जानें, हरियाणा में कब पहुंचेगा मानसून, केरल में मानसून की दस्तक

rain

मौसम विभाग का अनुमान- इस बार 101% बारिश होगी

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने वीरवार को घोषणा की कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने देश के दक्षिणी हिस्से केरल में दस्तक दे दी है। आईएमडी ने ट्वीट किया, ‘दक्षिण-पश्चिम मानसून ने वीरवार तीन जून को केरल के दक्षिणी भागों में दस्तक दे दी है। विभाग ने बताया कि सामान्य तौर पर केरल में एक जून को मानसून दस्तक दे देता है। आईएमडी के अनुमान के मुताबिक इस साल सामान्य मानसून है, जिसमें दीर्घावधि में औसतन 101 प्रतिशत बारिश होगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून केरल में दस्तक देने के बाद आगे बढ़ेगा। 11 जून को महाराष्ट्र व तेलंगाना में मानसून आने की संभावना जताई गई है। वहीं 12 जून को पश्चिम बंगाल और 13 जून को ओडिशा में मानसून पहुंच सकता है। इसके बाद मानसून झारखंड और बिहार की तरफ रुख करेगा। झारखंड में 14 जून को मानसून आने के आसार है। वहीं 16 जून को मानसून बिहार और छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगा।

उत्तर प्रदेश में 23 जून को पहुंचेगा मानसून!

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 20 जून को मानसून उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में दस्तक देगा। उत्तर प्रदेश में इस बार 23 जून को मानसून आने की संभावना है। 26 जून को मानसून गुजरात पहुंचने की संभावना है। बता दे कि इस बार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और हरियाणा में 27 जून को मानसून आने की संभावना बन रही है। दिल्ली के बाद मानसून का रुख पंजाब की ओर होगा। यहां 28 मई तक आने की संभावना व्यक्त गई है। अंत में 29 जून को मानसून राजस्थान पहुंच सकता है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।