मौसम: देश के कई राज्यों में आज हो सकती है बारिश, जानें, अपने राज्यों का हाल

Weather in Sirsa

नई दिल्ली (सच कहूँ डेस्क)। आज देश की राजधानी समेत हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात है। ऐसे में मौसम विभाग द्वारा बारिश की संभावना को लेकर राज्य सरकारों के लिए चिंता का विषय बन चुकी है।

राजस्थान में बारिश से हालात हुए बदतर

राजस्थान के कई शहरों में बाढ़ से हालात बेहद खराब हो चुके हैं। कोटा, झालावाड़, बारां, जैसे जिले सैलाब की मुसीबत से घिरे हैं। शहरों में पानी भरा हुआ है। मौसम की इस मार के बीच लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू आॅप्रेशन किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश में बढ़ा गंगा-यमुना नदी का जलस्तर

उत्तर प्रदेश के कई जिला में इन दिनों यमुना नदी अपना कहर बरपा रही है। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से अजीतमल इलाके के कई गांवों में पानी भर गया है। यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए गांव वाले बेहद डरे हुए है।

अतिवृष्टि व बाढ़ से 3298 मकानों को नुकसान

मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में अतिवृष्टि और बाढ़ के कारण 3298 मकानों को क्षति पहुंची हैं और किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जिले में बीते दो तीन दिनों से बाढ़ की स्थिति थी। अब हालातों में सुधार हो रहा है और नुकसान का सर्वेक्षण कार्य तेज किया जाएगा। सूत्रों ने कहा कि जिले की किसी भी तहसील में एक भी जनहानि नहीं हुई है। 50 पशुओं की हानि हुई है। 3298 मकानों में नुकसान हुआ है, जिसमें से 404 गंभीर और 2894 मकानों में आंशिक रूप से क्षति हुई है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।