Cryptocurrency: क्रिप्टो निवेश के नाम पर 53 लाख की ठगी, दो आरोपी काबू

Tohana News
सांकेतिक फोटो

टोहाना (सच कहूँ न्यूज)। Tohana News: ऑपरेशन हॉटस्पॉट डॉमिनेशन के तहत इकोनोमिक सेल फतेहाबाद ने क्रिप्टो करंसी में निवेश के नाम पर की गई धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपियों गुरजीत कौर निवासी नांगला और पवन कुमार उर्फ डॉक्टर पवन निवासी कुलां को काबू किया है। दोनों को नियमानुसार जमानत पर रिहा किया गया है, जबकि एक आरोपी पहले ही पकड़ा जा चुका है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने फर्जी क्रिप्टो कंपनी का झांसा देकर 200 दिनों में रकम दोगुनी करने का लालच देकर शिकायतकर्ता से करीब 53 लाख रुपये की ठगी की। मामले में थाना शहर टोहाना में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज है। जांच जारी है। Tohana News

यह भी पढ़ें:– Delhi Pollution: दिल्ली में लगाई गईं सख्त पाबंदियां! इन वाहनों की एंट्री पर लगी रोक