चिंताजनक: चीन में बर्ड फ्लू से संक्रमित हुआ इंसान

bird-flu

चीन के वॉचडाग ने इंसान में एच10एन3 बर्ड फ्लू के पहले मामले की पुष्टि की

बीजिंग (एजेंसी)। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने मंगलवार को चीन के पूर्वी प्रांत जियांग्सू में बर्ड फ्लू के एच10एन3 के पहले मानव मामले की पुष्टि की है। स्वास्थ्य आयोग ने एक बयान में बताया कि 41 साल के एक व्यक्ति में गत 23 अप्रैल को लक्षण नजर आये थे और हालत बिगड़ने पर 28 अप्रैल को उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले महीने 28 मई को उसके एच10एन3 स्ट्रैन से पीड़ित होने की पुष्टि हुई। अब उसकी हालत स्थिर है और अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। उसके करीबी संपर्कों में संक्रमण का कोई अन्य मामला सामने नहीं आया है।

आयोग ने कहा है कि वायरस के जीनोम के विश्लेषण के मुताबिक यह एवियन मूल का है और मनुष्य पर प्रभावी रूप से असर नहीं डालता। विशेषज्ञों का मत है कि विश्व में एच10एन3 से मानव के संक्रमित होने का पहले कोई मामला सामने नहीं आया है। यह नया मामला पक्षी से मानव में वायरस के अचानक संक्रमण को चिह्नित करता है, हालांकि इसके व्यापक स्तर पर फैलने का खतरा कम ही है।

चीन में एवियन इंफ्लुएंजा के अलग-अलग रूप

बयान में कहा कि गया इससे पहले दुनिया में बर्ड फ्लू के स्ट्रेन एच10एन3 से किसी इंसान के संक्रमित होने का मामला अभी सामने नहीं आया था। एच10एन3 को बर्डफ्लू का अपेक्षाकृत कमजोर स्ट्रेन माना जाता है और इसका बड़े पैमाने पर फैलने का खतरा भी कम होता है। चीन में एवियन इंफ्लुएंजा के अलग-अलग स्ट्रेन पाए जाते हैं। पोल्ट्री में काम करने वाले इंसान समय समय पर इन स्ट्रेन से संक्रमित होते रहे हैं।

पक्षियों के लिए काफी खतरनाक है एच5एन8 स्ट्रेन

एच5एन8 इंफ्लुएंजा का एक सब-टाइप है जिसे बर्ड फ्लू वायरस के रूप में भी जाना जाता है। जबकि एच5एन8 स्ट्रेन से इंसानों को थोड़ा खतरा रहता है। बर्ड फ्लू के इस स्ट्रेन को पक्षियों एवं पोल्ट्री जीवों के लिए बेहद खतरनाक माना जाता है। गत अप्रैल में चीन के उत्तरपूर्व शेनयांग शहर में पक्षियों में एच5एन6 एवियन फ्लू पाया गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।