हमसे जुड़े

Follow us

14.1 C
Chandigarh
Monday, March 16, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पौधारोपण कर प...

    पौधारोपण कर पर्यावरण सुरक्षा का दिया संदेश

    Kharkhoda News

    खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। उपमंडल के मंडोरा गांव में मास्टर जी भगवान के नेतृत्व में पौधारोपण कर पर्यावरण सुरक्षा (Environmental Protection)  का संदेश दिया इस अवसर पर मास्टर जय भगवान ने कहा कि प्राकृतिक तथा मानव निर्मित वस्तुएं आदि इन सभी को हम पर्यावरण कहते हैं यह हमें चारों ओर से घेरे हुए हैं। प्राकृतिक पर्यावरण में पेड़ पौधे, बगीचे, पर्वत आदि से हमें हवा मिलती है जो हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है उन्होंने कहा कि धरती पर जीवन के पालन के लिए पर्यावरण प्रकृति का अनमोल उपहार है।

    Kharkhoda News

    पर्यावरण (Environment) के कारण हमारी अन्य पानी हवा आदि मूलभूत आवश्यकताएं पूरी होती है हमारा पर्यावरण धरती पर समस्त जीवन की अस्तित्व में रखने के लिए अहम भूमिका निभाता है मनुष्य का प्रकृति में बुद्धिमानी प्राणी माना जाता है। उसने एक तरफ विज्ञान से प्रौद्योगिक विकासशील, दूसरी ओर शहरीकरण और औद्योगिक करण किया गया है। उद्योगों से निकलने वाला दूषित पर्यावरण जो मनुष्य के जीवन के लिए खतरनाक साबित होता है इसे दूर करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाकर वातावरण को सुरक्षित रख सकते हैं इस मौके पर पुनीत कुमार, ईश्वर सिंह, राजपाल, रणधीर, राजू मंडोरी, सुदेश, पिंकी, मीना, लक्ष्मी, शिवानी, रेखा, आदि मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें:– पी.टी.आई मोहित दहिया ने जे.आर.सी कैंप में लिया भाग

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here