हनुमानगढ़। सेन समाज समिति (Sen community committee) ने सेन धर्मशाला को नगर विकास कर से मुक्त करने की मांग को लेकर नगर परिषद प्रशासक-एडीएम को ज्ञापन सौंपा। समिति ने नगर परिषद की ओर से जारी पत्र के संदर्भ में अपना पक्ष रखते हुए कर माफी की मांग की है। समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश सेन के अनुसार सेन धर्मशाला एक धार्मिक एवं सामाजिक संस्था है, जहां सेन जी महाराज का मंदिर स्थित है। यहां समाज के निर्धन परिवारों को नि:शुल्क सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं, जबकि अन्य लोगों से केवल बिजली, पानी एवं साफ-सफाई का खर्च लिया जाता है। Hanumangarh News
संस्था का उद्देश्य किसी भी प्रकार का व्यवसाय करना नहीं है। ओमप्रकाश सेन ने कहा कि स्वायत्त शासन विभाग, जयपुर की ओर से जारी आदेश के तहत धार्मिक, पूजा-अर्चना एवं सामाजिक उपयोग में आने वाली संस्थाओं को कर मुक्त किए जाने का प्रावधान है। सेन धर्मशाला इस श्रेणी में आती है और पूर्व में भी विभिन्न सामाजिक एवं शासकीय आयोजनों जैसे चुनाव, लोकसभा-विधानसभा, पंचायत एवं नगर निकाय चुनाव, खेलो राजस्थान, खेलो इंडिया आदि के दौरान धर्मशाला का उपयोग प्रशासन की ओर से किया गया है, जिसमें पानी, बिजली, सफाई एवं रख-रखाव का संपूर्ण खर्च सेन समाज स्वयं वहन करता रहा है। सेन समाज समिति ने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि सामाजिक एवं धार्मिक सेवा को देखते हुए उनकी संस्था को नगर विकास कर से पूर्णत: मुक्त किया जाए। Hanumangarh News















