हमसे जुड़े

Follow us

14.6 C
Chandigarh
Tuesday, February 10, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी अलीपुर में ना...

    अलीपुर में नाला बंद होने से जलभराव, ग्रामीणों ने लगाए आरोप

    Kairana News
    Kairana News: अलीपुर में नाला बंद होने से जलभराव, ग्रामीणों ने लगाए आरोप

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: ब्लॉक क्षेत्र के गांव अलीपुर में ग्राम प्रधान पर लगभग 50 वर्ष पुराने नाले को बंद कराए जाने का आरोप लगने से गांव में विवाद की स्थिति बन गई है। ग्रामीणों का कहना है कि नाला बंद होने के बाद गांव में गंभीर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार तालाब का पानी बढ़कर मंदिर की दीवार तक पहुंच गया है, जिसके चलते मंदिर की संरचना में दरारें आ गई हैं और नुकसान की आशंका बढ़ गई है। गांव निवासी गोवर्धन ने बताया कि नाले के बंद होने से पानी की निकासी रुक गई, जिससे स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। Kairana News

    ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान ने सड़क निर्माण के उद्देश्य से इस पुराने नाले को बंद कर दिया, जबकि यह नाला बीते करीब 50 वर्षों से उपयोग में था। ग्रामीण इरफान ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान मनमानी कर रहे हैं और गांव में स्वच्छता बनाए रखने में भी लापरवाही बरती जा रही है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से बंद किए गए नाले को तत्काल दोबारा खुलवाने तथा जलभराव सहित अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि शिकायत की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जब ग्राम प्रधान से इस विषय में बातचीत की गई तो उन्होंने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। ग्राम प्रधान का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं और गांव में किसी प्रकार की गंभीर समस्या मौजूद नहीं है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– आईआईएम संबलपुर में ‘ETHOS’26’ का भव्य आयोजन, तीन दिनों तक रणनीति, संस्कृति और उत्सव का संगम