हमसे जुड़े

Follow us

21.7 C
Chandigarh
Wednesday, February 11, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी द न्यू हाइट्स...

    द न्यू हाइट्स एकेडमी में दो दिवसीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का शुभारंभ

    Kairana News
    Kairana News: द न्यू हाइट्स एकेडमी में दो दिवसीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का शुभारंभ

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कस्बे के झाड़खेड़ी रोड पर स्थित द न्यू हाइट्स एकेडमी में बुधवार से दो दिवसीय सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता का भव्य एवं उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ। विद्यार्थियों के सर्वांगीण बौद्धिक विकास के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता को चार श्रेणियों में विभाजित किया गया है।

    प्रतियोगिता के प्रथम दिवस पर श्रेणी-1 (कक्षा नर्सरी से कक्षा-1 ) एवं श्रेणी

    -2 (कक्षा 2 से 4 तक )का सफल आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के चारों हाउस- ऑक्सफोर्ड, प्रिंसटन, कैम्ब्रिज एवं हार्वर्ड के विद्यार्थियों ने जोश और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया। कड़े एवं रोमांचक मुकाबलों के बाद श्रेणी–1 में हार्वर्ड हाउस ने विजेता का स्थान प्राप्त किया, जबकि फर्स्ट रनर अप प्रिंस्टन हाउस रहा। वहीं, श्रेणी–2 में कैम्ब्रिज हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया और ऑक्सफोर्ड हाउस को द्वितीय स्थान मिला। विद्यालय के प्रधानाचार्य विवेक उपाध्याय द्वारा विजेता टीमों को शील्ड, मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

    प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की शैक्षणिक प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में ज्ञान के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता, त्वरित सोच और टीम भावना का विकास करती हैं। कार्यक्रम का संचालन माफिया सैफी द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस यानी गुरुवार को श्रेणी–3 कक्षा 5 से 7 एवं श्रेणी–4 कक्षा-8,9 एवं 11 का आयोजन किया जाएगा। विद्यार्थियों में अगले चरण को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं उपस्थित अभिभावकों ने आयोजन की सराहना करते हुए प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– ”चल दिये ओड निभा के सतगुरु के प्यारे, दोनों जहां के लूट के नजारे”