हरियाणा में टोल प्लाजा पर होगी पुलिस की तैनाती

Police Deploys, Toll Plaza, Haryana

चंडीगढ़ (एजेंसी)।

राजमार्गों पर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पंजाब के बाद हरियाणा सरकार ने भी टोल प्लाजा पर पुलिस जवानों की तैनाती का फैसला किया है। पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में दायर जवाब में हरियाणा सरकार ने कहा है कि राजमार्गों पर पड़ने वाले टोल प्लाजा पर यात्रियों का सफर सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए अब टोल प्लाजा पर पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी।

जस्टिस राजन गुप्ता की अदालत में पेश किए गए हलफनामे में करनाल के पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक एंड हाईवेज) अशोक कुमार ने कहा है कि टोल प्लाजा पर एंबुलेंस और फ्यूनरल वैन जैसे टोल छूट प्राप्त वाहनों के गुजरने के लिए अलग लेन बनाई जाएगी।

वहीं सभी थाना प्रभारियों को स्थायी टोल प्लाजा पर पर्याप्त संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती सुनिश्चित करने के आदेश जारी कर दिए गए है। इसके अलावा पुलिस वेरिफिकेशन करने के लिए टोल प्लाजा का संचालन करने वाली कंपनियों को अपने सभी कर्मचारियों की सूची एसपी कार्यालय में भेजने को कहा गया है।

 

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।