हमसे जुड़े

Follow us

18.6 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home राज्य सीबीएसई परीक्...

    सीबीएसई परीक्षा: ऐलनाबाद-रानियां में परीक्षा केंद्रों पर धारा-144 लागू

    CBSE Exam Sachkahoon

    एसडीएम डॉ. वेद प्रकाश ने आदेश किए जारी

    • 200 मीटर के दायरे में सभी फोटोस्टेट की दुकानें रहेंगेी बंद

    सच कहूँ/सुभाष ऐलनाबाद। केंद्रीय शिक्षा बोर्ड दिल्ली की दसवीं व बारहवीं की परीक्षाओं के मद्देनजर ऐलनाबाद व रानियां में स्थापित परीक्षा केंद्रों पर धारा 144 लागू की है। इस संबंध में एसडीएम डा. वेद प्रकाश ने आदेश जारी किए हैं। आदेशों के तहत सीबीएसई की 10वीं व 12वीं परीक्षाओं के लिए ऐलनाबाद उपमंडल में बनाए गए चार परीक्षा केंद्रों पर 15 जून, 2022 तक धारा 144 लागू रहेगी। एसडीएम डॉ. वेद प्रकाश ने बताया कि परीक्षाओं को नकल रहित एवं सुचारू रूप से करवाने के मद्देनजर परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में सभी फोटोस्टेट की दुकानें बंद रहेंगी।

    परीक्षा केंद्रों के बाहर पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर पाबंदी रहेगी। यह आदेश परीक्षा में डयूटी पर तैनात कर्मचारियों व पुलिस पर लागू नहीं होंगे। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि ऐलनाबाद उपमंडल में सतलुज पब्लिक स्कूल ऐलनाबाद, सीआरडीएवी पब्लिक स्कूल डबवाली रोड़ नजदीक उधम सिंह चौक ऐलनाबाद तथा वीएन सीनियर सैकेंडरी स्कूल नजदीक टाऊन पार्क रानियां व सेठ रामजी दास डीएवी सैंट्रनरी पब्लिक स्कूल रानियां में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here