हमसे जुड़े

Follow us

25 C
Chandigarh
Saturday, March 7, 2026
More
    Home राज्य पंजाब घर में घुसकर ...

    घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या, रिश्तेदार गिरफ्तार

    Lehragaga News
    Lehragaga News: घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या, रिश्तेदार गिरफ्तार

    5-6 घंटे में मामले का पदार्फाश, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

    लहरागागा (सच कहूँ न्यूज)। Lehragaga News: हल्का लहरा के गांव लहल कलां में दो नकाबपोश युवकों ने एक घर में घुसकर 28 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए कथित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिला पुलिस प्रमुख सरताज सिंह चहल के निर्देशानुसार डीएसपी रणवीर सिंह, थाना प्रभारी मनप्रीत सिंह और सीआईए स्टाफ की टीम ने विभिन्न पहलुओं पर काम करते हुए महज पांच-छह घंटे में मामले का सुराग लगा लिया।

    डीएसपी रणवीर सिंह ने बताया कि मृतक गुरप्रीत सिंह उर्फ बब्बू पुत्र सुखचैन सिंह ने करीब दो वर्ष पूर्व अपनी मर्जी से विवाह किया था। मृतक का रिश्तेदार हरमनदीप सिंह निवासी तलवाड़ा (हरियाणा) अपनी बहन के विवाह से खफा था और वही इस घटना का मास्टरमाइंड निकला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य दो नकाबपोश आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। मामले की आगे की जांच जारी है। Lehragaga News

    यह भी पढ़ें:– 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद, आरोपी गिरफ्तार