हमसे जुड़े

Follow us

26.5 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home देश ‘रूह दी’ हनीप...

    ‘रूह दी’ हनीप्रीत इन्सां ने PM की माँ हीराबेन के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया

    Heeraben Modi

    नई दिल्ली (एजेंसी)। मोदी की मां हीराबेन का शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट आॅफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। उन्हें मंगलवार को अचानक सांस लेने में दिक्कत हुई थी। जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट आॅफ कार्डियोलॉजी एंड

    रिसर्च सेंटर अस्पताल में भर्ती किया गया था। अस्पताल के निदेशक ने बुलेटिन में बताया था कि श्रीमती हीराबेन मोदी ने आज तड़के साढ़े तीन बजे अंतिम सांस ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं ने प्रधानमंत्री की माँ हीरा बा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। वहीं पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की बेटी ‘रूह दी’ हनीप्रीत इन्सां ने प्रधानमंत्री की मां हीरा बा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

    माँ निस्वार्थता का प्रतीक है। आदरणीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी की पूजनीय माता हीराबा जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उनका सम्पूर्ण जीवन पूरे देश के लिये एक महान उदाहरण है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। सादर श्रध्दांजली..!!

    बोम्मई ने हीराबेन के निधन पर शोक व्यक्त किया

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माँ हीराबेन के निधन पर शोक व्यक्त किया है। बोम्मई ने शुक्रवार को ट्वीट पर श्रीमती हीराबेन की तस्वीर साझा करते हुए कहा कि उनके निधन की खबर सुनकर उन्हें बहुत दुख हुआ। मैं उस महान मां के लिए प्रार्थना करता हूं जिसने एक ऐसे बेटे को जन्म दिया जिसने देश को गौरवान्वित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री और उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। उल्लेखनीय है कि श्रीमती हीरा बा का आज तड़के अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी।

    तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री की मां के निधन पर शोक जताया

    तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर शोक व्यक्त किया। राव ने ट्विटर पर शोक संदेश में प्रधानमंत्री और उनके परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। गौरतलब है कि मोदी की मां हीराबेन का आज तड़के साढ़े तीन बजे अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट आॅफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें मंगलवार को अचानक सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था।

    योगी ने हीरा बा के निधन शोक व्यक्त किया

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के माँ हीरा बा के निधन पर शोक व्यक्त करे हुए कहा कि एक पुत्र के लिए माँ पूरी दुनिया होती है। माँ का निधन पुत्र के लिए असहनीय और अपूरणीय क्षति होती है। योगी ने ट्वीट किया, “एक पुत्र के लिए माँ पूरी दुनिया होती है। माँ का निधन पुत्र के लिए असहनीय और अपूरणीय क्षति होती है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की पूज्य माता जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। ॐ शांति!”

    उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा ने शुक्रवार तड़के निधन हो गया था। उन्हें यू एन मेहता हृदय रोग संस्थान में दो दिन पूर्व भर्ती कराया गया था। श्रीमती हीरा बा ने आज तड़के ब्रह्म मुहूर्त में करीब साढ़े तीन बजे अंतिम श्वास ली। उन्होंने हाल ही में अपनी सौंवी वर्षगांठ मनायी थी। श्री मोदी कल भी अहमदाबाद में मां को देखने गए थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here