ज्ञानकोष्ठ : आज भारत के नौवें राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा का जन्म दिवस है

Dr.-Shankar-Dayal-Sharma-To

आज भारत के नौवें राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा का जन्म दिवस है। उनका जन्म 19 अगस्त, 1918 को भोपाल में हुआ था। डॉ. शकंरदयाल शर्मा प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे। उन्होंने शिक्षा से लेकर राजनीति में जो भी मुकाम हासिल किया अपनी मेहनत से। राष्ट्रपति बनने से पहले वह उपराष्ट्रपति भी रह चुके थे। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी, आगरा कॉलेज, लखनऊ यूनिवर्सिटी से शिक्षा ग्रहण की। फिट्जविलियम कॉलेज, कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से पीएचडी की। उन्हें लखनऊ विश्विद्यालय से समाज सेवा के लिए चक्रवर्ती स्वर्ण पदक भी दिया गया। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय तथा कैंब्रिज में कानून का अध्यापन कार्य भी किया।

सन 1940 में स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने के लिए शंकर दयाल शर्मा ने कांग्रेस की सदस्यता ली। आजादी के बाद वह सन 1952 में भोपाल के मुख्यमंत्री बनाए गए। इस पद पर 1956 तक रहे। 1960 के दशक में शंकरदयाल शर्मा ने इंदिरा गांधी को कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व करने का समर्थन दिया। इंदिरा सरकार की कैबिनेट में 1974 से 1977 तक संचार मंत्री रहे। भोपाल लोकसभा सीट से सन 1971 और 1980 में दो बार लोकसभा चुनाव जीतने के बाद शंकर दयाल शर्मा संसद पहुंचे। वर्ष 1984 आन्ध्र प्रदेश के राज्यपाल के कार्यकाल के दौरान सिख चरमपंथियों ने दिल्ली में रह रहे उनकी बेटी और दामाद की हत्या कर दी।

1985 से 1986 तक वह पंजाब के राज्यपाल रहे। इस दौरान सिखों और भारत सरकार के बीच लगातार बढ़ते संघर्ष की वजह से वहां हालात बहुत खराब थे, इसीलिए वह पंजाब के राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद महाराष्ट्र के गवर्नर नियुक्त हुए। 1992 तक वह रामास्वामी वेंकटरमण के कार्यकाल में भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में कार्य करते रहे। राष्ट्रपति चुनाव उन्होंने जार्ज स्वेल को हरा के जीता था। 26 दिसंबर, 1999 को उनका निधन हो गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।