ग्रेनाइट की होद में गिरने से महिला की मौत

Women, Death, Falling, Granite Hood, Rajasthan

जालोर। जालोर में ग्रेनाइट की एक फैक्ट्री की होद में गिरने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में पांच लोग गंभीर घायल हो गई है। यह हादसा रविवार को हुआ, जब ये सब महिलाएं एक ग्रेनाइट फैक्ट्री में काम कर रही थी।

रविवार को जालोर के श्रीराम ग्रेनाइट फैक्ट्री में महिलाएं आम दिन की तरह काम कर रही थी। इसी दौरान खूशी नाम की लड़की का पैर फिसल गया और वह पास में बनी होद में जा गिरी।

खूशी को बचाने के चक्कर में कंकर, बाबूलाल, पिंटा, हिम्मताराम और सागर ग्रेनाइट की होद में गिर गई। इस हादसे में खूशी की मौत हो गई वहीं पांच लोग गंभीर घायल हो गई।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।