दुनिया में एक व्यक्ति जिसकी कब्र है चांद पर, जानें, अब तक कितने लोग पहुंचे चंद्रमा पर

First Grave On Moon

सरसा (सच कहूँ डेस्क)। चांद छुपा बादल में, चंदा मामा दूर के आपने ऐसी कई कविताएं सुनी होगी जो चांद पर बनाई गई है। इन्हें लिखने वाले कभी चांद पर नहीं गए, लेकिन उनकी कल्पनाओं में चांद के बारे में कई प्रकार का उल्लेख किया है। आपको नील आर्मस्ट्रांग तो सबको याद हैं, क्योंकि वह पहले शख्स थे जिन्होंने चांद पर कदम रखा था। उसके बाद कई अंतरिक्ष यात्री चांद पर गए और उसकी जमीन पर अपने निशां छोड़े।

अब तक चांद पर 12 लोग ही जा पाए है। लेकिन आज खबरों की दुनिया से हटके आपको एक ऐसी अद्भूत खबर बताने जा रहे हैं जिससे आपको आश्चर्य होगा कि ऐसा भी हो सकता है। जी हां! एक ऐसा शख्स जो कभी चांद पर तो गया नहीं लेकिन उसकी कब्र चांद पर मौजूद है। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है। जी हां ऐसा ही हुआ है। आईये जानते हैं, कैसे इस शख्स की कब्र चंद्रमा पर मौजूद है?

जब उनके दोस्त ने नासा से सम्पर्क किया ….

इस व्यक्ति का नाम यूजीन मर्ले शूमेकर है, जो अमेरिका के पूर्व राष्टÑपति जॉर्ज वॉकर बुश ने साइंस के नेशनल मेडल से सम्मानित किया था। उनकी अंतिम इच्छा थी कि वो चांद पर जाएंगे लेकिन दुर्भाग्यवश उनकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी, जिससे उनका सपना अधुरा रह गया था। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उनके एक पुराने दोस्त ने उनकी अस्थियों को चांद पर ले जाने के लिए नासा से संपर्क किया। वो इसके लिए तैयार हो गए और 1998 में नासा ने लूनर परोसपिक्कचर के जरिए उनकी अस्थियों को वहां दफना दिया। इस तरह वो पहले और आखिरी शख़्स बने जिनकी कब्र चांद पर बनी है।

आईये जानते हैं अब तक कौन 12 लोग है जो चांद पर पहुंचे

नील आर्मस्ट्रांग:- 20 जुलाई 1969 को चांद पर अपोलो 11 मिशन से गए नील आर्मस्ट्रां और बज एल्ड्रिन गए थे। 1971 में रिटायर्ड हुए और 5 अगस्त 1930 में जन्में आर्मस्ट्रांग का साल 2012 में 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

बज एल्ड्रिन: एल्ड्रिन भी अपोलो 11 मिशन पर गए थे। वह दूसरे शख्स थे, जिनके कदम चांद पर पड़े। 90 वर्षीय एल्ड्रिन फ्लोरिडा में रहते हैं।

 

पेटे कॉनराड: पेटे कॉनराड चांद पर कदम रखने वाले तीसरे व्यक्ति थे। वह नवंबर 1969 में हुए अपोलो 12 मिशन का हिस्सा बने। एक सड़क दुर्घटना में उनकी जान चली गई थी।

 

एलन बीन:- कॉनरड के साथ अपोलो 12 के चालक दल में एलन बीन भी शामिल थे। वह 86 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था।

 

एलन शेपर्ड:- अपोलो 14 मिशन का हिस्सा रहे एलन शेपर्ड ने फरवरी 1971 में चंद्रमा की धरती पर कदम रखा था। उनकी मृत्यु 1998 में ल्यूकेमिया में हुई।

एडगर मिशेल:- शेपर्ड के साथ अपोलो 14 मिशन पर गए एडगर मिशेल 6वें शख्स थे जिन्होंने चांद पर कदम रखा था। वर्ष 2016 में फ्लोरिडा में उनका निधन हो गया था।

 

डेविड स्कॉट:- अपोलो 15 क्लासिक के अंतरिक्ष यात्री डेविड स्टॉक जुलाई और अगस्त 1971 में चांद पर गए। वह अब स्टॉक कैलिफोर्निया के लॉस एंजिलिस में रहते हैं।

जेम्स इरविन:- चांद पर जाने वालों में 8वें व्यक्ति जेम्स इरविन बने। वह 1972 में रिटायर्ड हुए। 1991 में हार्टअटैक से उनकी मौत हुई।

 

जॉन यंग :- जॉन यंग चांद पर जाने वाले 9वें व्यक्ति बन गए। वह अपोलो 16 मिशन के तहत गए। इनकी मौत 2018 जनवरी में हुई थी।

First Jump in Space

चार्ल्स डयूक:-चार्ल्स डयूक उसकी अपोलो 16 मिशन का हिस्सा थे जिसमें जॉन यंग थे। अब वह टेक्सास में रहते हैं।

 

यूजीन सेरनन:-अपोलो 17 मिशन के दौरान चांद पर जाने वाले यूजीन सेरनन 11वें लोग थे। सेरनन की मौत टेक्सास में जनवरी 2017 को हो गई थी।

हैरिसन श्मिट:-चांद पर कदम रखने वाले हैरिसन श्मिट उसी अपोलो 17 मिशन पर थे, जिस पर यूजीन सेरनन गए थे। वह अब 85 वर्ष के है और न्यू मैक्सिको में रहते हैं।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।