London: लंदन के सेवादारों ने दुर्लभ प्रजाति के पौधों को स्थानांतरित करने में की मदद

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

लन्दन (सच कहूँ न्यूज)। London: सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन सान्निध्य में डेरा सच्चा सौदा की देश-विदेशों की साध संगत द्वारा 167 मानवता भलाई के कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में इंग्लैंड के ब्लॉक लन्दन के सेवादारों ने पर्यावरण संरक्षण मुहिम के तहत स्थानीय कौंसिल के वॉलंटियरों के साथ मिलकर साऊथ क्रैस लन्दन में कम होती जा रही दुर्लभ प्रजाति के पौधों को स्थानांतरित करने में मदद की।

इस संबंध में जानकारी देते सेवादारों ने बताया कि यूके में कम होती जा रही पौधों की प्रजाति में पोपलर पौधा दुर्लभ है। यह स्रोपसायर, चैसायर, समरसैट्ट व पूर्वी एंगलिया में सबसे अधिक पाया जाता है। अब ब्रिटेन में सिर्फ 7,000 जंगली काले पौपलर हैं व इनमें सिर्फ 600 मादा पेड़ हैं। London

काले पोपलर के पेड़ (पोपुलसनिगरा) जंगली जीवों के लिए एक निवास स्थान के तौर पर आसरा प्रदान करता है। इसके अलावा यह कीट-पतंगों के कैटरपिलर के लिए भोजन पैदा करता है। खासकर यह प्रजाति नमी सहने में सक्षम है। इस मौके कौंसिल अधिकारियों ने इस नेक कार्य के लिए सेवादारों और पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का तहेदिल धन्यवाद किया। London

यह भी पढ़ें:– Haryana Punjab Weather Alert: इस तारीख को फिर से आ रहा है हरियाणा-पंजाब में एक नया पश्चिमी विक्षोभ, जमकर होगी बारिश, मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी

About The Author

Related Posts