NEET की तैयारी कैसे करें | Neet ki taiyari kaise karen

neet ki taiyari kaise karen

NEET के लिए मात्र पांच महीने शेष हैं। चिकित्सा विज्ञान में अगर आप रुचिकर हैं और डॉक्टर बन कर देश और समाज की सेवा करना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए है। आप चाहें तो यह जानकारी दूसरों को बांट कर उनको दिशा दे सकते हैं।अगर आप आज से भी NEET की तैयारी शुरू करें तो आप निश्चित रूप से इस एग्जाम को पास कर पाएंगे। इस लेख में अंकित ये बिंदु आपको NEET की तैयारी कैसे करें का उत्तर देने में सहायक हो सकते हैं। (neet ki taiyari kaise karen)

यह भी पढ़ें:– नौकरी चली गई तो चिंता न करें, सहजता से आगे बढ़ें

  1. NEET क्या है?
  2. NEET के रिसोर्सेज यानी संसाधन।
  3. पढ़ने की रणनीति और समय सारणी।
  4. प्रोत्साहित हों अति उत्साहित नहीं।
  5. संदर्भित संसाधन भी देखें।
  6. अनुभव से सीखें।
  7. टेस्ट सिरीज़ दें। स्वमूल्यांकन
  8. दोहराना भी जरूरी है।
  9. दिनचर्या पर चर्चा।

यहां आप घर से NEET की तैयारी कैसे करें (how to prepare for NEET) और सफलता कैसे हासिल करें जान पाएंगे। इसके लिए सबसे ज्यादा जिस चीज़ की जरूरत है वो खुद पर विश्वास। अपना साथ आपको खुद देना है। इन आसान से बिंदुओं को पढ़ें और निश्चय कर अपनी जीत करें!

  1. NEET क्या है?

NEET यानी नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट या राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा जिसे NTA , नेशनल टेस्ट एजेंसी, द्वारा आयोजित किया जाता है। पूर्व में सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, सीबीएसई, इसे आयोजित करता था। यह वर्ष में मात्र एक बार होने वाली परीक्षा है। जिन विद्यार्थियों के पास बारहवीं कक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान एवं जीवविज्ञान विषय हैं वे ही इस परीक्षा में उपस्थित हो सकते हैं। इस वर्ष 7 मई 2023 को NEET आयोजन तिथि घोषित हुई है। पहले इस परीक्षा का नाम AIPMT था यानी ऑल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट।

 इसकी स्कोर सीमा है –180 से +720। इस परीक्षा को देने वाले परीक्षार्थी-

  • एमबीबीएस
  • डेंटल
  • बीएएमएस
  • बीयूएमएस
  • बीएचएमएस इत्यादि 

जैसे6 मेडिकल पूर्वस्नातक या अंडरग्रैजुएट श्रेणी में प्रवेश पाने के लिए उपस्थित होते हैं। पिछले वर्ष यानी 2022 में 18 लाख से भी ज्यादा अभ्यर्थियों ने NEET का फॉर्म भरा जिसमे से साढ़े 17 लाख परीक्षार्थी उपस्थित हुए। 2022 तक NEET के तहत दी जाने वाली कुल सीटों की संख्या 177,126 है ।

एग्जाम पैटर्न-

परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे जाते हैं जिसमे से  180 प्रश्न हल करने अनिवार्य होते हैं। इसमें भौतिकी, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और जूलॉजी से 50-50 प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक सही प्रतिक्रिया से 4 अंक प्राप्त होते है और प्रत्येक गलत प्रतिक्रिया -1 नकारात्मक अंक प्राप्त होते हैं। प्रत्येक विषय में दो खंड होते हैं A aur B जिनमे क्रमशः 35 और 15 प्रश्न होते हैं। परीक्षा की अवधि 3 घंटे 20 मिनट (200 मिनट) है। परीक्षा 720 अंकों (अधिकतम अंक) की होती है। प्रश्नों का प्रारूप बहुवेकल्पिक प्रश्न यानी मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन के रूप में होता है। 

