम समुद्री दुनिया के बारे में कल्पना करते हैं। रहस्य और रोमांच उससे भी ज्यादा गहरे हैं। ऐसे में अगर अचानक ऐसे राज हमारे सामने आ जाएं जिसे देखने के बाद भी कई लोग यकीन ना कर पाएं। वैसे लंबे समय से ही आप जलपरियों के किस्से सुनते आ रहे होंगे। बचपन में जलपरियों की कई कहानियां भी आपने सुनी होगी। ज्यादातर लोग इन्हें सिर्फ काल्पनिक किरदार समझते हैं। लेकिन ऐसे भी कुछ लोग ही हैं, जिनका मानना है कि जलपरी होती है। इसके कई बार सबूत भी देखने को मिलते हैं। Khabre jara hatke

ऐसे ही एक सबूत के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया गया, जिसमें जलपरी के कैद होने का दावा किया गया। वीडियो में दिखाया जा रहा है कि समुद्र के पानी में नीले और हरे रंग की इंसानी परछाई कैद की गई है जिसे देखने के बाद एलियन मरमेड की याद कई लोगों की ताजा हो गई। समुद्र की गहराई में इंसानी परछाई का दिखना बेहद रोमांचक अनुभव था। लेकिन उन लोगों के अनुसार जिन्होंने इसे कैद किया, उनके लिए ये काफी डरावना था। वीडियो को ढ४ी१३ङ्म फ्रूङ्म के अ‍ॅ४ं्िर’’ं शहर में कैद किया गया।

मछुआरों भी थे हैरान | Khabre jara hatke

मछुआरों ने बताया कि उन्हें ऐसा लग रहा था कि जैसे पानी के अंदर कोई परछाई चल रही है। एक मछुआरे की नजर सबसे पहले इस पर पड़ी थी। जैसे ही उसने परछाई को देखा, चिल्लाकर कहा कि नाव के नीचे कुछ है। इसका वीडियो जब शेयर किया गया, तो ज्यादातर लोग हैरान हो गए। एक शख्स ने लिखा कि ये किसी जलपरी या एलियन सा नजर आ रहा है जो पानी में नीला रंग छोड़ रहा है। वहीं, एक ने लिखा कि ये तो इंसान की तरह नजर आ रहा है। हालांकि, कुछ लोगों ने इसे ग्लोइंग डॉलफिन करार दिया। लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि वो जलपरी है या कोई ओर।