राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू, अधिकांश विधायक देहरादून पहुंचे

देहरादून (एजेंसी)। राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिये सोमवार को हो रहे मतदान हेतु उत्तराखण्ड के अधिकांश विधायक देहरादून पहुंच गए हैं और वोटिंग पूर्वाह्न 10 बजे शुरू हो गयी। इसके लिये देहरादून स्थित विधानसभा भवन के एक कक्ष को मतदान केंद्र बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि राज्य में कुल 70 विधानसभा सदस्य (विधायक), 05 लोकसभा सदस्य और 03 राज्यसभा सदस्य हैं। राज्य के एक विधायक के मत का मूल्य 64 है। इस तरह, कुल 70 विधायकों के मत का मूल्य 4,480 है। मतदान शाम 05 बजे तक चलेगा।

उत्तर प्रदेश : राष्ट्रपति चुनाव के लिये लखनऊ में मतदान शुरू

देश के 16वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिये सोमवार को दिल्ली सहित सभी राज्यों में हो रहे मतदान के तहत उत्तर प्रदेश विधान सभा में बनाये गये मतदान केन्द्र पर पूर्वनिर्धारित समयानुसार मतदान शुरू हो गया। मतदान में हिस्सा लेने के लिये राज्य के अधिकांश विधायक लखनऊ पहुंच चुके हैं। विधान सभा के तिलक हॉल में बनाये गये मतदान केन्द्र पर सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हो गया। उल्लेखनीय है कि राज्य विधान मंडल में 403 विधान सभा के और 100 सदस्य विधान परिषद के हैं।

पहले मतदान करने वालों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल रहे। गौरतलब है कि सुबह 10 बजे से सायं 05 बजे तक मतदान होगा। सत्तारूढ़ राजग ने पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को और विपक्ष की ओर से पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति पद के लिये उम्मीदवार बनाया है।

शिवराज ने किया राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहां राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार चौहान ने स्थानीय विधानसभा में बनाए गए मतदान केंद्र में मतदान किया। मतदान की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू हो गई। शाम पांच बजे तक विधायक अपना मत दे सकते हैं।

राजस्थान में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू

राजस्थान में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान आज सुबह दस बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह दस बजे शुरू हुआ। विधानसभा परिसर स्थित मतदान कक्ष में शुरू हुए मतदान से पहले प्रात: नौ बजे स्ट्रांग रूम को वीडियोग्राफी के साथ खोला गया। मतदान सायं पांच बजे तक किया जा सकेगा। मतदान के लिए मतदान शुरू होने से पहले ही भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी सहित कई विधायक लाइन में खड़े नजर आये और दस बजते ही मतदान शुरू हो गया।

मतदान के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक डा सतीश पूनियां सहित कई विधायक विधानसभा पहुंच चुके हैं। आदीवासी क्षेत्र के विधायकों में मतदान को लेकर काफी उत्साह देखा गया और वे पहले मतदान करने पहुंचे। वोट डालकर आये फूल सिंह मीना ने बताया कि विधायक राम प्रताप कांसनिया ने पहला वोट डाला। राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि पूरी मतदान प्रक्रिया को गोपनीय एवं सुरक्षित बनाने के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई और इसके लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा के लिए मतदान परिसर में विधानसभा मार्शल द्वारा और भवन के अन्?दर एवं बाहर पुलिस बल की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतदान के दौरान राज्य द्वारा प्रदत्त कोविड गाइडलाइन की पालना की जा रही है और अगर कोई मतदाता कोविड पॉजिटिव है तो उस मतदाता का सबसे अंत में मत दर्ज किया जाएगा। मतदान स्थल पर मास्क, सैनिटाइजर, ग्?लव्?ज के साथ आपातकालीन स्थिति के लिए एंबुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।