हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Thursday, January 22, 2026
More
    Home खेल शाह सतनाम जी ...

    शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल के यशप्रीत इन्सां ने नेशनल स्कूल ताइक्वांडो में जीता स्वर्ण

    Sirsa News
    शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल के यशप्रीत इन्सां ने नेशनल स्कूल ताइक्वांडो में जीता स्वर्ण

    इस प्रतियोगिता के लिए हरियाणा टीम के कुल 11 खिलाड़ियों को किया था सिलेक्ट

    सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर स्थित खेलो इंडिया इंडोर स्टेडियम में 26 नवंबर से 2 दिसंबर तक आयोजित 69वीं नेशनल स्कूल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल के खिलाड़ी यशप्रीत इन्सां ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा के 17 आयु वर्गों के 26 खिलाड़ियों ने भाग लिया। हरियाणा ने कुल 4 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य पदक जीतकर द्वितीय रनर-अप का स्थान हासिल किया। Sirsa News

    इसी प्रतियोगिता में शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल के दो खिलाड़ी यशप्रीत इन्सां (35 किग्रा भारवर्ग) और हर्षित इन्सां (41.45 किग्रा भारवर्ग) ने प्रदेश की ओर से दमखम दिखाया। यशप्रीत इन्सां ने अपने वजन वर्ग में सभी प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोल्ड मेडलिस्ट यशप्रीत का चयन अब आगामी खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए भी हो गया है। हरियाणा टीम के कुल 11 खिलाड़ियों को इस बड़े आयोजन के लिए चुना गया है, जिनमें यशप्रीत भी शामिल हैं।

    स्कूल पहुंचने पर स्कूल प्रशासक डॉ. हरदीप सिंह इन्सां, प्रधानाचार्य राकेश धवन इन्सां, उप-प्रधानाचार्य विपिन कुमार इन्सां और खेल प्रशिक्षक रविंद्र इन्सां ने यशप्रीत को हार्दिक बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यशप्रीत इन्सां ने अपनी सफलता का श्रेय पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा और मार्गदर्शन को दिया।
    फोटो: सरसा01- विजेता खिलाड़ी स्कूल प्रधानाचार्य व कोच के साथ। Sirsa News