आज फिर पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोत्तरी, दिल्ली, कोलकाता में पेट्रोल 92 रुपये के पार

Petrol Diesel Price

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश के चार बड़े महानगरों में पेट्रोल की कीमत में आज 25 पैसे और डीजल में 27 पैसे प्रति लीटर तक की वृद्धि की गई। दिल्ली और कोलकाता में पहली बार पेट्रोल का मूल्य 92 रुपये प्रति लीटर के पार निकल गया है। मुंबई में डीजल भी 90 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच गया। अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन आॅयल कॉपोर्रेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल और डीजल के दाम 25-25 पैसे बढ़कर क्रमश: 92.05 रुपये और 82.61 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई।

राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल पहली बार 92 रुपये के पार निकला है। गत 04 मई से अब तक दिल्ली में पेट्रोल 1.65 रुपये और डीजल 1.88 रुपये महंगा हो चुका है। इन नौ दिनों में सात दिन दाम बढ़े हैं जबकि दो दिन स्थि?र रहे हैं। पेट्रोल की कीमत मुंबई और कोलकाता में 24-24 पैसे तथा चेन्नई में 22 पैसे बढ़ी। एक लीटर पेट्रोल मुंबई में 98.36 रुपये, चेन्नई में 93.84 रुपये और कोलकाता में 92.16 रुपये का हो गया। डीजल की कीमत मुंबई में 27 पैसे बढ़कर 89.75 रुपये, चेन्नई में 24 पैसे बढ़कर 87.49 रुपये और कोलकाता में 25 पैसे बढ़कर 85.45 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार रही:-

    शहर                         पेट्रोल                        डीजल

  • दिल्ली                     92.05                     82.61
  • मुंबई                      98.36                     89.75
  • चेन्नई                     93.84                     87.49
  • कोलकाता                 92.16                     85.45

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।