हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Thursday, January 22, 2026
More

    गाजा-इजरायल की नयी सीमा, जानकर आप भी हो जाओगे हैरान

    Jerusalem
    Jerusalem गाजा-इजरायल की नयी सीमा, जानकर आप भी हो जाओगे हैरान

    यरुशलम (एजेंसी)। इजरायली सेना प्रमुख आयल जमीर ने कहा कि नयी बनायी गयी “येलो लाइन” इजरायली गाजा पट्टी की “नयी सीमा रेखा” है। दो माह पहले 10 अक्टूबर को संघर्ष विराम के बावजूद इजरायली सेना ने गाजा के कुछ हिस्से पर अपना नियंत्रण बनाए रखा है। इस हिस्से की सीमा को ही ‘पीली रेखा’ कहा जा रहा है। जमीर ने गाजा में बैत हनून और जबलिया के दौरे के दौरान कहा, “पीली रेखा एक नयी सीमा रेखा है, जो हमारे समुदायों के लिए एक रक्षा पंक्ति और परिचालन गतिविधि की रेखा के तौर पर काम करती है।” उन्होंने कहा कि सेना ने “गाजा पट्टी के बड़े हिस्सों पर नियंत्रण” कर लिया है और इजरायली सेना उन इलाकों में बनी रहेगी।

    जमीर ने कहा कि सेना “हमास को खुद को फिर से स्थापित करने की अनुमति नहीं देगी” और “अचानक हमले के परिदृश्यों” के लिये तैयारी कर रही है। इसे उन्होंने सेना की आने वाली कई वर्षों की योजना का एक मुख्य आधार बताया। उन्होंने कहा कि जब तक गाजा में आखिरी मृत बंधक, पुलिस अधिकारी रैन ग्विली के अवशेषों को घर नहीं लाया जाता, तब तक मिशन पूरा नहीं होगा। हमास ने ग्विली के अलावा सभी 20 जीवित बंधकों और 27 मृत बंधकों के शवों को लौटा दिया है। इस दौरान इसरायली सैनिकों ने दर्जनों फिलिस्तीनियों की गोली मारकर यह कहते हुए हत्या की है कि वे संदिग्ध थे जिन्होंने “पीली रेखा” पार की थी। गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों के आंकड़ों के अनुसार, संघर्ष विराम के बावजूद 11 अक्टूबर से इजरायली गोलीबारी में 370 से अधिक लोग मारे गये हैं। इससे अक्टूबर 2023 में इजरायल-हमास संघर्ष की शुरूआत के बाद से मरने वालों फिलिस्तीनियों की संख्या 70,360 हो गयी है।