Realme 5G Phone: नया 5G फोन खरीदने का है प्लान? Realme P4x 5G पर मिल रही भारी छूट
Realme 5G Phone: नया 5G फोन खरीदने का है प्लान? Realme P4x 5G पर मिल रही भारी छूट
(सचकहूँ/सुरजीत कुराली) Realme 5G Phone: अगर आप कम बजट में एक ऐसा 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं जिसमें दमदार बैटरी, शानदार कैमरा और बेहतरीन परफॉर्मेंस मिले, तो Realme P4x 5G आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है। फ्लिपकार्ट की सेल भले ही खत्म हो चुकी हो, लेकिन इस फोन पर अभी भी आकर्षक ऑफर मिल रहे हैं। खास बात यह है कि यह स्मार्टफोन 20 हजार रुपये से कम कीमत में उपलब्ध है और इसमें कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं।
कीमत और डिस्काउंट ऑफर | Realme 5G Phone
फ्लिपकार्ट पर Realme P4x 5G की कीमत 21,999 रुपये बताई गई है, लेकिन फिलहाल इसे 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा चुनिंदा बैंक कार्ड के जरिए भुगतान करने पर 1,048 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है। इस ऑफर के बाद फोन की प्रभावी कीमत लगभग 18,951 रुपये रह जाती है।
कंपनी इस स्मार्टफोन पर एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। यदि आपके पास पुराना स्मार्टफोन है तो उसकी स्थिति और मॉडल के आधार पर 17,000 रुपये तक का एक्सचेंज लाभ मिल सकता है। हालांकि एक्सचेंज वैल्यू पूरी तरह पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगी।
शानदार डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस
Realme P4x 5G में 6.72 इंच की बड़ी FHD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। हाई रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग का अनुभव काफी स्मूद हो जाता है।
परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G प्रोसेसर दिया गया है। यह चिपसेट मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए बेहतरीन माना जाता है। मोबाइल गेमर्स के लिए फोन में 90fps तक का हाई फ्रेम रेट सपोर्ट भी उपलब्ध है, जिससे गेमिंग अनुभव और बेहतर हो जाता है।
50MP कैमरा से लें शानदार तस्वीरें
फोटोग्राफी के लिए Realme P4x 5G में 50 मेगापिक्सल का AI प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यह कैमरा हाई-रिजॉल्यूशन तस्वीरें क्लिक करने के साथ 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा भी प्रदान करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
7000mAh बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की Titan बैटरी है, जो लंबे समय तक बैकअप देने में सक्षम है। चाहे आप गेमिंग करें, वीडियो देखें या सोशल मीडिया इस्तेमाल करें, बैटरी आसानी से पूरा दिन साथ निभा सकती है। इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, जिससे फोन कम समय में चार्ज हो जाता है।
खरीदना चाहिए या नहीं?
यदि आपका बजट 20 हजार रुपये के आसपास है और आप बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, 5G कनेक्टिविटी और अच्छे कैमरे वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Realme P4x 5G एक आकर्षक विकल्प हो सकता है। डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर के साथ इसकी कीमत और भी किफायती हो जाती है।
About The Author