हमसे जुड़े

Follow us

15.7 C
Chandigarh
Sunday, March 15, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा रंजिशन मारपीट...

    रंजिशन मारपीट कर युवक की हत्या

    Murder, Beating, Conspiracy, Postmortem, Police, Haryana

        पांच युवकों के खिलाफ हत्या तथा शव को खुर्द बुर्द करने का मामला दर्ज

    जींद (सच कहूँ न्यूज)। गांव आसन में शनिवार देर रात एक युवक का शव सदिग्ध परिस्तिथियों में मिला। शव की सूचना पाकर सदर थाना प्रभारी राविस कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीन आफ क्राईम टीम की सहायता से साक्ष्यों को जुटाया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां रविवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौप दिया।

    धड़ौली गांव के युवक मनजीत की पीट-पीट कर हत्या की गई थी। पुलिस ने मृतक के भाई कर्मजीत की शिकायत पर गांव के ही संजय, प्रवीण, जयभगवान, सिकंदर व एक अन्य के खिलाफ हत्या करने, शव को खुर्द बुर्द करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के भाई कर्मजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के ही संजय, प्रवीण, जयभगवान, सिकंदर व एक अन्य मनजीत के साथ रंजिश रखे हुए थे। इसी रंजिश को लेकर मनजीत की हत्या कर शव को खुर्द बुर्द करने के लिए फैंक दिया था।

    सदर थाना प्रभारी रविश कुमार ने बताया कि युवक मनजीत की गांव के ही कुछ युवकों ने रंजिश के चलते हत्या की थी। मृतक के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर पांच युवकों के खिलाफ हत्या तथा शव को खुर्द बुर्द करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।