क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा की हत्या कर डकैती डालने वाला वांछित बरेली से गिरफ्तार

Hanumangarh News
किरयाना स्टोर में चोरी करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने पठानकोट (पंजाब) में क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा के घर घुसकर उनकी हत्या कर डकैती डालने वाला वांछत डकैत बरेली रविवार को गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले साल 19 अग्रस्त की रात पठानकोट (पंजाब)में क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा अशोक कुमार के घर में घुसकर उनकी हत्या एवं परिवार के अन्य सदस्यों को घायल कर डकैती डाली गई थी। इस घटना में वांछित डकैत छज्जू छैमार को बरेली से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार डकैत बरेली के बहेड़ी इलाके के पचपेड़ा गांव का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि डकैती की घटना में फरार आरोपी छज्जू छैमार की गिरफ्तारी के लिए पंजाब पुलिस ने एसटीएफ से सहयोग का अनुरोध किया था।इस पर एसटीएफ की बरेली टीम ने सूचना संकलन की कार्रवाई की। इसी क्रम में जानकारी मिली कि डकैती में वांछित छज्जू छैमार अपने गांव में छिपकर रह रहा है। इस सूचना को पंजाब पुलिस से साझा करते हुए उन्हे बरेली बुलाया गया। एसटीएफ की बरेली फील्ड इकाई पंजाब पुलिस और स्थानीय पुलिस को साथ लेकर छज्जू छैमार के गांव पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

क्या है मामला

गौरतलब है कि क्रिकेटर सुरैश रैना का फूफा अशोक कुमार पठानकोट (पंजाब) में रहकर ठेकेदारी का काम करते थे। उन्होंने ने अपना मकान आबादी से छोड़ी दूर ग्राम थरियाल में बनाया था। मकान गांव से बाहर होने के कारण डकैतो को उसकी रैकी करने एवं घटना करने में काफी आसानी हो गयी। डकैती में घायल अशोक कुमार की बाद में मृत्यु हो गयी तथा उनकी मॉ श्रीमती सत्या देवी, पत्नी आशा देवी व दो बच्चे गम्भीर रूप घायल हो गए थे। जिस सम्बन्ध में शाहपुर कॉडी थाने पर मामला दर्ज कराया गया था। पंजाब पुलिस गिरफ्तार वांछित डकैत को पठानकोट ले जाने के लिए विधिक कार्रवाई कर रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।