  1. NEET के रिसोर्सेज यानी संसाधन।

पूर्व में उल्लेखित विषय की श्रेष्ठ जानकारी होने पर आप यह मान कर चलें की आपने सही निर्णय लिया है। NEET के पाठ्यक्रम की पूरी जानकारी आपको अवश्य होनी चाहिए। पढ़ने की अध्ययन सामग्री ही आपके इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने के संसाधन हैं। इसलिए उच्चतम स्तर की विषयवार सामग्री और उसका ज्ञान होना महत्वपूर्ण है। 

NEET पाठ्यक्रम –

NEET सिलेबस यानी पाठ्यक्रम के अंतर्गत कक्षा ग्यारवी एवं बारहवीं के भौतिकी, जीवविज्ञान और रसायन विज्ञान विषय के सभी अध्याय समिलित हैं। सीबीएसई द्वारा जारी एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों की सामग्री पर्याप्त मानी गई है परंतु हर राज्य के विषय वस्तु में बदलाव होता है। इसलिए मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा परीक्षा पाठ्यक्रम में तीनों विषयों का समग्र ज्ञान समाहित किया है। जो है

भौतिकी

ग्यारवीं के विषय

1 Physical world and measurement 

  1. Kinematics 
  2. Laws of Motion 
  3. Work, Energy and Power 
  4. Motion of System of Particles and Rigid Body 
  5. Gravitation 
  6. Properties of Bulk Matter 
  7. Thermodynamics 
  8. Behaviour of Perfect Gas and Kinetic Theory 
  9. Oscillations and Waves 

बारहवीं के विषय

1.Electrostatics 

  1. Current Electricity 
  2. Magnetic Effects of Current and Magnetism 
  3. Electromagnetic Induction and Alternating Currents 
  4. Electromagnetic Waves 
  5. Optics 
  6. Dual Nature of Matter and Radiation 
  7. Atoms and Nuclei 
  8. Electronic Devices 

रसायन विज्ञान

ग्यारवीं के विषय

1.Some Basic Concepts of Chemistry 

  1. Structure of Atom 
  2. Classification of Elements and Periodicity in Properties
  3. Chemical Bonding and Molecular Structure 
  4. States of Matter: Gases and Liquids 

6 Thermodynamics

7 Equilibrium

8 Redox Reactions

  1. Hydrogen
  2. s-Block Element (Alkali and Alkaline earth metals) 
  3. Some p-Block Elements 
  4. Organic Chemistry- Some Basic Principles and Techniques 
  5. Hydrocarbons 
  6. Environmental Chemistry 

बारहवीं के विषय

1.Solid State

  1. Solutions 
  2. Electrochemistry 
  3. Chemical Kinetics 
  4. Surface Chemistry 
  5. General Principles and Processes of Isolation of Elements 
  6. p- Block Elements 
  7. d and f Block Elements 
  8. Coordination Compounds 
  9. Haloalkanes and Haloarenes 
  10. Alcohols, Phenols and Ethers
  11. Aldehydes, Ketones and Carboxylic Acids 
  12. Organic Compounds Containing Nitrogen 
  13. Biomolecules 
  14. Polymers 
  15. Chemistry in Everyday Life

जीवविज्ञान

ग्यारवीं के विषय

  1. Diversity in Living World 
  2. Structural Organisation in Animals and Plants 
  3. Cell Structure and Function 
  4. Plant Physiology 

 5 Human physiology 

बारहवीं के विषय

1.Reproduction 

  1. Genetics and Evolution 
  2. Biology and Human Welfare 
  3. Biotechnology and Its Applications 
  4. Ecology and environment 

