साप्ताहिक ट्रेन चलने से सरसा से बिहार, असम व त्रिपुरा जाने वालों को मिलेगा फायदा

railway bharti

सरसा को मिली एक और सबसे लंबी दूरी की ट्रेन

हर सोमवार को फिरोजपुर से चलेगी त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस ट्रेन

सोमवार शाम 5 बजकर 2 मिनट पर आएगी सरसा, वापसी में शनिवार रात्रि को 6: 15 बजे वापस फिरोजपुर के लिए होगी रवाना

सच कहूँ/सुनील वर्मा
सरसा। सरसा से बिहार, असम व त्रिपुरा जोने वाले यात्रियों को 30 अगस्त से साप्ताहिक ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा। जिसको लेकर सरसा से ट्रेन चलने का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 04494 -04493 त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस ट्रेन प्रत्येक सोमवार को पंजाब के फिरोजपुर स्टेशन से चलेगी और बठिंडा, सरसा, भिवानी, रोहतक, नई दिल्ली, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन से होते हुई बिहार के पाटलीपुत्र, कटिहार, गुवाहाटी होकर अगरतला तक जाएगी। सरसा में यह ट्रेन सोमवार को शाम 5 बजकर 2 मिनट पर आएगी। इसके बाद वापसी में रात्रि शनिवार को 6: 15 बजे वापस फिरोजपुर के लिए रवाना होगी। सरसा से गुजरने वाली यह सबसे बड़ी ट्रेन है। जो यह ट्रेन करीब 2897 किमी का सफर तय करेगी।

रेलवे स्टेशन पर बुकिंग का कार्य शुरू

गाड़ी संख्या 04494-04493 त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस ट्रेन के लिए बुकिंग कार्य शुरू हो गया। इस ट्रेन में जाने के लिए सबसे ज्यादा बिहार क्षेत्र के लोग बुकिंग करवा रहे है। क्योंकि इससे पहले बिहार से श्रमिक धान की रोपाई करने आए हुए थे। अब धान की कटाई का कार्य नवंबर में शुरू होगा। ऐसे में श्रमिकों को वापस आने में भी कोई दुविधा नहीं होगी। नार्थ-ईस्ट के लिए हिसार से पहली ट्रेन है। इस ट्रेन के चलने से बिहार, असम, त्रिपुरा तक जाएगी। वापसी में यह ट्रेन हर वीरवार को अगरतला से चलेगी।

ट्रेन में 22 कोच

इस एक्सप्रेस ट्रेन में 22 कोच है। जिसमें एक रसोई भी शामिल है। इसके अलावा 2 जनरेटर कार, 4 जनरल, 7 स्लीपर, 6 थर्ड एसी और 2 सेकेंड एसी कोच है। इस ट्रेन में सबसे ज्यादा बुकिंग दिल्ली व इसके बाद के स्टेशनों से हो रही है मगर इसके फिरोजपुर से पूरी से संचालन के बाद हरियाणा से जाने वाले यात्रियों की संख्या भी अधिक रह सकती है। अभी तक हिसार से प्रयागराज, बिहार होकर नार्थ-ईस्ट जाने के लिए कोई ट्रेन नहीं थी। दिल्ली जाकर यात्रियों को ट्रेन पकड़नी पड़ती थी।
—————–
‘‘सरसा से त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस ट्रेन चलने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है। ट्रेन का सरसा में पहुंचने पर स्वागत किया जाएगा। यह
सबसे लंबी दूरी की ट्रेन है।
– नरेंद्र कुमार, स्टेशन मास्टर, सरसा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।