बेटे को जन्मदिन पर दिया ‘चांद का टुकड़ा’

Moon Land Purchase

लगभग 2 माह की प्रक्रिया के बाद मिली चांद पर जगह

टोहाना(सच कहूँ/सुरेन्द्र समैण)। बच्चों के जन्मदिन पर लोग अलग-अलग तरह के गिफ्ट अपने बच्चों को देते हैं। फतेहाबाद जिले के टोहाना में एक अजीब मामला सामने आया है, जिसमें एक शख्स ने अपने बेटे के जन्मदिन पर तोहफे के रुप में चांद पर जमीन खरीदी है। सुनकर आपको जरूर अटपटा लगा होगा, लेकिन ये सच्चाई है। टोहाना के रहने वाले वरुण ने बताया कि उनके बेटे लव सैनी का पहला जन्मदिन था। इस दौरान उन्होंने अपने बेटे को तोहफे के रुप में कुछ अलग चीज देने की सूची। वरुण सैनी ने बताया कि काफी सोचने के बाद उसने फैसला लिया कि वह अपने बेटे के जन्मदिन पर चांद पर जमीन खरीद कर देगा। इसी के चलते उसने पूरी प्रक्रिया को फॉलो करते हुए इंटरनेशनल लुनर लैंड अथॉरिटी से संपर्क किया। लगभग 2 महीने की प्रक्रिया के बाद आखिरकार उसे चांद पर जगह मिल गई।

इस तोहफे की पूरे हरियाणा में चर्चा

वरुण सैनी ने बताया कि इसके लिए उसके पास अमेरिका से इंटरनेशनल लूनर लैंड अथॉरिटी की तरफ से लूनर प्रॉपर्टी का रजिस्टर्ड कलेम डीड भी आ गया है। इसकी कीमत ज्यादा नहीं है लेकिन प्रक्रिया बहुत ही कठिन है। लेकिन उसने इससे पूरी प्रक्रिया को पूरा करते हुए अपने लक्ष्य को हासिल किया है। अपने बच्चे के जन्मदिन पर तोहफे के रूप में चांद पर खरीदी गई जमीन को लेकर पूरे परिवार में खुशी की लहर है। वही इस तोहफे की चर्चा पूरे हरियाणा में है।

अब प्रॉपर्टी पर नजर रखने के लिए टेलीस्कोप भी खरीदेंगे

सच कहूँ संवाददाता को जानकारी देते हुए वरुण सैनी ने कहा की उन्हें 2024 में एलन मस्क के जाने का इंतजार है जिसके बाद वह भी चांद पर जाकर अपनी जमीन को देख सकेंगे। उन्होंने बताया कि यह जमीन चांद पर लेक आॅफ हैपिनेस 1872 नॉर्थ लैटिट्यूड 502 इस्ट लांगीट्यूड ट्रैक 55 पार्सल 10071 में स्थित है। अब अपनी प्रॉपर्टी पर नजर रखने के लिए वे एक टेलीस्कोप भी खरीदेंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।