 इस पाठ्यक्रम को पूरा करना चुनौतीपूर्ण है परंतु नामुमकिन नहीं।

अपने ग्यारवी एवं बारहवीं की पुस्तकों को अच्छी तरह पढ़ें। 

  1. पढ़ने की रणनीति और समय सारणी।

कई विद्यार्थी अध्ययन सामग्री को एकत्रित करके बैठ जाते हैं। आपको इसे पढ़ना भी है। इन संसाधनों से NEET की तैयारी कैसे करें आइए जानें। 

अपनी यूनीक रणनीति बनाएं।यानी स्टडी प्लान। आप पहले कोनसा विषय चुनते हैं ये आपके इंटरेस्ट पर निर्भर करता है। अपना पसंदीदा विषय दिन के अंत में पढ़ें। जी हां । ऐसा इसलिए ताकि जब आप पूरे दिन अन्य विषयों के बाद अपने पसंदीदा विषय को पढ़ेंगे तो थकावट महसूस नहीं करेंगे। 

समय सारिणी 

समय सारिणी व्यवहारिक बनाएं।  एसी समय सारिणी न बनाए जिस पर आप खुद ही अमल न कर पाएं। कैलेंडर को देखें और एक कागज पर सारिणी बनाएं। सुबह की नींद वैसे बड़ी अच्छी लगती है पर ये आपको छोड़नी होगी। सुबह की पढ़ाई सबसे उत्तम होती है। आपका दिमाग ताज़गी भरा होता है।यह NEET की तैयारी के लिए उत्तम है। नीचे कुछ बिंदु आपको सारिणी बनाने में सहायक होगा

  • विषयवार किताबें रखें।
  • नोट्स बना कर पढ़ें।
  • एक सिटिंग तीन घंटे तक की रखें।
  • खाने का समय निर्धारित करें।
  • थ्योरी और प्रैक्टिकल विषय एकांतर स्वरूप में रखें।
  • थोड़ा टहलें।
  • सोशल मीडिया में समय व्यर्थ न करें।
  1. प्रोत्साहित हों अतिउत्साहित नहीं।

अनेक बार देखा गया है की NEET की तैयारी करते समय विद्यार्थी पहले अतिउत्साहित और अति आत्मविश्वास से सराबोर होते हैं परंतु परीक्षा आते आते खुद से विश्वास खो देते हैं और उलझन में पड़ जाते हैं। इसका नतीजा संत्रास यानी वे घबरा जाते हैं।

कई बार हतोत्साहित हो कर ऐसा कदम उठा लेते हैं जो उनके और उनके परिवार के लिए त्रासदी बन जाता है। याद रखिए जिंदगी खत्म नहीं होती एक पड़ाव आने से, हर असफलता हमें एक शिक्षा देती है। तो

  • अतिउत्साह से बचें
  • एकाग्र रहें
  • अपने लक्ष्य का ध्यान रखें
  • भटकाव से दूर रहें
  • दूसरों की बातों से प्रभावित न हों
  • खुद पर और परिवार पर भरोसा रखें

ये एक प्रतियोगी परीक्षा है। उसमे भी सबसे कठिन। तो कड़ी मेहनत और लगन के साथ आगे बढिये और NEET की तैयारी कैसे करें पर विचार करें।

  1. संदर्भित संसाधन भी देखें।

संदर्भित या रेफरेंस सामग्री की तरफ तभी जाएं जब आपके ग्यारवीं और बारहवीं का पाठ्यक्रम पूरा हो चुका हो। वरना रेफरेंस आपको भटका भी सकता है। इंटरनेट पर आपको रेफरेंस मैटेरियल यानी संदर्भित सामग्री आराम से मिल जाएगी। उसे जरूर देखें। रेफरेंस आपको विषय के बारे में आपके ज्ञान को और विस्तार देता है। इस बिंदु में आप NEET की तैयारी घर पर बिना कोचिंग के कैसे करें(how to prepare for NEET at home without coaching) यह भी जान पाएंगे। नीचे आपको भौतिकी, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान के लिए पाठ्यक्रम एवं संदर्भित किताबें सुझाए गए हैं।

