चंडीगढ़ : बूंदाबांदी से फिर लुढ़का तापमान, वीरवार तक बने रहेंगे बारिश के आसार

Rain

प्रदेश के कई जिलों में सोमवार को हुई हल्की बारिश, फिर ठिठुरते दिखे लोग व स्कूली बच्चे | Rain

  • आलू, प्याज, चना उत्पादक किसान चिंतित
  • फरीदकोट में चार डिग्री तापमान गिरा
  • कोटकपूरा में बन रहे रेलवे ओवरब्रिज का काम भी रूका

जालंधर/चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)।  प्रदेश के कई जिलों में सोमवार को सप्ताह के पहले दिन की शुरूआत आसमान में गरज के साथ छाए बादलों के साथ हुई। हल्की बूंदाबांदी से तापमान फिर से लुढ़क गया। इस कारण सरकारी विभागों से लेकर बाजारों में रौनक नहीं दिखी। सोमवार को जालंधर में अधिकतम तापमान 12 व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूवार्नुमान के मुताबिक आने वाले 48 घंटे बदल व बूंदाबांदी का दौर जारी रहेगा। वहीं चंडीगढ़ में हल्की बारिश हुई। ऐसे में एक बार फिर ठंड बढ़ गई। शहर का अधिकतम तापमान 17.9 तो वहीं न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अचानक आया मौसम में बदलाव | Rain

रविवार को छुट्टी होने की वजह से लोग परिवार के साथ सुखना लेक और पार्कों में मौसम का आनंद लेते हुए दिखाई दिए। लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम में बदलाव आया और आसमान में बादल छा गए और ठंडी हवा चलने लगी। इसके चलते लोगों ने अपने घरों का रूख कर लिया। बता दें कि दिसंबर के आखिरी सप्ताह में सर्दी ने अचानक रौद्र रूप धारण कर लिया था। न्यूनतम तापमान भी 30 साल का रिकार्ड तोड़कर सिर्फ 1 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया था। इसके बाद मौसम साफ होने और धूप निकलने से अधिकतम तापमान 17 डिग्री तक पहुंचने पर लोगों ने राहत की सांस ली। रविवार रात मौसम ने फिर से करवट ली और आसमान बादल में बादल छा गए। फिलहाल, बूंदाबांदी का दौर जारी है।

ठंड बढ़ने से फिर सुने दिखे बाजार, दुकानदारों का कारोबार प्रभावित

Rain-02

मोगा/फरीदकोट (सच कहूँ न्यूज)। रविवार दोपहर बाद से हो रही हल्की बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। शहर की सड़कों, गलियों व बाजारों में कीचड़ हो गया है, जिससे सुबह के स्कूली बच्चों व नौकरी-पेशा पर जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार के मुकाबले सोमवार को अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़क कर 12 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। रविवार से लेकर सोमवार की दोपहर तक छह मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

कोटकपूरा में फरीदकोट रोड पर बन रहे रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण में पिछले कुछ समय से तेजी देखी जा रही थी, परंतु बरसात के कारण निर्माण कार्य रूक गया। बरसात से किसान और आम जनता चितित हैं, क्योंकि आलू, धनिया, प्याज व चना जैसी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। बारिश से तापमान में भारी गिरावट आ गई है। जलभराव और फिसलन वाले कीचड़ की वजह से शहर का सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के चलते लोग अपने घरों में दुबके हुए हैं।

गेहूँ-गन्ना के लिए लाभदायक, चना व आलू को होगी समस्या | Rain

  • फरीदकोट के कृषि विकास अधिकारी (बीज) रुपिंदर सिंह इस बरसात को गेहूं की फसल के लिए अमृत बता रहे हैं।
  • गेहूं, गन्ना, समेत तमाम दूसरी फसलों के लिए ऊपर से बरसा पानी काफी लाभदायक है।
  • लेकिन अगर चना और मसूर जैसी फसलों में पानी रुक गया तो समस्या हो सकती है।
  • आलू में भी पानी नालियों में जमने न दें, पानी रुका को समस्या हो सकता है।
  • अगर मौसम ऐसे ही 2-3 दिन और रहा तो नुकसान ज्यादा होगा।
  • किसान नर्सरी को पॉलीथिन से ढक लें और पानी निकास की व्यवस्था करें।
  • हालाँकि बड़े पैमाने पर बारिश से बचत कम ही हो सकती है।

ठंड: स्कूलों के टाइम में 20 मिनट की कटौती | Rain

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। शहर में पड़ रही कड़ाके की ठंड के चलते यूटी शिक्षा विभाग की ओर स्कूलों के टाइम में 20 मिनट की कटौती कर दी गई है। जिसके तहत अब सिंगल शिफ्ट में चल रहे स्कूलों का टाइम सुबह 8.20 से लेकर दोपहर 2.40 तक कर दिया गया है। पहले यह टाइम सुबह 8.20 से लेकर दोपहर 3 बजे तक का होता था। शिक्षा विभाग ने यह फेरबदल बच्चों और शिक्षकों की सुविधा को देखते हुए किया है।

दरअसल, दूर जाने वाले बच्चों को दोपहर 3 बजे छुट्टी होने के बाद घर पहुंचते-पहुंचते शाम को देर हो जाती थी। इसके अलावा विभाग की ओर से दो शिफ्टों में चलने वाले स्कूलों का टाइम भी बदला गया है। इसके तहत मोर्निंग शिफ्ट का टाइम सुबह 7.50 से दोपहर 2.10 बजे तक कर दिया गया है वहीं इवनिंग शिफ्ट का टाइम सुबह 10.50 बजे से शाम 5.10 बजे तक है। विभाग का यह आदेश जनवरी और फरवरी तक ही लागू रहेगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।