हमसे जुड़े

Follow us

25.3 C
Chandigarh
Sunday, March 15, 2026
More
    Home अन्य खबरें केरल बाढ़: नौ...

    केरल बाढ़: नौसेना का जहाज राशन और पानी लेकर पहुंचा

    Kerala Flood: Naval Ship, Carrying, Ration, And Water

    कल कोच्चि नेवी बेस से उड़ान भरेंगे यात्री विमान

    तिरुअनंतपुरम।

    केरल में रविवार को बाढ़ और बारिश से थोड़ी राहत मिली। बीते 10 दिन में पहली बार ऐसा हुआ, जब किसी भी जिले में रेड अलर्ट नहीं है। राज्य में 94 साल की सबसे भीषण आपदा में 9 अगस्त से अब तक करीब 200 लोगों की मौत हुई। राहत और बचाव कार्य के लिए सेना इसरो के ओशियन सेट-2, कार्टोसेट-2 समेत पांच सैटेलाइट से मिलने वाली रियल टाइम तस्वीरों की मदद ले रही है। केंद्र और कई राज्य सरकारों के अलावा आम नागरिक भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं।

    रविवार को नौसेना का जहाज दीपक राशन और पानी लेकर दक्षिणी नौसेन्य बेस पर पहुंचा। केंद्र से इजाजत मिलने के बाद सोमवार से पैसेंजर फ्लाइट कोच्चि नेवी बेस से उड़ान भरेंगी। 14 अगस्त को पेरियार नदी में आई बाढ़ का पानी एयरपोर्ट तक आने से इसे 26 अगस्त तक बंद करना पड़ा। केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सभी सांसदों और विधायकों से एक महीने की सैलरी राहत कोष में दान करने के लिए कहा है। रविवार को कई जिलों में बाढ़ का पानी उतरने लगा। इसी के चलते मौसम विभाग ने सभी 14 जिलों से रेड अलर्ट वापस लेकर 10 जिलों में ऑरेंज और दो में यलो अलर्ट जारी किया।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।