हमसे जुड़े

Follow us

15.8 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home राज्य पंजाब संगरूर के सरक...

    संगरूर के सरकारी अस्पताल का गेट बंद, मरीज परेशान

    Sangrur News
    Sangrur News: संगरूर के सरकारी अस्पताल का गेट बंद, मरीज परेशान

    एम्बुलेंस को अस्पताल में प्रवेश में आ रही दिक्कतें, मरीजों की बढ़ी मुश्किलें

    • क्षेत्रवासियों की मांग- अस्पताल प्रशासन तुरंत गेट खोले

    संगरूर (सच कहूँ/गुरप्रीत सिंह)। Sangrur News: संगरूर के सरकारी अस्पताल का गेट बंद होने के कारण आम लोगों और मरीजों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गेट बंद होने से जहां दूसरे प्रवेश द्वार पर भीड़ बढ़ गई है, वहीं गंभीर मरीजों को दूसरे अस्पतालों में ले जाने वाली एम्बुलेंस को भी रुकावट का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में मौजूद कुछ मरीजों ने बताया कि कौलां पार्क क्षेत्र वाला गेट कई दिनों से बंद है, जिससे उन्हें अस्पताल में आने-जाने में कठिनाई हो रही है।

    चमकौर सिंह खेड़ी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लंबे समय से यह गेट खुला रहने के कारण मरीजों को राहत मिलती थी और वे आसानी से अस्पताल में दवा लेने आते थे, लेकिन अब गेट बंद होने से एम्बुलेंस को भी आपातकालीन स्थिति में अस्पताल पहुंचने में कठिनाई हो रही है। उन्होंने मांग की कि अस्पताल प्रशासन तुरंत गेट खोले और मरीजों की समस्याओं का समाधान करे। Sangrur News

    उच्च अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग

    संगरूर नगर काउंसलर नत्थू लाल ढींगरा ने कहा कि अस्पताल प्रशासन को इस समस्या का शीघ्र समाधान करना चाहिए क्योंकि गेट बंद होने से मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जिले का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल होने के कारण यहां बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए आते हैं, लेकिन प्रशासन गेट बंद होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की।

    कैंसर अस्पताल के प्रबंधन ने बंद करवाया गेट | Sangrur News

    जब पत्रकारों ने अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार से बात की तो उन्होंने भी स्वीकार किया कि गेट बंद होने से वे स्वयं परेशान हैं। उन्होंने बताया कि यह गेट कैंसर अस्पताल प्रबंधन द्वारा बंद करवाया गया है और इस संबंध में उच्च अधिकारियों को लिखित रूप से सूचित किया गया है। सिविल सर्जन डॉ. अमरजीत कौर ने कहा कि इस मामले पर लिखित शिकायत प्राप्त हुई है। जल्द ही बैठक कर समाधान निकाला जाएगा और अस्पताल का गेट खुलवाया जाएगा।

    रोजाना सैकड़ों मरीज हो रहे प्रभावित

    उल्लेखनीय है कि सरकारी अस्पताल संगरूर में प्रतिदिन आसपास के गांवों और शहरों से सैकड़ों मरीज इलाज के लिए आते हैं। बड़ी संख्या में लोग अपने परिजनों का हालचाल जानने भी अस्पताल पहुंचते हैं। कौलां पार्क क्षेत्र का गेट बंद होने से मुख्य गेट पर दबाव बढ़ गया है। यहां से वाहन प्रवेश करने पर शुल्क लिया जाता है, जिससे लोगों को अपने वाहन खड़ा करने के लिए अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है। Sangrur News

    यह भी पढ़ें:– विधायक विनोद भयाना ने 61 लाख के बूस्टिंग स्टेशन का किया उद्घाटन