भौतिकी –   

  •  एचसी वर्मा द्वारा भौतिकी की अवधारणा
  •  एनसीईआरटी (पाठ्यपुस्तक) भौतिकी – कक्षा 11 और 12
  •  डीसी पांडे वस्तुनिष्ठ भौतिकी
  •  हॉलिडे, रेसनिक और वॉकर द्वारा भौतिकी के मूल सिद्धांत
  •  आईई इरोडोव द्वारा सामान्य भौतिकी में समस्याएं

 रसायन विज्ञान-

  • एनसीईआरटी (पाठ्यपुस्तक) रसायन विज्ञान
  • ओपी टंडन द्वारा फिजिकल केमिस्ट्री
  •  मॉरिसन और बॉयड द्वारा कार्बनिक रसायन
  • कक्षा 11 और 12 के लिए रसायन विज्ञान के लिए आधुनिक एबीसी
  •  जद ली द्वारा संक्षिप्त अकार्बनिक रसायन
  • दिनेश द्वारा रसायन शास्त्र

जीव विज्ञान-

  • एनसीईआरटी (पाठ्यपुस्तक) कक्षा 11 और 12 के लिए जीव विज्ञान
  • ट्रूमैन्स बायोलॉजी – वॉल्यूम 1 और वॉल्यूम 2
  •  ऑब्जेक्टिव बायोलॉजी – दिनेश
  • प्रदीप के प्रकाशन द्वारा जीव विज्ञान
  •  जीआरबी बाथला के प्रकाशन द्वारा जीव विज्ञान

आप इनके साथ ही यूट्यूब या गूगल पर आर्टिकल से भी विषय पढ़ एवं समझ सकते हैं। परंतु एनसीईआरटी की ग्यारवी और बारहवीं की पुस्तके अवश्य ही पढ़ें। खुद से NEET की तैयारी करना नामुमकिन नहीं है। आप चाहें तो ऑनलाइन कोचिंग भी ले सकते हैं। या अपनी तैयारी से भी इस प्रतियोगी परीक्षा को उत्तीर्ण करना मुश्किल नहीं। बस एकाग्रचित हो कर अपने लक्ष्य को ध्यान में रख के परीक्षा को तैयारी करें।

  1. अनुभव से सीखें।

स्वयं से पढ़ना मुश्किल नहीं है। पर बिना कोचिंग के NEET की तैयारी कैसे करें यह सवाल दुविधा में डाल सकता है। अगर आप कोचिंग नही ले रहें और खुद से पढ़ाई कर रहें हैं तो इस बिंदु पर गौर करें। अपनी सारिणी के अनुसार पढ़ते हुए अगर आप कुछ ऊब गए हैं तो यूट्यूब पर NEET परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों के सफलता वीडियो देख सकते हैं। या अगर आपके पहचान के कोई डॉक्टर या आपके डॉक्टर से भी इस परीक्षा के बारे में चर्चा कर सकते हैं। आखिर अनुभवी इंसान आपको कुछ गलतियां करने से बचा सकते हैं। 

  1. टेस्ट सिरीज़ दें।स्वमूल्यांकन।

पढ़ने के बाद अपना आकलन करना आवश्यक है। स्व आकलन आपको आपकी तैयारी की जानकारी देता है। आजकल ऑनलाइन और ऑफलाइन भी मुफ्त मॉक टेस्ट होते हैं। आप प्रदत्त यानी मूल्य दे कर भी टेस्ट सीरीज दे सकते हैं। 

पिछले वर्ष आए हुए प्रश्न पत्रों को हल करना ना भूलिएगा। यह इसलिए आवश्यक है ताकि आप परीक्षा के पैटर्न को समझ सकें और उसके अनुसार अपना मानस बनाएं। ये पत्र आपको उत्तर पुस्तिका के साथ इंटरनेट पर उपलब्ध हो जाएंगे। NEET ke नमूना प्रश्न पत्र को भी हल कीजिए। तो याद रहे

