कांग्रेस के 3 नए विधायकों को विस स्पीकर ने दिलाई शपथ

Assembly Elections

प्रदेश की चार विधानसभा सीटों जलालाबाद, मुकेरियां, फगवाड़ा और दाखां पर हुआ था उपचुनाव | Assembly Elections

  • मनप्रीत अयाली को 29 अक्टूबर को विधानसभा स्पीकर के कमरे में दिलाई गई शपथ

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। चंडीगढ़ स्थित पंजाब विधानसभा में सोमवार को (Assembly Elections) विधानसभा अध्यक्ष राणा केपी सिंह ने हाल ही में उपचुनाव में बने कांग्रेस के 3 नए विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। जलालाबाद के विधायक रमिंदर आंवला, मुकेरियां की विधायक रेणु बाला और फगवाड़ा के विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल के शपथ ग्रहण के दौरान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ भी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि 21 अक्टूबर को प्रदेश की चार विधानसभा सीटों जलालाबाद, मुकेरियां, फगवाड़ा और दाखां पर उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था। 24 अक्टूबर को मतगणना हुई तो इनमें से दाखां सीट पर अकाली दल-भाजपा गठबंधन उम्मीदवार मनप्रीत सिंह अयाली विधायक चुने गए। इसी तरह कांग्रेस के बैनर तले जलालाबाद से रमिंदर आंवला, मुकेरियां से रेणु बाला और फगवाड़ा से बलविंदर सिंह धालीवाल निर्वाचित हुए। इनमें से मनप्रीत सिंह अयाली को 29 अक्टूबर को विधानसभा स्पीकर राणा केपी सिंह के कमरे में ही शपथ दिलाई गई। बाकी तीन को सोमवार को शपथ दिलाई गई।

53 साल बाद एक साथ होंगे हरियाणा-पंजाब के विधायक | Assembly Elections

  • पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र 6 नवंबर को बुलाया गया है, जो
  • गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के लिए समर्पित किया गया है।
  • पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र की अध्यक्षता उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू करेंगे।
  • सत्र में उपराष्ट्रपति के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह,
  • पंजाब के राज्यपाल बीपी सिंह बदनौर भी हिस्सा लेंगे।
  • इस विशेष सत्र में पंजाब ने हरियाणा के विधायकों को भी आमंत्रित किया है।
  • ऐसा 53 साल के बाद होगा, जब दोनों राज्यों के प्रतिनिधि एक साथ विधानसभा में बैठेंगे।
  • पंजाब पुनर्गठन एक्ट 1966 में लागू हुआ था। इस एक्ट के तहत दोनों राज्य अलग हुए थे।
  • यह सत्र इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि दोनों राज्यों के बीच कई मुद्दों पर मतभेद हैं।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।