हमसे जुड़े

Follow us

19.8 C
Chandigarh
Monday, April 13, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान अज्ञात वाहन क...

    अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

    Kangra Accident News
    सांकेतिक फोटो

    कोहला पेट्रोल पंप के पास दुर्घटना, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

    हनुमानगढ़। टाउन थाना क्षेत्र में देर रात सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। अज्ञात वाहन की ओर से मोटर साइकिल को टक्कर मारने से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने जिला अस्पताल के मोर्चरी कक्ष में रखा मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। सूचना पर टाउन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हरियाणा के जिला सिरसा अंतर्गत ऐलनाबाद क्षेत्र के 8 बी काशीराम का बास निवासी भादर (58) पुत्र हरी सिंह जाट ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। Hanumangarh News

    रिपोर्ट में बताया कि उसका 24 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार 25 मार्च की रात करीब 11.30 बजे हनुमानगढ़ जाने के लिए अपनी मोटर साइकिल नम्बर एचआर 44 एम 7639 पर घर से निकला था। बताया गया कि रास्ते में रात करीब 1 बजे कोहला पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात वाहन ने राकेश की मोटर साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना करने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी वाहन व चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। Hanumangarh News