कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 4.34 करोड़ से अधिक

Covid Vaccination Sachkahoon

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमित 19,823 लोगों के स्वस्थ्य होने के साथ ही कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या बढ़कर चार करोड़ 34 लाख तीन हजार 610 हो गयी है। इस बीच देश में आज सुबह सात बजे तक 204.84 करोड़ टीके लगाये जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 23,49,651 लोगों का टीकाकरण किया गया।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 17,135 नये मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 4,40,67,144 हो गयी है। इसी अवधि में 35 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 5,26,477 हो गया है। सक्रिय मामलों की संख्या अभी 1,37,057 है।

देश में 17 हजार से अधिक आए नए मामले

देश में सक्रिय मामलों की दर 0.31 प्रतिशत है, जबकि रिकवरी दर 98.49 और मृत्यु दर 1.19 फीसदी है। पिछले 24 घंटे में 4,64,919 कोविड परीक्षण किये गये हैं और अब तक कुल 87.63 करोड़ लोगों की जांच की जा चुकी है। पश्चिम बंगाल में कोरोना सक्रिय मामले 1239 घटकर 12254 रह गये हैं और इससे निजात पाने वालों की संख्या 2061580 हो गयी है। इस महामारी से चार और मरीजों की मौत होने से अभी तक राज्य में 21376 लोगों की मौत हो चुकी है।

ओडिशा में पिछले 24 घंटों में कोरोना सक्रिय मामले 1411 घटकर 5518 रह गये हैं और इससे निजात पाने वालों की संख्या 1300023 हो गयी है। इस महामारी से एक और मरीजों की मौत होने से अभी तक राज्य में 9142 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में भी कोरोना सक्रिय मामले 225 घटकर 12583 रह गये हैं और इस बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या 7889478 हो गयी है। राज्य में इस महामारी से पांच और लोगों की जान जाने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 148110 हो गया है। तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में कोरोना 432 सक्रिय मामले घटकर 11796 रह गये हैं और इससे निजात पाने वालों की संख्या 3497079 हो गयी है। राज्य में मृतकों की संख्या 38032 पर स्थिर है।

कोरोना अपडेट:

राजधानी दिल्ली: सक्रिय मामलों की संख्या 732 बढ़कर 5006 हो गई है। इस दौरान 771 लोगों के ठीक होने से इस बीमारी निजात पाने वाले लोगों 1926777 पहुंच गयी है और मृतकों का आंकड़ा 26316 पर स्थिर है।

पंजाब: सक्रिय मामलों की संख्या 484 बढ़कर 9832 तक पहुंच गई है। राज्य में अब तक 747101 लोग ठीक हो चुके है। दो और मरीजों के मौत के साथ मृतकों का कुल आंकड़ा बढ़कर 17820 हो गया है।

उत्तराखंड: सक्रिय मामलों की संख्या 258 बढ़कर 9832 तक पहुंच गई है। राज्य में अब तक 433284 लोग इस महामारी से उबर चुके हैं। जबकि इसी अवधि में तीन और मरीजों के मौत होने के साथ मृतकों का कुल आंकड़ा बढ़कर 7712 हो गया है।

तेलंगाना: सक्रिय मामलों की संख्या 259 बढ़कर 5992 तक पहुंच गई है। राज्य में अब तक 811568 लोग इस महामारी से उबर चुके हैं, लेकिन राहत की बात यह है कि इस अवधि में किसी भी मरीज की मौत नहीं होने से मृतकों का कुल आंकड़ा 4111 पर बरकरार है।

कर्नाटक : सक्रिय मामलों की संख्या 37 बढ़कर 10896 हो गई है, जबकि 1699 और लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों का आंकड़ा 3959342 तक पहुंच गया है। राज्य में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 40148 हो गया है।

हिमाचल प्रदेश : 170 सक्रिय मामले घटने से इनकी कुल संख्या घटकर 5402 रह गयी है। इस दौरान 1002 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 291646 तक पहुंच गयी हैं, मृतकों का आंकड़ा 4166 तक पहुंच गया है।

असम : कोरोना वायरस संक्रमण के 5296 मामले सामने आए हैं, जबकि इससे निजात पाने वाले लोगों का आंकड़ा 726201 तक पहुंच गया है। मृतकों का आंकड़ा 8017 पर बरकरार है।

केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर : कोरोना के 295 सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 4846 तक पहुंच गयी है। इस दौरान 445 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 456285 तक पहुंच गयी हैं, मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 4773 हो गया है।

देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश : 80 सक्रिय मामले बढ़कर 3286 हो गये हैं। इस दौरान 498 और लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 2076670 तक पहुंच गयी हैं, मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 23570 हो गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।