  • स्वामुल्यांकन
  • मॉक टेस्ट
  • टेस्ट सीरीज
  • पूर्व परीक्षा के प्रश्न पत्र
  • NEET नमूना प्रश्न पत्र
  • इन सभी को हल करना भी आपकी समय सारिणी में होना चाहिए। 
  • इन सबके बाद आप यह जान पाएंगे की आप कहां तक पहुंचे। इसके लिए आप ये करें
  • हर विषय के पूरे होने पर स्वमूल्यांकन करें। 
  • खुद से सवाल करें।
  • कौनसे विषय आपको मुश्किल लग रहे हैं।
  • आपकी कमजोर कड़ी यानी विषय कौनसे हैं।
  1. दोहराना भी जरूरी है।

मनन करना यानी विचार करना, की हम अपने लक्ष्य को पाने से कितना दूर हैं, उतना ही जरूरी है जितना की तैयारी करना। आपको क्या करना है। हर दिन एक विषय पूरा होने पर उसे दोहराएं जरूर। दो बार दोहराना श्रेष्ठ माना गया है। और इस कठिनतम परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए आपको श्रेष्ठ ही बनना है। यानी रिवीजन करें अर्थात पाठ्य सामग्री दोहराएं जरूर। अभ्यास का महत्व कवि वृंद की इन पंक्तियों से समझें-

करत-करत अभ्यास के, जड़मति होत सुजान।

रसरी आवत जात तें, सिल पर परत निसान।।

  1. दिनचर्या पर चर्चा।

NEET की तैयारी कैसे करें (how to prepare for NEET) के बारे में विचार कर रहे हैं तो इस बिंदु को मत भूलना। पढ़ाई के साथ सेहत का ध्यान भी अवश्य रखें। घर का शुद्ध सात्विक भोजन आपको एकाग्रचित होने में मदद करेगा। बाहर का जंक फ़ूड खा कर आप बीमार पड़ेंगे। समय व्यर्थ ही जाएगा। पढ़ते समय अपने पास सूखे मेवे जैसे बादाम और अखरोट अवश्य रखें। थोड़ी भूख लगने पर आप मेवे खाएं। इससे आपका दिमाग भी तेज होगा। तो याद रहे

  • सूखे मेवे अपने पास रखें
  • पानी अपने पास रखें
  • पावर नैप ले सकते हैं
  • बार बार कुछ खाने न उठें
  • एकांत और शांत स्थान का चुनाव करें
  • मैदानी खेल खेल खेलें या टहलें
  • समय पर नींद लें

निष्कर्ष

इस लेख से आपने जाना की NEET की तैयारी कैसे करें (NEET ki taiyari kese karen)। ये चेकलिस्ट (जांच सूची) आपकी इसमें सहायता करेगी

  • NEET की जानकारी रखना
  • NEET का पाठ्यक्रम
  • पठन सामग्री 
  • समय सारिणी
  • दोहराना
  • टेस्ट एवं मॉक सीरीज देना
  • स्वास्थ का ध्यान रखना

तो कमर कस लीजिए और अपनी सारी शक्ति को एकाग्र कर इसमें जुट जाइए। अंत में स्वामी विवेकानंद जी के सुविचार जो आपको प्रोत्साहित करेंगे 

  • असफलता का अर्थ है सफलता के प्रयास में कहीं न कहीं कोई कमी रह गई है। ढूंढो उसे।
  • तुम्हे सोते जागते उठते बैठते हमेशा अपने लक्ष्य को ध्यान में रखना चाहिए। तभी तुम्हे सफलता मिलेगी।
  • तुम सब कुछ कर सकते हो ये मेरा विश्वास है। जागो सफलता तुम्हारा इंतजार कर रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।