डीजल आज 15 पैसे तक महंगा, पेट्रोल में 14 पैसे तक की बढ़ोतरी

Published On

दिल्ली में 69.46 रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर

नई दिल्ली: डीजल के कीमतें लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड स्तर पर हैं। दिल्ली में डीजल सोमवार को 69.46 रुपए प्रति लीटर हो गया। रविवार को एक लीटर के रेट 69.32 रुपए थे। इससे पहले 29 मई को रेट सबसे ज्यादा 69.31 रुपए थे। तेल कंपनियों ने 14 मई से 29 मई तक लगातार कीमतें बढ़ाई थीं।

उधर, पेट्रोल पर सोमवार को 13 से 14 पैसे तक बढ़ोतरी की गई। दिल्ली में पेट्रोल 77.91 रुपए और मुंबई में 85.33 रुपए हो गया। कीमतों में लगातार दूसरे दिन इजाफा किया गया।

इससे पहले 25 अगस्त को पेट्रोल-डीजल के रेट्स में कोई बदलाव नहीं किया गया था। तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों के हिसाब से हर रोज पेट्रोल-डीजल के रेट तय करती हैं। नई कीमतें सुबह 6 बजे से लागू हो जाती हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें

About The Author

Related Posts