हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Sunday, April 12, 2026
More
    Home Fraud Alert यूपीआई फ्रॉड ...

    यूपीआई फ्रॉड मामले में आरोपी काबू, महिला के खाते से 1.87 लाख की ठगी

    Gurugram
    सांकेतिक फोटो

    फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Fatehabad News: साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर क्राइम थाना फतेहाबाद पुलिस ने यूपीआई फ्रॉड के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक महिला के खाते से 1,87,800 की धोखाधड़ी की थी। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के दिशा-निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में थाना साइबर क्राइम के प्रभारी निरीक्षक राहुल देव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी जांच और बैंकिंग डिटेल्स के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जीतू सिंह पुत्र जितेंद्र सिंह निवासी फतेहाबाद के रूप में हुई है, जो फिलहाल योग नगर में रह रहा था।

    मामले की शिकायत शीतल पत्नी भरत कुमार निवासी भादरा, हाल ठाकर बस्ती फतेहाबाद ने दी थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, उसका और उसकी माता का पंजाब नेशनल बैंक में संयुक्त खाता है, जिसकी देखरेख वह स्वयं करती थी। 25 से 28 दिसंबर 2025 के बीच अज्ञात आरोपी ने यूपीआई सिस्टम का दुरुपयोग करते हुए बिना किसी ओटीपी साझा किए खाते से अलग-अलग आॅनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए ?1,87,800 की राशि निकाल ली। Fatehabad News

    शिकायत मिलने पर पुलिस ने नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज शिकायत के आधार पर 12 फरवरी 2026 को मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को काबू कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी से पूछताछ जारी है और इस धोखाधड़ी में शामिल अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें:– Suspended: सीवर सफाई नियमों की अनदेखी के चलते गुरुग्राम नगर निगम का जेई निलंबित