राजस्थान में बदला मौसम हुई बारिश व ओलावृष्टि

rain-and-hail

5 से 7 मार्च तक मौसम बदलने का अलर्ट जारी

(Rain and Hail)

अलवर। प्रदेश में शनिवार को ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान का पूरा आंकलन हुआ ही नहीं था कि बुधवार को पूर्वी राजस्थान में फिर से बारिश व ओलावृष्टि (Rain and Hail)हो गई। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश में 5 से 7 मार्च तक आॅरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 17 जिलों में बारिश व ओलावृष्टि की संभावना जताई थी। लेकिन अलर्ट के एक दिन पहले 4 मार्च को भी पूर्वी राजस्थान में ओलावृष्टि और बारिश ने दस्तख दे दी है। पूर्वी राजस्थान के अलवर जिले में बुधवार दोपहर बारिश व ओलावृष्टि हुई।

जिले में कई जगह चने के आकार के ओले गिरे

दोपहर 2 बजे मौसम में बदलाव आया। बादल छाने के बाद बारिश शुरू हुई। कुछ देर बाद ओलावृष्टि भी शुरू हो गई। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश में 5 से 7 मार्च तक मौसम बदलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के हिमालय से टकराने से राजस्थान सहित 9 राज्यों में बारिश व ओलावृष्टि होगी। (Rain and Hail) पश्चिमी विक्षोभ के असर से बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के असर से बारिश और ओलावृष्टि प्रदेश के कई जिलों में होने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। यह मौसम किसानों को रुला रहा है। शनिवार को ओलावृष्टि से किसानों की 50 प्रतिशत फसल बर्बाद हो गई।

यह मौसम गेंहू और सरसों के लिए सही नहीं है

सरसों की फसल कटने को तैयार है, खेतों में गेहूं की फसल भी लहलहा रही है। ऐसे में बारिश और ओलों से किसान चिंतित हो गए हैं।

मौसम विभाग की ओर से बारिश को लेकर प्रदेश के अजमेर ….

  • टोंक।
  • सवाईमाधोपुर।
  • जयपुर।
  • सीकर।
  • अलवर।
  • झुंझुनूं।
  • भरतपुर।
  • दौसा।

करौली, धौलपुर और पश्चिमी राजस्थान में बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और नागौर में तेज हवा के साथ ओलावृष्टि की संभावना है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।