Uttarakhand Helicopter Crashes: उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, सीएम धामी ने जताया शोक, दिए जांच के आदेश

Published On

Uttarakhand Helicopter Crashes: उत्तरकाशी (उत्तराखंड)। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में गुरुवार को तीर्थयात्रियों को लेकर जा रहा एक निजी हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा गंगनानी क्षेत्र के समीप हुआ, जिसमें लगभग छह लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग की टीमें मौके पर पहुँच गईं और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कर दिया गया। Uttarakhand News

Pakistan Lahore Attack: पाकिस्तान के लाहौर में एक के बाद एक तीन धमाके, मचा हड़कंप

हादसे की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख प्रकट किया और इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गई हैं। जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भागीरथी नदी के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमे 5 लोगों की मौत होने का समाचार है, जिसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।

मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा: “उत्तरकाशी के गंगनानी क्षेत्र में हेलीकॉप्टर दुर्घटना का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। इस हादसे में कुछ लोगों के हताहत होने की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकसंतप्त परिवारों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। प्रशासन को घायलों को हर संभव सहायता प्रदान करने और हादसे की विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। मैं स्वयं लगातार संबंधित अधिकारियों से संपर्क में हूं और हर स्थिति पर निगरानी रख रहा हूं।”

हेलीकॉप्टर हादसे से जुड़ी प्रमुख जानकारी | Uttarakhand News

हेलीकॉप्टर सुबह लगभग 9 बजे गंगोत्री मार्ग पर स्थित गंगनानी के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

प्राथमिक सूचना के अनुसार, हेलीकॉप्टर में 5–6 लोग सवार थे, जिनमें से दो लोग घायल बताए जा रहे हैं।

राहत कार्य में पुलिस, सेना, एसडीआरएफ तथा स्थानीय प्रशासन की टीमें सम्मिलित हैं।

वरिष्ठ अधिकारी मौके पर उपस्थित होकर बचाव कार्य का निरीक्षण कर रहे हैं।

इस समय उत्तराखंड में चारधाम यात्रा चल रही है, जिसमें देशभर से हजारों श्रद्धालु केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा पर पहुंच रहे हैं। अधिकतर यात्री पैदल यात्रा कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग हेलीकॉप्टर सेवा का उपयोग कर रहे हैं।

मौसम विभाग की चेतावनी भी जारी

वहीं मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। प्रशासन ने यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील की है। Uttarakhand News

Aligarh Accident: अलीगढ़ सड़क हादसे में एक सब इंस्पेक्टर समेत चार की दर्दनाक मौत

About The Author

Related Posts