राहत: आज कोरोना के 15 हजार आए नए मामले

coronavirus

पिछले 24 घंटों में लगे 61 लाख से अधिक कोविड टीके

नयी दिल्ली। देशभर में पिछले 24 घंटों के दौरान 61 लाख से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही कोविड टीकाकरण अभियान में टीकों की संख्या एक अरब 59 लाख से अधिक हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटों में 61 लाख 27 हजार 277 कोविड टीके लगाये गये हैं। आज सुबह सात बजे तक कुल टीकाकरण एक अरब 59 लाख चार हजार 580 तक पहुंच गया। मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोविड संक्रमण के 15 हजार 786 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

देश में अभी एक लाख 75 हजार 745 कोविड रोगियों का इलाज चल रहा है। संक्रमण दर 0.51 प्रतिशत है। इसी अवधि में 18 हजार 641 रोगियों को संक्रमण से मुक्ति मिली है। अभी तक तीन करोड़ 35 लाख 14 हजार 449 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.16 प्रतिशत है। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कुल 13 लाख 24 हजार 263 परीक्षण किए गये हैं। देश में अब तक कुल 59 करोड 70 लाख 66 हजार 481 परीक्षण हो चुके हैं।

देश में रिकवरी दर बढ़कर 98.16 फीसदी

देश में कोरोना वायरस की धीमी पड़ती रफ्तार के बीच पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामलों में 3,086 कमी हुई है और रिकवरी दर बढ़कर 98.16 फीसदी हो गई है। इस बीच देश में गुरुवार को 61 लाख 27 हजार 277 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये और अब तक एक अरब 59 लाख से अधिक कोविड टीके लग चुके हैं।

18,641 मरीज हुए स्वस्थ

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 15,786 नये मामलों की पुष्टि की गयी, जिससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 41 लाख 43 हजार 236 हो गया है। इसी दौरान 18,641 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद कोरोना मुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर तीन करोड़ 35 लाख 14 हजार 449 हो गयी है। सक्रिय मामले 3,086 घटकर एक लाख 75 हजार 745 हो गये हैं। वहीं 231 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 4,53,042 हो गया है।

महाराष्ट्र में सक्रिय मामले घटकर 27899

देश में रिकवरी 98.16 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर 0.51 फीसदी है जबकि मृत्यु दर 1.33 फीसदी पर बरकरार है। सक्रिय मामलों में केरल अभी देश में पहले स्थान पर है। राज्य में पिछले 24 घंटों में 1240 सक्रिय मामले घटने से इनकी संख्या अब 82,093 हो गयी है। वहीं 9855 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 4779228 हो गयी है। इसी अवधि में 118 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 27,202 हो गयी है। महाराष्ट्र में सक्रिय मामले घटकर 27899 रह गये हैं जबकि 39 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 139925 हो गयी है। वहीं कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 2968 बढ़कर 6430394 हो गयी है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।