…तब सीएम बने थे बंसीलाल और पैदा हुए थे केजरीवाल

Chaudhary Bansi Lal

दिल्ली की तीसरी बात सत्ता संभाल चुके हैं अरविंद केजरीवाल

(Chaudhary Bansi Lal)

  • भिवानी जिला ने हरियाणा व दिल्ली को दिए हैं चार सीएम

संजय मेहरा /सच कहूँ  गुरुग्राम। हरियाणा का जिला भिवानी सत्ता का बड़ा केंद्र रहा है। अब तक भिवानी ने हरियाणा और दिल्ली को चार मुख्यमंत्री दिए हैं। जब भिवानी जिला के गांव गोलगढ़ में जन्में चौधरी बंसीलाल मुख्यमंत्री बने थे, तब अरविंद केजरीवाल पैदा हुए थे। (Chaudhary Bansi Lal) यह संयोग ही कहा जाएगा कि अब अरविंद केजरीवाल भी मुख्यमंत्री पद तक जा पहुंचे हैं। वे तीसरी बार दिल्ली की सत्ता पर काबिज हुए हैं।  वर्ष 1966 में अस्तित्व में आए हरियाणा के सबसे पहले मुख्यमंत्री पंडित भगवत दयाल शर्मा बने थे। जिनके नाम से रोहतक में मेडिकल कालेज भी है। पंडित भगवत दयाल शर्मा एक नवम्बर 1966 से 23 मार्च 1967 (143 दिन) तक मुख्यमंत्री रहे।

  • झज्जर विधानसभा से चुनाव जीता था।
  • दूसरे मुख्यमंत्री अहीरवाल से राव बीरेंद्र सिंह बने। पटौदी विधानसभा से वे चुनाव जीतकर आए।
  • राव बीरेंद्र सिंह ने 24 मार्च 1967 से दो नवम्बर 1967 (224 दिन) तक सत्ता संभाली।
  • दो नवम्बर 1967 को यहां राष्ट्रपति शासन लागू हो गया, जो कि 22 मई 1968 तक रहा।

पहली बार 22 मई 1968 सीएम बने थे बंसीलाल

  • चौधरी बंसीलाल ने पहली बार 22 मई 1968 को उन्होंने हरियाणा की बागडोर संभाली।
  • पहली बार 22 मई 1968 से 30 नवम्बर 1975 (2749 दिन) तक वे मुख्यमंत्री रहे।
  • दूसरी बार पांच जून 1986 से 20 जून 1987 (715 दिन) तक और तीसरी बार 11 मई 1996 से 23 जुलाई 1999 (1169 दिन) तक वे हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे।
  • चौधरी बंसीलाल कुल 4633 दिन तक सीएम रहे।
  • अब तक के मुख्यमंत्रियों में से सबसे अधिक उन्होंने ही राज किया है।
  • चौधरी बंसीलाल के बाद एक दिसम्बर 1975 से 30 अप्रैल 1977 (517 दिन) तक बनारसी दास गुप्ता सीएम रहे।
  • उनके बाद 21 जून 1977 तक करीब दो महीने यहां राष्ट्रपति शासन लागू रहा।
  • 17 जुलाई 1990 से 21 मार्च 1991 (248 दिन) तक चरखी दादरी (वर्तमान में जिला) निवासी मास्टर हुकम सिंह हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे।
  • इस तरह से भिवानी जिला ने तीन मुख्यमंत्री हरियाणा को दिए।

तीसरी बार सीएम बने हैं अरविंद केजरीवाल

अब बात करें अरविंद केजरीवाल की तो उनकी जड़ें भी भिवानी से जुड़ी हैं। अब यह संयोग ही बना कि 22 मई 1968 को चौधरी बंसीलाल सीएम बने थे, तो उनके सीएम बनने के करीब तीन महीने बाद भिवानी जिला के सिवानी में गोबिंद राम केजरीवाल एवं गीता देवी के यहां 16 अगस्त 1968 को उनका जन्म हुआ। अब वे दिल्ली में तीसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं। पहली बार 28 दिसम्बर 2013 से 14 फरवरी 2014 तक वे सीएम रहे। कांग्रेस के समर्थन से सरकार नहीं चली तो उन्होंने सरकार गिराकर फिर से चुनाव लड़ा।

  • इस चुनाव में उन्होंने दोनों बड़ी पार्टियों कांग्रेस व बीजेपी को शिकस्त देकर दिल्ली की 70 में से 67 सीटें जीतकर मजबूत सरकार बनाई।
  • केजरीवाल अब तीसरी बार 2020 के चुनाव में भी इन दोनों राष्ट्रीय पार्टियों को पछाड़ते हुए 70 में से 62 सीटें जीतकर मुख्यमंत्री बन गए हैं।
  • भिवानी जिला ने हरियाणा व दिल्ली को चार मुख्यमंत्री देकर अपनी पहचान भी देश में बनाई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।